मुख्य सामग्री पर जाएँ
परीक्षण साइट ट्रस्ट-लेवल (प्रामाणिकता स्कोर) 99% यह कैसे बनी, और यह अंक क्यों →
← मुखपृष्ठ 🧪 निर्देशित अभ्यास (लैब)
निर्वाचन ज्ञानकोशईवीएम — MPSV

MPSV का हूबहू प्रतिरूप — बटन दबाकर देखिए

बनावट, खंड, बटन और डिस्प्ले — सब ECIL पुस्तिका के चित्र 2–13 के अनुसार। हर बटन काम करता है: गुलाबी कवर खोलिए, पीछे का ढक्कन खोलिए, पावर ऑन कीजिए, Cand Set से अभ्यर्थी-संख्या भरिए, मॉक पोल कीजिए — और क्रम ग़लत हुआ तो वही त्रुटि सामने आएगी जो असली मशीन दिखाती है।

⚠️
स्वतंत्र प्रशिक्षण-अभ्यास — आयोग का प्रकाशन नहीं। यह भरत चौधरी (BLMT, ब्लॉक समदड़ी) द्वारा बनाई गई सामग्री है। मार्गदर्शन: श्री सुशील कुमार शर्मा — प्रधानाचार्य, राउमावि जेठन्तरी। विशेष आभार — सुरेश कुमार सैन, सुझाव एवं सहयोग हेतु। आभार टीम समदड़ी — टीकमा राम गौड़, बाबू लाल सोलंकी। यह देखने-सीखने का प्रतिरूप है, विधिक मानक नहीं; बूथ (बालोतरा वार्ड 27 · केन्द्र 84), अभ्यर्थी व सीरियल काल्पनिक हैं। मशीन-व्यवहार: MPSV पुस्तिका अ.2–5, 7 · मार्गदर्शिका अ.4। END बटन इस चुनाव में मास्क रहता है [2184 पैरा 9(xxi)] — केवल Cand Set के दौरान कुंजीपटल के रूप में खुलता है।
OnSEC - RAJASTHANBusy
राज्य निर्वाचन आयोग – राजस्थान
ECILControl Unit
BU CONNECTOR
ONOFF
DI CONNECTOR
🔌 बीच का लीवर ही पावर स्विच है — ऊपर = ON, नीचे = OFF; मशीन इसी से चालू-बंद होती है
ECIL · Control Unit (M.I) · SL NO. R-M-084213
CU RJSCU084213 · पीला FLC स्टीकर पीछे · वहन-बक्सा अलग
ECILBallot Unit Ready SEC-RAJASTHAN
SLIDE SW1·2·3·4
राज्य निर्वाचन आयोग – राजस्थान
BU RJSBU084577 · स्लाइड स्विच 1 · केबल 5 मीटर

स्थिति

यह आज़माइए

    सीलिंग-शृंखला 0/8

    मॉक पोल (CLEAR सहित) के बाद पीठासीन अधिकारी टैग-सीलें इसी क्रम में लगाता है — कार्ड सही क्रम में क्लिक कीजिए, हर टैग मशीन पर लगता दिखेगा। MG अ.4 · नियम 32-ख(3)

      घटना-पंजी

        आगे

        सीलिंग (पिंक सील, स्पेशल टैग, ABCD स्ट्रिप), प्ररूप 14-ग और लिफाफों का अभ्यास लैब के पड़ाव 5–8 में है।

        Cand Set — संख्याएँ कैसे भरी जाती हैं, और उनसे अभ्यर्थी-नाम कैसे “सेट” होते हैं MPSV अ.4(vi)–(viii) · 2184 पैरा 9

        मूल बात पहले: मशीन में अभ्यर्थियों के नाम कभी नहीं भरे जाते — केवल संख्याएँ भरी जाती हैं (वार्ड, बूथ, पदों की संख्या, प्रथम व अंतिम अभ्यर्थी-बटन)। इसी सेटिंग से तय होता है कि BU के कौन-से बटन चालू रहेंगे। नाम और चुनाव चिन्ह मुद्रित मतपत्र से आते हैं, जिसे RO/इंजीनियर बैलट पेपर स्क्रीन के नीचे ठीक उन्हीं बटनों की सीध में लगाते हैं — पैनल-रेखाओं का अलाइनमेंट बटन-लैम्प की सीध में होना अनिवार्य है, मिसअलाइनमेंट से मतदाता भ्रमित होगा। 2184 पैरा 9(viii) · MPSV अ.4

        Cand Set के दौरान BU1 कुंजीपटल बन जाती है — पुस्तिका का कुंजी-मानचित्र:

        बटन 1–9 = अंक 1–9बटन 10 = अंक 0बटन 11 = ‘–’बटन 12 = A–Zबटन 13 = अक्षर-सेवबटन 15 = Backspaceबटन 16 = END (सेव)
        डिस्प्ले (रुक-रुक कर, बीप सहित)क्या दबाएँ — हमारा बूथपुस्तिका का उदाहरणअर्थ
        ENTER WARD NO --2, 7 फिर ENDवार्ड 102: 1, 10, 2 → ENDवार्ड संख्या (अधिकतम 4 अंक) — END से सेव
        ENTER BOOTH NO --8, 4 फिर ENDबूथ 189: 1, 8, 9 → ENDबूथ संख्या — END से सेव
        NUMBER OF POSTS --12 पद: बटन 2इस चुनाव में केवल सदस्य पद = 1
        POST 1 · 1 ST CAND --1बटन 1प्रथम अभ्यर्थी जिस बटन पर है
        POST 1 · LAST CANDIDATE --78 अभ्यर्थी: बटन 8नोटा सहित अंतिम बटन — यहीं से बटन 1–7 चालू, 8–15 व END मास्क
        WARD NO 27 · BOOTH NO 84 · POSTS 1 · CANDS 7 · SEATS 1सत्यापन-प्रदर्शन — सबको दिखाइए, मिलाइए
        दो अनिवार्य शर्तें: (1) Cand Set बटन मशीन तभी स्वीकारती है जब पुराना डेटा हट चुका होINVALID OPERATION आए तो CRC: CLOSE → RESULT-I → CLEAR, फिर Cand Set। (2) सामान्य संचालन के लिए CU में SDMM लगा होना चाहिए; SDMM CU के बंद रहते ही लगाएं-निकालें। MPSV अ.4 नोट · अ.7

        Cand Set के तुरन्त बाद की सीलें (कमीशनिंग): ‘Cand. Set’ बटन-कम्पार्टमेंट का फ्लैप बंद कर बाईं ओर के दो छेदों से धागा निकालकर RO की मुहर व टैग से सील; फिर पूरा Candidate Set खंड उसी विधि से। सावधानी — मोमबत्ती की सीधी लौ CU से न छुए, पिघला मोम मशीन पर न गिरेMPSV अ.4(vii)–(viii)

        त्रुटि-प्रयोगशाला — पुस्तिका की सभी 13 त्रुटियाँ — स्वयं डालिए, मशीन पर ही सुलझाइए MPSV अ.7 · आदेश 5681

        हर कार्ड पुस्तिका में दर्ज असली त्रुटि है। त्रुटि डालिए दबाइए — मशीन वैसा ही व्यवहार करेगी; फिर बताया गया उपाय मशीन पर ही कीजिए (बैटरी/SDMM पुनः लगाना, केबल, स्लाइड स्विच, CRC…)। सही उपाय पर कार्ड हरा हो जाएगा। क्रम-त्रुटियाँ (3, 4) डाली नहीं जातीं — वे आपके अपने ग़लत क्रम से घटित होती हैं।