यह लैब ECIL MPSV की पूरी यात्रा नौ पड़ावों में कराती है — प्रथम स्तरीय जांच (FLC) से लेकर मतदान समाप्ति पर मशीन जमा कराने तक। बीच के पड़ावों पर मशीन आपके सामने है: बटन आप दबाएँगे, डिस्प्ले पर वही आएगा जो मार्गदर्शिका में छपा है, और क्रम ग़लत हुआ तो वही त्रुटि सामने आएगी जो असली मशीन दिखाती है। हर कथन के साथ उसका स्रोत-चिह्न है।
सबके लिए · ECIL MPSV (मल्टी-पोस्ट सिंगल वोट) MG अ.1(2)
| मॉडल | निर्माता | एक BU पर पैनल | मेमोरी |
|---|---|---|---|
| MPSV — यह लैब | ECIL | 15 (नोटा सहित) · 16वां = END, मास्क | SDMM |
| MPMV | ECIL | 15 (नोटा सहित) | DMM |
| M3A / MK-5 | BEL/ECIL | 16 (नोटा सहित) · ब्रेल 1–16 MG अ.7(3) | — |
| निकाय / वार्ड | नगर परिषद बालोतरा · वार्ड 27 |
| मतदान केन्द्र | 84 — राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, न्यू टाउन · मतदान 11.09.2026 |
| मशीन | CU RJSCU084213 · BU RJSBU084577 · SDMM RJSDM084655 |
| अभ्यर्थी | 6 + नोटा = 7 पैनल · बटन 8–15 मास्क · 16 (END) मास्क |
जिला स्तर · DEO/RO-ARO हेतु — पर हर प्रशिक्षक को पता होना चाहिए कि मशीन कहाँ से चलकर आई है परिपत्र 2184 पैरा 5–पैरा 8
| कहाँ | जिला मुख्यालय पर ही, बड़े सुरक्षित हॉल में पैरा 5(i),(iv) |
| कौन जांचता है | ECIL/BEL के तकनीशियन/इंजीनियर की देखरेख में विज्ञ स्टाफ; प्रभारी अधिकारी RAS स्तर से कम नहीं पैरा 5(ii)-(iii) |
| क्षमता | लगभग 100 मशीनें प्रतिदिन प्रति इंजीनियर पैरा 5(iv) |
| दलों को सूचना | लिखित में, कम से कम 3 दिन पूर्व; उपस्थिति-हस्ताक्षर Anx-3 में पैरा 5(iv)-(v) |
| जांच में क्या | सभी बटन, बीप, डिस्प्ले, रियल टाइम क्लॉक, बैटरी पैक; प्रत्येक अभ्यर्थी-बटन पर डमी वोट; कम्पोनेन्ट Original होने का प्रमाण-पत्र Anx-4 पैरा 5(x)-(xiii) |
| मॉक पोल | FLC के दौरान — Anx-5; परिणाम-प्रिंटआउट Anx-6 पैरा 5(xiii) |
| निषेध | फील्ड में मरम्मत नहीं, केबिनेट खोलना नहीं, कोई भाग बदलना नहीं — खराब मशीन अलग रखी जाएगी 2184 पैरा 5(x) |
| विडियोग्राफी | पूरी प्रक्रिया की; हॉल में CCTV — DEO कार्यालय से देख सकें पैरा 5(iii) |
| क्या | कहाँ / किस पर |
|---|---|
| पिंक पेपर सील (FLC) — नासिक सिक्यूरिटी प्रेस पैरा 5(xiv) | CU के कैंडिडेट सेट खंड और रिजल्ट खंड के मध्य; इंजीनियर के हस्ताक्षर, दल-प्रतिनिधि भी कर सकते हैं; क्रमांक Anx-7 रजिस्टर में — फोटोप्रति दलों को निःशुल्क |
| पीला आयताकार स्टीकर (Anx-1) पैरा 5(xvii) | प्रत्येक जांची CU/BU के पीछे — जिला, FLC-तिथि, CU/BU/SDMM के यूनिक नंबर, हस्ताक्षर |
| गुलाबी गोल स्टीकर (Anx-2) पैरा 6 | प्रशिक्षण मशीनों के अग्र भाग पर — मतदान केन्द्रों की संख्या का 5% मशीनें, रेन्डम छंटनी; मतदान में कभी उपयोग नहीं |
| FLC | → प्रशिक्षण हेतु 5% रेन्डम (गुलाबी स्टीकर) → शेष का नगरपालिकावार रेन्डम आवंटन FLC के अंतिम दिन (ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर esuchi) → डबल-लॉक भंडारण, लॉगबुक → वार्डवार रेन्डम आवंटन — कमीशनिंग से ठीक तीन दिन पूर्व |
नगरपालिका स्तर · BEL/ECIL इंजीनियर करते हैं, RO की देखरेख — अभ्यर्थियों को लिखित पूर्व-सूचना (Anx-8), पूरी विडियोग्राफी 2184 पैरा 9(ii),(iv),(xviii)
नीचे के कार्ड बेतरतीब हैं। जो कदम पहले आता है उस पर क्लिक करते जाइए — गलत क्रम पर मशीन आपत्ति करेगी। MPSV अ.4 · 2184 पैरा 9(v)-(viii)
| मतपत्र की पीठ पर | RO के हस्ताक्षर + सील 2184 पैरा 9(v) |
| BU पिंक पेपर सील | BU के सबसे निचले हिस्से पर (कोई नाम/चिन्ह ढके नहीं) — इंजीनियर के हस्ताक्षर; क्रमांक Anx-11 रजिस्टर में; फोटोप्रति अभ्यर्थियों को निःशुल्क पैरा 9(xv)-(xvii) |
| FLC वाली सील | CU पर FLC की पिंक पेपर सील क्षतिग्रस्त न हो — यह कमीशनिंग में जांचने की चीज़ है पैरा 9(xv) |
| Cand Set सीलें | Cand Set बटन-कम्पार्टमेंट और फिर पूरा Candidate Set खंड — दोनों बाईं ओर के दो छिद्रों से धागा पास कर RO की मुहर+टैग से; पिघला मोम CU पर न गिरे MPSV अ.4(vii)-(viii) |
| मॉक पोल (कमीशनिंग) | 5% मशीनों पर 50-50 मत; शेष पर संतुष्टि अनुसार; अभ्यर्थी स्वयं भी मत दे सकते हैं — Anx-9; डिकोडर प्रिंटर (DI कनेक्टर + RESULT-II) से प्रिंटआउट — Anx-10 पैरा 9(xii)-(xiv) · MPSV अ.3 |
| रंग-नियम | CU/BU पर केवल सफेद एड्रेस टैग/स्टीकर; सदस्य पद का मतपत्र सफेद; तैयार मशीनों का भंडारण में मिश्रण न हो पैरा 9(xix)-(xx),(xxii) |
डबल लॉक (एक चाबी DEO, दूसरी नामित अधिकारी) · कक्ष सील · लॉगबुक · अभ्यर्थी चाहें तो दरवाजे पर हस्ताक्षर/सील · स्ट्रांग रूम जब भी खुले — अभ्यर्थियों को पूर्व सूचना।
यह कार्य इंजीनियर करता है — पर मास्टर ट्रेनर को प्रक्रिया पता होनी चाहिए। Cand Set के दौरान BU1 कुंजीपटल बन जाती है: बटन 1–9 = अंक 1–9, बटन 10 = 0, बटन 15 = Backspace, बटन 16 = END (सेव)। हमें दर्ज करना है — वार्ड 27, बूथ 84, पद 1, प्रथम अभ्यर्थी 1, अंतिम 7 (नोटा सहित)। MPSV अ.4(vi) — मूल प्रदर्शन-पाठ सहित
पीठासीन अधिकारी हेतु · मतदान से एक दिन पूर्व, प्रस्थान के समय MG अ.3(4) · अ.14(1) · 2184 पैरा 11
| अमिट स्याही | शीशी में पर्याप्त; स्टाम्प पैड सूखे नहीं |
| नामावली | तीनों प्रतियां पूर्ण व समान; अनुपूरक सूचियों सहित; डिलीशन सब प्रतियों में; मुद्रित क्रम संख्या से छेड़छाड़ नहीं |
| चिन्हित प्रति | केवल दो चिन्ह — 'पी बी' (डाक मतपत्र) एवं 'ई डी सी'; और कुछ भी नहीं। (मतदान के दौरान तीसरा जुड़ेगा — निविदत्त पर 'टी') |
| निविदत्त मतपत्र | 20 मिलेंगे; उसी वार्ड के हों; क्रम संख्यांक दिये गये ब्यौरों से मिलें |
| हस्ताक्षर-नमूने | अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर की फोटो-प्रतियां — प्ररूप-9 के मिलान हेतु |
| सूची | समस्त सामग्री का मिलान परिशिष्ट-4 से; कोई त्रुटि हो तो तुरन्त वितरण-प्रभारी/RO को |
| उसी वार्ड में ड्यूटी | प्ररूप 15 → निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण-पत्र (EDC, प्ररूप 16) |
| दूसरे वार्ड/निकाय में ड्यूटी | प्ररूप 15-क → डाक मतपत्र · आवेदन मतदान से कम से कम 4 दिन पूर्व |
मतदान दिवस · नियत समय से कम से कम एक घंटा पूर्व पहुँचें — एजेंटों को भी एक घंटा पूर्व बुलाएं MG अ.14(2)1 · अ.3(6)
| CU कहाँ | पीठासीन अधिकारी की मेज पर, PO-3 वहीं — नियम 32-ख(6): CU पीठासीन की पूर्ण दृष्टि में |
| एजेंट कहाँ बैठें | ऐसे कि प्रवेश करते मतदाता का चेहरा देख सकें — पर बटन दबाते हुए कदापि न देख सकें; मतदान अधिकारी भी नहीं |
| केबल | CU से BU — 5 मीटर; ऐसे बिछाएं कि मतदाता को लांघना न पड़े; टेबल की टांग से बांध सकते हैं |
| प्रवेश/निकास | अलग-अलग; एक ही द्वार हो तो बांस-रस्सी से विभाजन; पर्याप्त रोशनी |
| 100 मीटर | भवन + 100 मीटर क्षेत्र आपके नियंत्रण में; मोबाइल पूर्ण वर्जित (यही "नेबरहुड सीमा"); प्रचार अपराध — धारा 130 |
| बाहर प्रदर्शित | (क) मतदान क्षेत्र का नोटिस (ख) प्रतीक सहित लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची मार्गदर्शिका परिशिष्ट-5 · नियम 30 |
पीठासीन अधिकारी · अभ्यर्थियों/एजेंटों की उपस्थिति में, मतदान प्रारम्भ से पूर्व MG अ.4 · अ.4-A नोट(1)
पीठासीन अधिकारी · एजेंटों के समक्ष — नियम 32-ख: सील ऐसे लगे कि सील तोड़े बिना रिजल्ट सेक्शन दबाया ही न जा सके नियम 32-ख(1),(3) · MG अ.4
मतदान ठीक नियत समय पर प्रारम्भ — देर हो भी जाए तो समाप्ति का समय आगे नहीं बढ़ेगा MG अ.5(1)
नियम-शृंखला: 47-क मशीन सील → 48-क पैकेट सील → 49-क 14-ग लेखा → 50-क RO को सुपुर्द MG अ.11 · नियम 47-क–50-क
सूत्र: मद 5 = मद 2 − मद 3 − मद 4। मशीन का TOTAL अंक अपने-आप मद 5 में आ रहा है — बाकी भरिए और मिलाइए।
हर लिफाफे पर क्लिक करते जाइए — सीलबंद ⇄ सील नहीं बदलता है। फिर "जांचें" दबाइए। नियम 48-क के ये सीलबंद पैकेट उन कागज़ों में हैं जिन्हें नियम 74-क न्यायालय के आदेश बिना खोलने से रोकता है — उस नियम की अपनी सूची में डाक मतपत्रों के पैकेट, निविदत्त मतपत्र, चिन्हित प्रति और प्ररूप 14-A का रजिस्टर भी हैं। MG अ.11(6)-(7) · नियम 48-क
| (i) | मतदान मशीन — BU-CU अलग कर, बक्सों में, धागा+एड्रेस टैग+PRO मुहर; एजेंट/अभ्यर्थी चाहें तो हस्ताक्षर — परिशिष्ट-6 भाग-3 में उनके हस्ताक्षर |
| (ii) | प्ररूप 14-ग का लेखा — एक प्रति E-9 ("Account of Votes Recorded"), दूसरी डायरी सहित E-11; एजेंट मांगे तो प्रमाणित प्रति दें |
| (iii) | नियम 48-क के सीलबंद पैकेट (E-1…E-8) |
| (iv) | मतदान में प्रयुक्त अन्य सभी कागज़ात |
मशीनें नगरपालिका मुख्यालय पर मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम में — RO सीलबंद करेगा; अभ्यर्थी दरवाजे/खिड़की पर अपनी सील लगा सकते हैं व दूरी से निगरानी रख सकते हैं; CCTV, अग्नि-सुरक्षा, दोहरी सुरक्षा। स्थगन की स्थिति में भी यही पूरी शृंखला — मानो मतदान नियत समय पर बंद हुआ हो [नियम 54-क]। 2184 पैरा 13 · नियम 50-क(2)