मुख्य सामग्री पर जाएँ
परीक्षण साइट ट्रस्ट-लेवल (प्रामाणिकता स्कोर) 99% यह कैसे बनी, और यह अंक क्यों →
← मुखपृष्ठ 🎛️ मशीन आज़माइए
निर्वाचन ज्ञानकोशसिमुलेशन लैब

ईवीएम — तैयारी से मतदान दिवस तक, हाथ से करके सीखिए

यह लैब ECIL MPSV की पूरी यात्रा नौ पड़ावों में कराती है — प्रथम स्तरीय जांच (FLC) से लेकर मतदान समाप्ति पर मशीन जमा कराने तक। बीच के पड़ावों पर मशीन आपके सामने है: बटन आप दबाएँगे, डिस्प्ले पर वही आएगा जो मार्गदर्शिका में छपा है, और क्रम ग़लत हुआ तो वही त्रुटि सामने आएगी जो असली मशीन दिखाती है। हर कथन के साथ उसका स्रोत-चिह्न है।

09 · 11सितम्बर — मतदान प्रेस-नोट 6722
7 – 6प्रातः से सायं प्रेस-नोट 6722
15पैनल — MPSV (END मास्क)
9पड़ाव इस लैब में
⚠️
यह एक स्वतंत्र प्रशिक्षण-अभ्यास है — राज्य निर्वाचन आयोग का प्रकाशन नहीं। यह भरत चौधरी (BLMT, ब्लॉक समदड़ी) द्वारा बनाई गई सामग्री है। मार्गदर्शन: श्री सुशील कुमार शर्मा — प्रधानाचार्य, राउमावि जेठन्तरी। विशेष आभार — सुरेश कुमार सैन, सुझाव एवं सहयोग हेतु। आभार टीम समदड़ी — टीकमा राम गौड़, बाबू लाल सोलंकी। सम्पूर्ण बटन-स्तरीय व्यवहार ECIL MPSV मॉडल का है (मार्गदर्शिका अध्याय 4 एवं ECIL पुस्तिका के अनुसार); MPMV एवं BEL M3A/MK-5 के लिए अपने मॉडल की पुस्तिका देखें। अभ्यर्थी, वार्ड और सीरियल नंबर काल्पनिक/नमूना हैं — मार्गदर्शिका के नमूना-प्रदर्शन में RJSCU123456/RJSDM111113 छपे हैं; लैब के सीरियल उसी ढाँचे पर गढ़े हुए अलग काल्पनिक नंबर हैं (RJSCU084213 / RJSBU084577 / RJSDM084655)। किसी भी विवाद में मूल आदेश ही अंतिम है।

पड़ाव 0 — मशीन को जानिए

सबके लिए · ECIL MPSV (मल्टी-पोस्ट सिंगल वोट) MG अ.1(2)

राज्य निर्वाचन आयोग के पास कौन-सी मशीनें हैं MG अ.1(2)4 · 2184 पैरा 1

मॉडलनिर्माताएक BU पर पैनलमेमोरी
MPSV — यह लैबECIL15 (नोटा सहित) · 16वां = END, मास्कSDMM
MPMVECIL15 (नोटा सहित)DMM
M3A / MK-5BEL/ECIL16 (नोटा सहित) · ब्रेल 1–16 MG अ.7(3)
END बटन मास्क रहेगा — यह ECIL पुस्तिका के सामान्य निर्देश को अधिक्रमित करता है। इस चुनाव में MPSV/MPMV से केवल सदस्य (वार्ड) पद का चुनाव है, आंशिक मतदान की संभावना ही नहीं — इसलिए आयोग ने END (16वां) बटन भी मास्क करने का निर्देश दिया है। 2184 पैरा 9(xxi) · MPSV अ.4 · MG अ.1 बॉक्स
MPSV में सारा डेटा SDMM में रहता है — CU में कुछ भी संग्रहित नहीं होता। इसीलिए मतगणना के बाद ECIL की CU सील नहीं होती, SDMM सील होता हैMG अ.1(2)5 · 2292 पैरा 29(1)

नियंत्रण यूनिट के चार खंड — छूकर देखिए MG अ.1(2)6

हमारा अभ्यास-बूथ काल्पनिक — भरे हुए प्ररूपों वाला ही बूथ

निकाय / वार्डनगर परिषद बालोतरा · वार्ड 27
मतदान केन्द्र84 — राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, न्यू टाउन · मतदान 11.09.2026
मशीनCU RJSCU084213 · BU RJSBU084577 · SDMM RJSDM084655
अभ्यर्थी6 + नोटा = 7 पैनल · बटन 8–15 मास्क · 16 (END) मास्क

पड़ाव 1 — प्रथम स्तरीय जांच (FLC)

जिला स्तर · DEO/RO-ARO हेतु — पर हर प्रशिक्षक को पता होना चाहिए कि मशीन कहाँ से चलकर आई है परिपत्र 2184 पैरा 5–पैरा 8

FLC कैसे होती है — तथ्य-पट्ट

कहाँजिला मुख्यालय पर ही, बड़े सुरक्षित हॉल में पैरा 5(i),(iv)
कौन जांचता हैECIL/BEL के तकनीशियन/इंजीनियर की देखरेख में विज्ञ स्टाफ; प्रभारी अधिकारी RAS स्तर से कम नहीं पैरा 5(ii)-(iii)
क्षमतालगभग 100 मशीनें प्रतिदिन प्रति इंजीनियर पैरा 5(iv)
दलों को सूचनालिखित में, कम से कम 3 दिन पूर्व; उपस्थिति-हस्ताक्षर Anx-3 में पैरा 5(iv)-(v)
जांच में क्यासभी बटन, बीप, डिस्प्ले, रियल टाइम क्लॉक, बैटरी पैक; प्रत्येक अभ्यर्थी-बटन पर डमी वोट; कम्पोनेन्ट Original होने का प्रमाण-पत्र Anx-4 पैरा 5(x)-(xiii)
मॉक पोलFLC के दौरान — Anx-5; परिणाम-प्रिंटआउट Anx-6 पैरा 5(xiii)
निषेधफील्ड में मरम्मत नहीं, केबिनेट खोलना नहीं, कोई भाग बदलना नहीं — खराब मशीन अलग रखी जाएगी 2184 पैरा 5(x)
विडियोग्राफीपूरी प्रक्रिया की; हॉल में CCTV — DEO कार्यालय से देख सकें पैरा 5(iii)
हॉल में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं — सैलफोन, कैमरा, स्पाईपेन किसी को भी (अधिकारी/कर्मचारी सहित) ले जाने की अनुमति नहीं; डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर व तलाशी। पैरा 5(viii)

FLC की तीन पहचान-सीलें

क्याकहाँ / किस पर
पिंक पेपर सील (FLC) — नासिक सिक्यूरिटी प्रेस पैरा 5(xiv)CU के कैंडिडेट सेट खंड और रिजल्ट खंड के मध्य; इंजीनियर के हस्ताक्षर, दल-प्रतिनिधि भी कर सकते हैं; क्रमांक Anx-7 रजिस्टर में — फोटोप्रति दलों को निःशुल्क
पीला आयताकार स्टीकर (Anx-1) पैरा 5(xvii)प्रत्येक जांची CU/BU के पीछे — जिला, FLC-तिथि, CU/BU/SDMM के यूनिक नंबर, हस्ताक्षर
गुलाबी गोल स्टीकर (Anx-2) पैरा 6प्रशिक्षण मशीनों के अग्र भाग पर — मतदान केन्द्रों की संख्या का 5% मशीनें, रेन्डम छंटनी; मतदान में कभी उपयोग नहीं

आवंटन-श्रृंखला पैरा 6–पैरा 9(i)

FLC→ प्रशिक्षण हेतु 5% रेन्डम (गुलाबी स्टीकर) → शेष का नगरपालिकावार रेन्डम आवंटन FLC के अंतिम दिन (ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर esuchi) → डबल-लॉक भंडारण, लॉगबुक → वार्डवार रेन्डम आवंटन — कमीशनिंग से ठीक तीन दिन पूर्व

अभ्यास-प्रश्न 0/5

पड़ाव 2 — कमीशनिंग: मतपत्र, Cand Set एवं सीलें

नगरपालिका स्तर · BEL/ECIL इंजीनियर करते हैं, RO की देखरेख — अभ्यर्थियों को लिखित पूर्व-सूचना (Anx-8), पूरी विडियोग्राफी 2184 पैरा 9(ii),(iv),(xviii)

समय-सारणी: वार्डवार रेन्डम आवंटन — कमीशनिंग से ठीक तीन दिन पूर्व · मतपत्र-मुद्रण — चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद 2–3 दिन में · मशीनों की तैयारी — मतदान से कम से कम तीन दिन पूर्व2184 पैरा 9(i),(iii)

क — बैलेट यूनिट की तैयारी — सही क्रम चुनिए 0/7

नीचे के कार्ड बेतरतीब हैं। जो कदम पहले आता है उस पर क्लिक करते जाइए — गलत क्रम पर मशीन आपत्ति करेगी। MPSV अ.4 · 2184 पैरा 9(v)-(viii)

    मास्किंग याद रखिए: हमारे बूथ में 7 पैनल (6 अभ्यर्थी + नोटा) प्रयुक्त — बटन 8 से 15 सफेद टैब से मास्क, प्रयुक्त बटनों पर लाल टैब, और 16वां END बटन भी मास्क2184 पैरा 9(xxi) · MPSV अ.4

    ख — कमीशनिंग की सीलें एवं मॉक पोल

    मतपत्र की पीठ परRO के हस्ताक्षर + सील 2184 पैरा 9(v)
    BU पिंक पेपर सीलBU के सबसे निचले हिस्से पर (कोई नाम/चिन्ह ढके नहीं) — इंजीनियर के हस्ताक्षर; क्रमांक Anx-11 रजिस्टर में; फोटोप्रति अभ्यर्थियों को निःशुल्क पैरा 9(xv)-(xvii)
    FLC वाली सीलCU पर FLC की पिंक पेपर सील क्षतिग्रस्त न हो — यह कमीशनिंग में जांचने की चीज़ है पैरा 9(xv)
    Cand Set सीलेंCand Set बटन-कम्पार्टमेंट और फिर पूरा Candidate Set खंड — दोनों बाईं ओर के दो छिद्रों से धागा पास कर RO की मुहर+टैग से; पिघला मोम CU पर न गिरे MPSV अ.4(vii)-(viii)
    मॉक पोल (कमीशनिंग)5% मशीनों पर 50-50 मत; शेष पर संतुष्टि अनुसार; अभ्यर्थी स्वयं भी मत दे सकते हैं — Anx-9; डिकोडर प्रिंटर (DI कनेक्टर + RESULT-II) से प्रिंटआउट — Anx-10 पैरा 9(xii)-(xiv) · MPSV अ.3
    रंग-नियमCU/BU पर केवल सफेद एड्रेस टैग/स्टीकर; सदस्य पद का मतपत्र सफेद; तैयार मशीनों का भंडारण में मिश्रण न हो पैरा 9(xix)-(xx),(xxii)

    ग — तैयार मशीन की अभिरक्षा 2184 पैरा 10

    डबल लॉक (एक चाबी DEO, दूसरी नामित अधिकारी) · कक्ष सील · लॉगबुक · अभ्यर्थी चाहें तो दरवाजे पर हस्ताक्षर/सील · स्ट्रांग रूम जब भी खुले — अभ्यर्थियों को पूर्व सूचना

    घ — Cand Set: मशीन में अभ्यर्थी-संख्या दर्ज कीजिए (Candidate Feeding) 0/6

    यह कार्य इंजीनियर करता है — पर मास्टर ट्रेनर को प्रक्रिया पता होनी चाहिए। Cand Set के दौरान BU1 कुंजीपटल बन जाती है: बटन 1–9 = अंक 1–9, बटन 10 = 0, बटन 15 = Backspace, बटन 16 = END (सेव)। हमें दर्ज करना है — वार्ड 27, बूथ 84, पद 1, प्रथम अभ्यर्थी 1, अंतिम 7 (नोटा सहित)। MPSV अ.4(vi) — मूल प्रदर्शन-पाठ सहित

      यदि डिस्प्ले INVALID OPERATION दिखाए — मशीन में पिछला डेटा है: CRC करें (CLOSE → RESULT-I → CLEAR), फिर Cand Set दबाएं। MPSV अ.4 नोट

      पड़ाव 3 — मशीन एवं सामग्री प्राप्त करते समय की जांच

      पीठासीन अधिकारी हेतु · मतदान से एक दिन पूर्व, प्रस्थान के समय MG अ.3(4) · अ.14(1) · 2184 पैरा 11

      मशीन की जांच — 7 बिन्दु, हर एक पर टिक कीजिए 0/7

        बैटरी संकेतक — MPSV/MPMV की CU HIGH/MEDIUM/LOW/CHANGE BATTERY दिखाती है, प्रतिशत नहीं। HIGH हो तो ठीक; अन्यथा CU बदलवाएं। (M3A में प्रतिशत आता है — वहां 95% से अधिक चाहिए।) आदेश-आधारित सुधार-पत्रक मद 1-छ
        प्रस्थान के समय CLOCK ERROR दिखे — M3A/MPSV में CU परिवर्तित करावेंआदेश 5681 दि. 08.08.2026, खण्ड A

        सामग्री की जांच — मुख्य बिन्दु MG अ.3(4)3 · अ.5(4)

        अमिट स्याहीशीशी में पर्याप्त; स्टाम्प पैड सूखे नहीं
        नामावलीतीनों प्रतियां पूर्ण व समान; अनुपूरक सूचियों सहित; डिलीशन सब प्रतियों में; मुद्रित क्रम संख्या से छेड़छाड़ नहीं
        चिन्हित प्रतिकेवल दो चिन्ह — 'पी बी' (डाक मतपत्र) एवं 'ई डी सी'; और कुछ भी नहीं। (मतदान के दौरान तीसरा जुड़ेगा — निविदत्त पर 'टी')
        निविदत्त मतपत्र20 मिलेंगे; उसी वार्ड के हों; क्रम संख्यांक दिये गये ब्यौरों से मिलें
        हस्ताक्षर-नमूनेअभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर की फोटो-प्रतियां — प्ररूप-9 के मिलान हेतु
        सूचीसमस्त सामग्री का मिलान परिशिष्ट-4 से; कोई त्रुटि हो तो तुरन्त वितरण-प्रभारी/RO को

        डाक मतपत्र / EDC — अपना मत मत भूलिए MG अ.3(3)

        उसी वार्ड में ड्यूटीप्ररूप 15 → निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण-पत्र (EDC, प्ररूप 16)
        दूसरे वार्ड/निकाय में ड्यूटीप्ररूप 15-क → डाक मतपत्र · आवेदन मतदान से कम से कम 4 दिन पूर्व

        पड़ाव 4 — मतदान केन्द्र की स्थापना

        मतदान दिवस · नियत समय से कम से कम एक घंटा पूर्व पहुँचें — एजेंटों को भी एक घंटा पूर्व बुलाएं MG अ.14(2)1 · अ.3(6)

        परिशिष्ट-5 का ले-आउट — मतदाता का प्रवाह

        प्रवेश → मतदान अधिकारी (1) व (2) → मतदान अधिकारी सं. 3 + [CU — पीठासीन अधिकारी की मेज] → मतदान कक्ष [BU] → निकास
        CU कहाँपीठासीन अधिकारी की मेज पर, PO-3 वहीं — नियम 32-ख(6): CU पीठासीन की पूर्ण दृष्टि में
        एजेंट कहाँ बैठेंऐसे कि प्रवेश करते मतदाता का चेहरा देख सकें — पर बटन दबाते हुए कदापि न देख सकें; मतदान अधिकारी भी नहीं
        केबलCU से BU — 5 मीटर; ऐसे बिछाएं कि मतदाता को लांघना न पड़े; टेबल की टांग से बांध सकते हैं
        प्रवेश/निकासअलग-अलग; एक ही द्वार हो तो बांस-रस्सी से विभाजन; पर्याप्त रोशनी
        100 मीटरभवन + 100 मीटर क्षेत्र आपके नियंत्रण में; मोबाइल पूर्ण वर्जित (यही "नेबरहुड सीमा"); प्रचार अपराध — धारा 130
        बाहर प्रदर्शित(क) मतदान क्षेत्र का नोटिस (ख) प्रतीक सहित लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची मार्गदर्शिका परिशिष्ट-5 · नियम 30

        अभ्यास-प्रश्न — प्रवेश, एजेंट, व्यवस्था 0/5

        पड़ाव 5 — मॉक पोल (दिखावटी मतदान)

        पीठासीन अधिकारी · अभ्यर्थियों/एजेंटों की उपस्थिति में, मतदान प्रारम्भ से पूर्व MG अ.4 · अ.4-A नोट(1)

        अनिवार्यता: नोटा सहित प्रत्येक अभ्यर्थी को न्यूनतम 1–1 मत डालकर मॉक पोल करना अनिवार्य है। मतों की संख्या समान होना आवश्यक नहीं। MG अ.4-A नोट(1)

        कार्य-सूची 0/10

          कागज पर लेखा — परिशिष्ट-19 हेतु (लैब स्वयं गिन रही है)

          दो सीरियल नंबर — MPSV की सबसे महत्वपूर्ण जांच: RESULT के प्रदर्शन-क्रम में दूसरे क्रम पर SDMM-कमीशन वाली CU का नंबर आता है और END से ठीक पहले POLL DAY CU — मतदान के दिन वास्तव में प्रयुक्त CU। दोनों भिन्न हों तो SDMM किसी दूसरी CU में लगाया गया है। प्ररूप 14-ग के शीर्ष में CU और BU के ही दो खाने छपे हैं; दोनों CU क्रमांक और SDMM नंबर डायरी तथा मॉकपोल प्रमाण-पत्र में अभिलिखित कीजिए। MG अ.4 मुद्रित पृ.20-21
          मॉक पोल के बाद: प्रमाण-पत्र परिशिष्ट-19 में बनाएं → परिशिष्ट-6 के साथ संलग्न → डायरी बिन्दु 30 में विवरण। यह सब मतदान-समाप्ति पर लिफाफा E-10 में जाएगा। MG अ.4 · अ.5(7)

          पड़ाव 6 — मॉक पोल के बाद मशीन सील करना

          पीठासीन अधिकारी · एजेंटों के समक्ष — नियम 32-ख: सील ऐसे लगे कि सील तोड़े बिना रिजल्ट सेक्शन दबाया ही न जा सके नियम 32-ख(1),(3) · MG अ.4

          सील-कोश — कौन-सी सील क्या है

          सीलिंग का क्रम — सही क्रम में क्लिक कीजिए 0/8

            दो चेतावनियां जो मार्गदर्शिका में छपी हैं: (1) परिणाम खंड सील करने से पहले CU स्विच ऑफ करना न भूलें। (2) मॉक पोल के वोट CLEAR करना न भूलें — यह पिछले पड़ाव का अंतिम कदम था। MG अ.4
            बाहरी कवर पर एजेंटों को भी अपनी सील लगाने दें — नियम 47-क(3) पर ध्यान: सील लगाने का अधिकार मतदान अभिकर्ता या निर्वाचन अभिकर्ता या अभ्यर्थी — तीनों वर्गों को है। MG अ.14(2)17 · नियम 47-क(3)

            पड़ाव 7 — मतदान: प्रारम्भ की औपचारिकताएं और मतदाता-चक्र

            मतदान ठीक नियत समय पर प्रारम्भ — देर हो भी जाए तो समाप्ति का समय आगे नहीं बढ़ेगा MG अ.5(1)

            प्रारम्भ से पूर्व एजेंटों को दिखाना अनिवार्य: मॉक पोल परिणाम + डेटा साफ · चिन्हित प्रति में केवल 'पी बी'/'ई डी सी' · रजिस्टर 14-क खाली · मशीन में कोई मत नहीं (TOTAL = 0) · पेपर सील क्रमांक नोट कराना · और नियम 32-ख(5) का दूसरा — प्रायः छूटने वाला — खण्ड: यूनिटों के लेबल भी दिखाएं। फिर परिशिष्ट-6 की घोषणा पढ़ें, धारा 128 (गोपनीयता) जोर से सुनाएं, हस्ताक्षर लें — इन्कार करने वालों के नाम भी लिखें। MG अ.14(2)-(3) · नियम 32-ख(5)

            कार्य-सूची 0/8

              एक समय में एक ही मतदाता प्रकोष्ठ में। BALLOT तभी दबाएं जब पिछला मतदाता लम्बी बीप के साथ मत डालकर बाहर आ जाए। मतदाता रजिस्टर के क्रम में ही जाएं। MG अ.4 मद 5

              परिस्थिति-अभ्यास — मेज पर यही सवाल आएंगे 0/10

              पड़ाव 8 — मतदान समाप्ति: CLOSE, प्ररूप 14-ग, लिफाफे, जमा

              नियम-शृंखला: 47-क मशीन सील → 48-क पैकेट सील → 49-क 14-ग लेखा → 50-क RO को सुपुर्द MG अ.11 · नियम 47-क–50-क

              नियत समय से कुछ मिनट पूर्व: पंक्ति में प्रतीक्षारत सबको घोषणा कर हस्ताक्षरित, क्रमांकित पर्चियां दें — पंक्ति के अंतिम छोर से बांटना प्रारम्भ करें, ताकि बाद में कोई जुड़ न सके। पर्चीधारी सबके मत के बाद ही समाप्ति की घोषणा। MG अ.11(1)

              कार्य-सूची 0/7

                प्ररूप 14-ग भाग-1 — मिलान का गणित नियम 49-क · परिशिष्ट-8

                सूत्र: मद 5 = मद 2 − मद 3 − मद 4। मशीन का TOTAL अंक अपने-आप मद 5 में आ रहा है — बाकी भरिए और मिलाइए।

                मद 3 बनाम मद 4 कभी न मिलाएं: मद 3 = हस्ताक्षर के बाद स्वयं मत न डालने वाले ("No Vote" — पहले नोटा हेतु प्रेरित करें); मद 4 = जिन्हें आपने मत नहीं देने दिया — स्याही/हस्ताक्षर से इन्कार (35-क) या चेतावनी के बाद भी प्रक्रिया-भंग (37-क)। स्याही से इन्कार करने वाला मद 4 में जाता है, मद 3 में नहीं। MG अ.1 बॉक्स · प्ररूप 14-ग का मूल पाठ

                लिफाफे E-1 से E-14 — किस पर चपड़ी सील? 0/14

                हर लिफाफे पर क्लिक करते जाइए — सीलबंद ⇄ सील नहीं बदलता है। फिर "जांचें" दबाइए। नियम 48-क के ये सीलबंद पैकेट उन कागज़ों में हैं जिन्हें नियम 74-क न्यायालय के आदेश बिना खोलने से रोकता है — उस नियम की अपनी सूची में डाक मतपत्रों के पैकेट, निविदत्त मतपत्र, चिन्हित प्रति और प्ररूप 14-A का रजिस्टर भी हैं। MG अ.11(6)-(7) · नियम 48-क

                पृष्ठांकन नियम की अपेक्षा है, सावधानी मात्र नहीं — हर पैकेट पर अंतर्वस्तु का विवरण लिखें [नियम 48-क अंतिम वाक्य]; E-9 पर शब्द "रिकार्ड किये गये मतों का लेखा (Account of Votes Recorded)" भी [नियम 49-क(2)]।

                RO को सुपुर्दगी — नियम 50-क की चार चीज़ें

                (i)मतदान मशीन — BU-CU अलग कर, बक्सों में, धागा+एड्रेस टैग+PRO मुहर; एजेंट/अभ्यर्थी चाहें तो हस्ताक्षर — परिशिष्ट-6 भाग-3 में उनके हस्ताक्षर
                (ii)प्ररूप 14-ग का लेखा — एक प्रति E-9 ("Account of Votes Recorded"), दूसरी डायरी सहित E-11; एजेंट मांगे तो प्रमाणित प्रति दें
                (iii)नियम 48-क के सीलबंद पैकेट (E-1…E-8)
                (iv)मतदान में प्रयुक्त अन्य सभी कागज़ात

                मशीनें नगरपालिका मुख्यालय पर मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम में — RO सीलबंद करेगा; अभ्यर्थी दरवाजे/खिड़की पर अपनी सील लगा सकते हैं व दूरी से निगरानी रख सकते हैं; CCTV, अग्नि-सुरक्षा, दोहरी सुरक्षा। स्थगन की स्थिति में भी यही पूरी शृंखला — मानो मतदान नियत समय पर बंद हुआ हो [नियम 54-क]। 2184 पैरा 13 · नियम 50-क(2)