ईवीएम — मूल्यांकन प्रश्न बैंक (उत्तर कुंजी सहित)
नगरपालिका आम चुनाव 2026 (राजस्थान) · मॉडल: ECIL MPSV
प्रत्येक उत्तर के साथ स्रोत दिया गया है। प्रशिक्षणार्थी से विवाद होने पर उत्तर कुंजी का संदर्भ खोलकर दिखाएं — बहस न करें। संदर्भ का अर्थ SOURCES में।
प्रयोग: भाग-क (सभी के लिए, 20 प्रश्न) · भाग-ख (पीठासीन अधिकारी, 15 प्रश्न) · भाग-ग (रिटर्निंग अधिकारी, 10 प्रश्न) · भाग-घ (परिस्थिति आधारित, 8 प्रश्न)। उत्तीर्णांक सुझाव: 80% — यह चुनाव कार्य है, सामान्य परीक्षा नहीं।
🔗 प्रत्येक संदर्भ चिह्न CITATIONS में लिंक सहित है — स्रोत PDF सीधे उसी पृष्ठ पर खुलेगा।
भाग — क : सभी मतदान कर्मियों हेतु
क1. ईवीएम में कितनी इकाइयाँ होती हैं? (अ) एक (ब) दो — कन्ट्रोल यूनिट व बैलट यूनिट (स) तीन (द) चार ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 1]
क2. चुनाव से संबंधित समस्त डेटा कहाँ संग्रहित होता है? (अ) कन्ट्रोल यूनिट में (ब) बैलट यूनिट में (स) SDMM में (द) बैटरी पैक में ✅ (स) — सीयू में कोई मतदान डेटा संग्रहित नहीं होता · [MPSV अध्याय 1]
क3. बैलट यूनिट व कन्ट्रोल यूनिट के बीच केबल की लंबाई कितनी है? (अ) 2 मीटर (ब) 3 मीटर (स) 5 मीटर (द) 10 मीटर ✅ (स) · [MPSV अध्याय 1, अध्याय 5]
क4. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा MPSV मशीनें किस रंग में तैयार करवाई गई हैं? (अ) नीला (ब) गुलाबी (स) सफेद (द) हरा ✅ (ब) — कैरिंग केस भी गुलाबी · [MPSV अध्याय 1]
क5. TOTAL बटन कब दबाया जाना चाहिए?
(अ) कभी भी (ब) केवल जब Busy लैम्प बंद हो (स) Busy लैम्प जलने पर (द) केवल मतदान समाप्ति पर
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 5]
क6. कन्ट्रोल यूनिट पर हरी बत्ती का क्या अर्थ है? (अ) मशीन खराब है (ब) बिजली चालू (Power ON) (स) मतदाता वोट डाल रहा है (द) मतदान बंद ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 1]
क7. बैलट यूनिट पर Ready हरी बत्ती जलने का अर्थ है —
(अ) मशीन व्यस्त है (ब) मतदाता अब मत डाल सकता है (स) वोट डल चुका (द) त्रुटि है
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 3]
क8. मतदान कम्पार्टमेंट में एक समय में कितने मतदाता जा सकते हैं? (अ) दो (ब) केवल एक (स) तीन (द) कोई सीमा नहीं ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 5]
क9. BALLOT बटन कब दबाया जाए?
(अ) मतदाता के कम्पार्टमेंट में जाते ही
(ब) जब पिछला मतदाता मतदान पूरा करके कम्पार्टमेंट से बाहर आ चुका हो
(स) मतदाता के आते ही
(द) हर 2 मिनट में
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 5]
क9-क. 🚨 BALLOT बटन कौन दबाएगा?
(अ) मतदाता स्वयं
(ब) तृतीय मतदान अधिकारी (नियंत्रण यूनिट का प्रभारी)
(स) पोलिंग एजेंट
(द) प्रथम मतदान अधिकारी
✅ (ब) — "'Ballot' बटन, कन्ट्रोल यूनिट के प्रभारी तृतीय मतदान अधिकारी द्वारा दबाया जायेगा"
· [MG अ.9(6)1, अ.14(3)10] · छोटे मतदान केन्द्रों पर यह कार्य पीठासीन अधिकारी भी कर सकता है
[MG अ.2(3)9]
🟡 ट्रेनर हेतु टिप्पणी — यह "पहले गलत था" वाला प्रश्न नहीं है। नियम 37-क(2) "पीठासीन अधिकारी या नियंत्रण यूनिट के भार साधक मतदान अधिकारी" — दोनों विधिसम्मत हैं। मार्गदर्शिका 2026 यह कर्तव्य PO-3 को आवंटित करती है। इसीलिए विकल्प (द) गलत है और (ब) सही — पर पीठासीन अधिकारी वाला उत्तर विधि-विरुद्ध नहीं, बस 2026 का विभाजन नहीं। 🚨 विकल्प (अ) — "मतदाता स्वयं" — किसी भी स्थिति में गलत है। मतदाता CU को छूता ही नहीं [नियम 32-ख(6)]।
क9-ख. मतदाता किस यूनिट तक जाता है? (अ) कन्ट्रोल यूनिट (ब) केवल बैलट यूनिट (स) दोनों (द) SDMM ✅ (ब) — CU पीठासीन अधिकारी की मेज पर, एजेंटों की पूर्ण दृष्टि में रहती है · [नियम 32-ख(6)]
क10. मतदाता को मत देने की अनुमति देने से पूर्व अमिट स्याही कहाँ लगाई जाती है? (अ) दाहिनी तर्जनी (ब) बाईं तर्जनी के अग्रभाग (स) बाएँ अंगूठे (द) दाहिने अंगूठे ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 5, अध्याय 7]
क11. ईवीएम में अमान्य वोट (Invalid Vote) की क्या स्थिति है? (अ) 5% तक संभव (ब) कोई गुंजाइश नहीं (स) मतपत्र जैसी ही (द) केवल NOTA में ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 1]
क12. LINK ERROR-1 का सामान्य कारण क्या है?
(अ) बैटरी कम है
(ब) इंटरकनेक्शन केबल ठीक से नहीं लगी या स्लाइड स्विच गलत स्थिति में
(स) SDMM नहीं लगी
(द) RTC खराब है
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 7]
क13. PRESSED ERROR आने पर क्या करें?
(अ) मशीन बदल दें
(ब) वोटिंग कम्पार्टमेंट में जाकर सभी बटन एक बार धीरे से दबाएं
(स) CU बंद कर दें
(द) मतदान रोक दें
✅ (ब) — डिस्प्ले जिस बीयू को इंगित करे, उसी पर सुधार करें · [MPSV अध्याय 7]
क14. मतदान के दौरान CLOCK ERROR दिखे तो?
(अ) मतदान रोक दें (ब) मशीन बदलें
(स) मतदान जारी रखा जा सकता है — कार्यक्षमता व मतदान डेटा पर कोई प्रभाव नहीं
(द) ECIL को बुलाकर प्रतीक्षा करें
✅ (स) — किन्तु मतदान शुरू होने से पहले दिखे तो CU बदलें और ECIL को रिपोर्ट करें · [MPSV अध्याय 7]
क15. SDMM NOT RESPONDING पर सबसे पहला कदम?
(अ) SDMM तुरन्त निकालें (ब) CU बंद करें, फिर SDMM ठीक से लगाएं (स) बैटरी बदलें (द) CLEAR दबाएं
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 7]
क16. निम्न में से क्या वर्जित है?
(अ) कैरिंग केस में पैक करना
(ब) CU ऑन स्थिति में BU को कनेक्ट/डिस्कनेक्ट करना
(स) TOTAL दबाना
(द) एजेंटों को शून्य दिखाना
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 7]
क17. सील करते समय किस बात का ध्यान रखें? (अ) मोम गर्म हो (ब) मोमबत्ती की सीधी लौ मशीन के संपर्क में न आए और पिघला मोम किसी भाग पर न गिरे (स) सील जल्दी लगे (द) धागा पतला हो ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 4, अध्याय 5]
क18. कन्ट्रोल यूनिट/बैलट यूनिट को खोलने की कोशिश करने पर क्या होगा? (अ) कुछ नहीं (ब) वह निष्क्रिय हो जाएगी (स) बैटरी खत्म होगी (द) डेटा दुगुना होगा ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 7]
क19. दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए बैलट यूनिट पर क्या दिया गया है? (अ) बड़े अक्षर (ब) ब्रेल साइनेज (स) आवाज (द) कुछ नहीं ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 1]
क20. मतदाता कम्पार्टमेंट में किस क्रम में जाएंगे? (अ) जो पहले आए (ब) उसी क्रम में जिसमें नाम मतदाता रजिस्टर में दर्ज है (स) आयु क्रम में (द) कोई क्रम नहीं ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 5]
भाग — ख : पीठासीन अधिकारी हेतु
ख1. मतदान दिवस पर पीठासीन अधिकारी पिंक पेपर सील कहाँ लगाता है? (अ) बैलट यूनिट के निचले हिस्से पर (ब) कैंडिडेट सैट व रिजल्ट सैक्शन के बीच (स) रिजल्ट सैक्शन के आन्तरिक कम्पार्टमेन्ट के दरवाजे पर (द) कैरिंग केस पर ✅ (स) · [MPSV अध्याय 5] (अ) तैयारी के समय ECIL/BEL इंजीनियर द्वारा [2184 पैरा 9(xvi)]; (ब) FLC के समय [2184 पैरा 5(xiv)]
ख2. पिंक पेपर सील किस प्रकार लगेगी? (अ) पिंक सतह पीछे (ब) सफेद सतह पीछे की ओर, पिंक सतह छिद्र से बाहर की ओर दिखे (स) दोनों तरफ पिंक (द) कोई नियम नहीं ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 5]
ख3. CLEAR ऑपरेशन में लगभग कितना समय लगता है?
(अ) 5 सेकंड (ब) 10 सेकंड (स) लगभग 25 सेकंड (द) 2 मिनट
✅ (स) · [MPSV अध्याय 5]
ख4. CLEAR दबाने पर Invalid operation प्रदर्शित हो तो?
(अ) मशीन बदलें
(ब) CRC (Close → Result-1 → Clear) प्रक्रिया पुनः पूर्ण करें
(स) बैटरी बदलें
(द) मतदान प्रारम्भ कर दें
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 5]
ख5. मॉक पोल के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण कौनसा है?
(अ) TOTAL दबाना (ब) CLOSE दबाना
(स) CLEAR दबाकर मॉक पोल के वोट हटाना (द) मशीन पैक करना
✅ (स) — चेतावनी: मॉकपोल वोटों को ‘CLEAR’ करना नहीं भूलें · [MPSV अध्याय 5]
ख5-क. 🚨 मतदान दिवस के मॉकपॉल में न्यूनतम कितने मत डाले जाने अनिवार्य हैं? (अ) कुल 50 मत (ब) नोटा सहित प्रत्येक उम्मीदवार के लिए कम से कम 1-1 मत (स) कम से कम 10 मत (द) कोई अनिवार्यता नहीं — समय के अनुसार ✅ (ब) — "नोटा सहित प्रत्येक उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 1–1 मत से मॉकपॉल किया जाना अनिवार्य है" · [MG अ.4, मुद्रित पृ. 20 — MPSV · MG अ.4-क, मुद्रित पृ. 32 — M3A/MK-5]
ख5-ख. मॉकपॉल में प्रत्येक अभ्यर्थी के मतों की संख्या समान होना आवश्यक है? (अ) हाँ, अनिवार्य है (ब) नहीं — संख्या असमान हो सकती है, किन्तु किसी को भी शून्य नहीं (स) हाँ, कम से कम 5-5 (द) नोटा को छोड़कर समान होना चाहिए ✅ (ब) — समय के अनुसार अधिक/कम मतदाता दर्ज करने में आपत्ति नहीं, और संख्या समान होना आवश्यक नहीं — किन्तु प्रत्येक उम्मीदवार एवं नोटा को कम से कम एक मत अवश्य · [MG अ.4]
⚠️ ट्रेनर हेतु: ECIL पुस्तिका (2019) में केवल "समान होना आवश्यक नहीं" लिखा था। न्यूनतम 1-1 मत की अनिवार्यता मार्गदर्शिका 2026 से आती है। दोनों बातें साथ पूछें — यही सबसे अधिक छूटने वाला बिन्दु है।
ख5-ग. मॉकपॉल का प्रमाण पत्र किस परिशिष्ट के प्ररूप में बनेगा और कहाँ संलग्न होगा? ✅ परिशिष्ट-19 के प्ररूप में; परिशिष्ट-6 के साथ संलग्न; तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी के बिन्दु सं. 30 में मॉकपॉल का विवरण व जारी प्रमाण पत्र का उल्लेख · [MG अ.4-क(4),(7),(13)]
ख5-घ. मॉकपॉल में भाग लेने वालों के बारे में क्या अभिलेख रखा जाएगा? ✅ किस मॉकपॉल वोटर ने किस अभ्यर्थी को मत दिया — इसका कागज पर पृथक लेखा, परिशिष्ट-19 के अनुसार। भाग लेने वालों को वोट डालने हेतु पर्ची जारी की जाएगी, जिसे पीठासीन अधिकारी संग्रहित करेगा · [MG अ.4-क(4)]
ख6. रिजल्ट सैक्शन सील करने से पूर्व क्या करना अनिवार्य है?
(अ) BALLOT दबाना (ब) CU को स्विच ऑफ करना (स) BU जोड़ना (द) बैटरी निकालना
✅ (ब) — चेतावनी: परिणाम अनुभाग सील करने से पहले CU स्विच ऑफ करना न भूलें · [MPSV अध्याय 5]
ख7. Clear ऑपरेशन किस स्थिति में ही संभव है?
(अ) BU जुड़ा न हो
(ब) BU-1 कन्ट्रोल यूनिट से जुड़ा हो और CU के अंदर SDMM लगा हो
(स) बैटरी निकली हो
(द) CLOSE दबा हो
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 3]
ख8. मतदान प्रारम्भ करने से ठीक पहले क्या सुनिश्चित करना है?
(अ) बैटरी फुल है (ब) TOTAL दबाकर कुल मतदाता शून्य प्रदर्शित है (स) सील गर्म है (द) एजेंट आ गए
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 5, अध्याय 7]
ख9. मतदान के दौरान मशीन की समस्या से मतदाता वोट न डाल पाए तो सही क्रम क्या है?
✅ BU केबल हटाकर LINK ERROR बनाएं → CU बंद करें → BU केबल पुनः जोड़ें → CU ऑन करें → सभी संदेश पूर्ण होने पर
BALLOT दबाएं → मतदाता पुनः मतदान करेगा · [MPSV अध्याय 7(ii)]
ख10. मतदान समाप्ति पर सबसे पहला कार्य?
(अ) बैटरी निकालें
(ब) CLOSE की कैप हटाकर CLOSE दबाएं, फिर कैप वापस लगाएं
(स) BU डिस्कनेक्ट करें
(द) RESULT-I दबाएं
✅ (ब) · [SO 145 पैरा 1]
ख11. मतदान समाप्ति के समय लाईन में खड़े मतदाताओं का क्या होगा? (अ) उन्हें लौटा दिया जाए (ब) उन समस्त को वोट दिलवाने के पश्चात ही ईवीएम बंद की जाएगी (स) आधे को (द) पीठासीन अधिकारी तय करे ✅ (ब) · [MPSV अध्याय 5]
ख12. कन्ट्रोल यूनिट के एड्रेस टैग पर क्या अंकित होगा? (पाँच बिन्दु लिखिए) ✅ नगरपालिका का नाम · वार्ड सदस्य संख्या · CU का पहचान नम्बर · मतदान केन्द्र का नाम व संख्यांक · मतदान की तारीख · [SO 145 पैरा 5]
ख13. क्या अभ्यर्थी/मतदान अभिकर्ता एड्रेस टैग पर हस्ताक्षर कर सकते हैं? (अ) नहीं (ब) हाँ — जो उपस्थित हों तथा हस्ताक्षर करने के इच्छुक हों, उन्हें अनुमति दी जावे (स) केवल विजेता (द) केवल RO की अनुमति से ✅ (ब) · [SO 145 पैरा 7]
ख14. मतदान के दौरान CLOSE बटन के बारे में क्या निर्देश है?
(अ) कैप खुली रखें
(ब) कैप अनावश्यक रूप से न खोलें; दुर्घटनावश दबने से बचाने हेतु प्लास्टिक कैप भली प्रकार लगी होनी चाहिए
(स) हर घंटे जांचें
(द) कैप हटा दें
✅ (ब) · [MPSV अध्याय 3, अध्याय 5]
ख15. मशीन प्राप्त करते समय पीठासीन अधिकारी को क्या मिलान करना है? ✅ मशीन का नंबर, मशीन के पीछे लगे स्टीकर और एड्रेस टैग के अंकन के अनुसार ही है — यह जांचना · [2184 पैरा 11(iii)]
भाग — ग : रिटर्निंग अधिकारी हेतु
ग1. MPSV/MPMV मशीन में एक बैलेट यूनिट से अधिकतम कितने अभ्यर्थी (NOTA सहित)? (अ) 12 (ब) 15 (स) 16 (द) 60 ✅ (ब) — MK-V/M3A में 16** · [2184 पैरा 2, पैरा 9(vi)-(vii)]
ग2. प्रशिक्षण हेतु कितनी मशीनें पर्याप्त हैं? (अ) 2% (ब) मतदान केन्द्रों की संख्या का 5% (स) 10% (द) 15% ✅ (ब) · [2184 पैरा 6(i)]
ग3. प्रशिक्षण हेतु अलग की गई मशीनों पर कौनसा स्टीकर लगेगा और क्या वे मतदान में उपयोग होंगी? ✅ गुलाबी रंग का गोल स्टीकर (Anx-2), मशीन के अग्र भाग पर; इनका उपयोग मतदान में नहीं किया जाएगा · [2184 पैरा 6(ii)-(iii)]
ग4. FLC की सूचना राजनैतिक दलों को कब देनी है? (अ) उसी दिन (ब) 1 दिन पूर्व (स) कम से कम 3 दिन पूर्व, लिखित में (द) आवश्यक नहीं ✅ (स) · [2184 पैरा 5(iv)]
ग5. FLC का प्रभारी अधिकारी किस स्तर से कम नहीं होगा? (अ) तहसीलदार (ब) राजस्थान प्रशासनिक सेवा (स) पटवारी (द) कोई भी ✅ (ब) · [2184 पैरा 5(iii)]
ग6. वोटिंग मशीनों के भण्डारण कक्ष की डबल लॉक व्यवस्था में दोनों में से एक अधिकारी किस स्तर से कम नहीं होगा? (अ) पटवारी (ब) उपखण्ड मजिस्ट्रेट (स) तहसीलदार (द) कोई भी ✅ (ब) · [2184 पैरा 3(iv)]
ग7. वोटिंग मशीनों की तैयारी (Commissioning) कब और किसके द्वारा? ✅ मतदान से कम से कम तीन दिन पूर्व, BEL/ECIL के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा, नगरपालिका स्तर पर; पर्यवेक्षण RO द्वारा · [2184 पैरा 9(ii)-(iii), पैरा 9(xviii)]
ग8. 🚨 तैयारी (Commissioning) के समय मॉक पोल में कितने मत डाले जाएंगे? ✅ 5 प्रतिशत मशीनों में प्रत्येक मशीन पर 50 मत; शेष मशीनों में अभ्यर्थियों की संतुष्टि व समय की उपलब्धता के अनुसार। अभ्यर्थी स्वयं भी मत दे सकेंगे · [2184 पैरा 9(xii)]
🚨 इन दो मॉकपॉल को कभी न मिलाएं — यह परीक्षा में और मैदान में दोनों जगह गड़बड़ाता है:
तैयारी (Commissioning) का मॉकपॉल मतदान दिवस का मॉकपॉल कब मतदान से कम से कम तीन दिन पूर्व मतदान दिवस, मतदान प्रारम्भ से पूर्व कौन कराएगा BEL/ECIL इंजीनियर, RO के पर्यवेक्षण में पीठासीन अधिकारी कितने मत 5% मशीनों में 50-50 मत 🚨 नोटा सहित प्रत्येक अभ्यर्थी को न्यूनतम 1-1 स्रोत [2184 पैरा 9(xii)] [MG अ.4 / अ.4-क]
ग9. नगरपालिका निर्वाचनों में निर्वाचन याचिका प्रस्तुत करने की मियाद कितनी है? (अ) 15 दिवस (ब) 30 दिवस (स) 45 दिवस (द) 3 माह ✅ (ब) — याचिका न होने पर परिणाम घोषणा के 30 दिवस बाद मशीनें क्लीयर · [2184 पैरा 15]
ग10. पुनर्मतदान की स्थिति में मूल मशीन पर कौनसा टैग लगेगा? ✅ “गणना नहीं करनी है” — स्पष्ट अंकित कर उस CU पर, और वह सीलबन्द ही रखी जाएगी; पुनर्मतदान की नई मशीन पर “पुनर्मतदान की वोटिंग मशीन — गणना की जानी है”। दोनों टैग RO द्वारा हस्ताक्षरित · [2184 पैरा 13(vi)]
भाग — घ : परिस्थिति आधारित (Scenario)
घ1. मॉक पोल पूर्ण हो गया, परिणाम मिलान भी हो गया, तभी पोलिंग एजेंट आग्रह करते हैं कि समय कम है, सीधे सील
लगा दीजिए। आप क्या करेंगे?
✅ पहले CLEAR दबाकर मॉक पोल के वोट अनिवार्यतः हटाएं, END आने पर CU स्विच ऑफ करें, तभी सीलिंग करें।
यह चरण छोड़ा नहीं जा सकता · [MPSV अध्याय 5 — दो स्पष्ट चेतावनियाँ]
घ2. मतगणना के दिन CU के कैरिंग केस की सील टूटी मिली, परन्तु पिंक पेपर सील सही है। क्या करें? ✅ उस मतदान केन्द्र का परिणाम घोषित किया जा सकता है। यदि कैरिंग केस / Candidate Set Section / Result Section की कोई सील क्षतिग्रस्त हो परन्तु पिंक पेपर सील सही हो, तो परिणाम घोषित किया जा सकता है · [MPSV अध्याय 6(iii)]
घ3. मतगणना के दिन पिंक पेपर सील से छेड़-छाड़ पाई गई। क्या करें? ✅ 🚨 कन्ट्रोल यूनिट को अलग रखें और उस इकाई में दर्ज वोटों के परिणाम का पता लगाने का प्रयास न करें · [MPSV अध्याय 6(iii)]
घ4. एक वार्ड में NOTA सहित 19 अभ्यर्थी हैं और MPSV मशीन उपयोग हो रही है। कितनी बैलेट यूनिट और स्लाइड स्विच किस स्थिति पर? ✅ दो बैलेट यूनिट (15 तक प्रथम BU में, शेष 4 द्वितीय BU में)। प्रथम BU का स्लाइड स्विच 1 पर, द्वितीय का 2 पर · [2184 पैरा 2, पैरा 9(vi)]
घ5. प्रशिक्षण के दिन मशीन कम पड़ गईं। क्या मतदान हेतु आवंटित मशीनें प्रशिक्षण में ले सकते हैं? ✅ नहीं। प्रशिक्षण हेतु छंटनी कर अलग की गई मशीनें ही उपयोग होंगी; इसी हेतु उन पर गुलाबी गोल स्टीकर लगाया जाता है ताकि मतदान में उपयोग न हों। अतिरिक्त आवश्यकता पर DEO से मांग करें · [2184 पैरा 6(ii)-(iii)]
घ6. FLC के दिन एक अभ्यर्थी का प्रतिनिधि मोबाइल से मशीनों का फोटो लेना चाहता है। क्या अनुमति देंगे? ✅ नहीं। FLC हॉल में किसी भी व्यक्ति को (अधिकारी/कर्मचारी सहित) सैलफोन, कैमरा, स्पाईपेन आदि कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है, और हॉल के बाहर कोई वस्तु ले जाने की अनुमति भी नहीं · [2184 पैरा 5(viii)]
घ7. FLC के दौरान एक मशीन का एक बटन काम नहीं कर रहा। ECIL इंजीनियर कहते हैं वे उसे यहीं खोलकर ठीक कर देंगे। आपका उत्तर? ✅ नहीं। फील्ड में मशीन की मरम्मत नहीं होगी; प्लास्टिक केबिनेट खोलने की अनुमति बिल्कुल नहीं; मशीन का कोई भाग फील्ड में नहीं बदला जाएगा — यह पूर्णतः निषिद्ध है। खराब मशीन अलग रखी जाएगी · [2184 पैरा 5(x)]
घ8. तैयारी के समय एक कर्मचारी अंतिम बैलेट यूनिट का END बटन अन-मास्क छोड़ रहा है, क्योंकि ECIL पुस्तिका में ऐसा लिखा है। आप क्या करेंगे? ✅ END बटन मास्क करवाएं। आयोग का निर्देश है कि MPSV/MPMV से केवल सदस्य पद का चुनाव कराया जा रहा है, अतः आंशिक मतदान की कोई संभावना नहीं है और END बटन को मास्क करवाया जाएगा — यह निर्देश ECIL पुस्तिका के सामान्य निर्देश पर अधिभावी है · [2184 पैरा 9(xxi)]
उत्तर पत्रक (त्वरित कुंजी)
| भाग-क | ||||
|---|---|---|---|---|
| क1 ब | क2 स | क3 स | क4 ब | क5 ब |
| क6 ब | क7 ब | क8 ब | क9 ब | क10 ब |
| क9-क ब | क9-ख ब | |||
| क11 ब | क12 ब | क13 ब | क14 स | क15 ब |
| क16 ब | क17 ब | क18 ब | क19 ब | क20 ब |
| भाग-ख | ||||
|---|---|---|---|---|
| ख1 स | ख2 ब | ख3 स | ख4 ब | ख5 स |
| ख5-क ब | ख5-ख ब | ख5-ग वर्णनात्मक | ख5-घ वर्णनात्मक | |
| ख6 ब | ख7 ब | ख8 ब | ख9 वर्णनात्मक | ख10 ब |
| ख11 ब | ख12 वर्णनात्मक | ख13 ब | ख14 ब | ख15 वर्णनात्मक |
| भाग-ग | ||||
|---|---|---|---|---|
| ग1 ब | ग2 ब | ग3 वर्णनात्मक | ग4 स | ग5 ब |
| ग6 ब | ग7 वर्णनात्मक | ग8 वर्णनात्मक | ग9 ब | ग10 वर्णनात्मक |
| भाग-ङ (जोड़ा गया 21.08.2026) | ||||
|---|---|---|---|---|
| ङ1 स | ङ2 स | ङ3 वर्णनात्मक | ङ4 वर्णनात्मक | ङ5 ब |
| ङ6 वर्णनात्मक | ङ7 वर्णनात्मक | ङ8 वर्णनात्मक | ङ9 वर्णनात्मक | ङ10 वर्णनात्मक |
| ङ11 वर्णनात्मक | ङ12 परिस्थिति |
🚨 21.08.2026 को जोड़े गए नए प्रश्न — क9-क, क9-ख, ख5-क, ख5-ख, ख5-ग, ख5-घ तथा सम्पूर्ण भाग ङ। इनमें मार्गदर्शिका 2026 की वे बातें हैं जो इस प्रश्न बैंक में पहले नहीं थीं:
BALLOTकौन दबाएगा, नोटा सहित प्रत्येक अभ्यर्थी को न्यूनतम 1-1 मत वाला अनिवार्य मॉकपॉल, परिशिष्ट-19 का लेखा व प्रमाण पत्र, 75 मिनट पूर्व पहुँचना, परिशिष्ट-15 का चैक मेमो, तथा PO-1/2/3 का कर्तव्य-विभाजन।
🆕 भाग ङ — मतदान दल के कर्तव्य, समय एवं चैक मेमो (जोड़ा गया 21.08.2026)
ङ1. मतदान आरंभ के नियत समय से कितने समय पूर्व मतदान दल को केन्द्र पर पहुँच जाना चाहिए? (अ) 30 मिनट (ब) 45 मिनट (स) 75 मिनट (द) 2 घंटे ✅ (स) 75 मिनट · परिशिष्ट-14 (कार्यों की रूपरेखा)
ℹ️ मार्गदर्शिका का अध्याय 14 "कम से कम एक घंटा" कहता है — यह विरोधाभास नहीं है। "कम से कम" न्यूनतम बताता है; परिशिष्ट-14 उससे अधिक (75 मिनट) नियत करता है। 75 मिनट पढ़ाएं।
ङ2. पीठासीन अधिकारी का आधिकारिक चैक मेमो किस परिशिष्ट में है? (अ) परिशिष्ट-6 (ब) परिशिष्ट-14 (स) परिशिष्ट-15 (द) परिशिष्ट-19 ✅ (स) परिशिष्ट-15 — यह आयोग का अपना प्ररूप है; अपनी सूची न बनाएं
ङ3. चैक मेमो की मद 15 किस बारे में है? ✅ पेपर सील का क्रमांक स्वयं नोट किया और एजेंटों को भी नोट कराया · (मद 13 — घोषणा · मद 14 — धारा 128 की जानकारी · मद 19 — डायरी समय-समय पर पूर्ण)
ङ4. प्रथम मतदान अधिकारी (PO-1) का मुख्य कर्तव्य क्या है? ✅ चिन्हित मतदाता सूची से पहचान; पहचान होने पर मतदाता का समस्त विवरण जोर से बोलेगा ताकि द्वितीय मतदान अधिकारी और पीछे बैठे पोलिंग एजेंट सुन सकें — एजेंट इसी समय पहचान पर आपत्ति उठा सकते हैं · [MG अ.2(1)]
ङ5. नामावली में मुद्रण या लिपिकीय भूल दिखे तो PO-1 क्या करेगा? (अ) मतदाता को लौटा देगा (ब) ध्यान नहीं देगा (स) RO से पूछेगा (द) रजिस्टर में दर्ज करेगा ✅ (ब) — "प्रथम मतदान अधिकारी नामावली में मुद्रण संबंधी और लिपिकीय भूलों पर ध्यान नहीं देगा" · [MG अ.14(3)10]
ङ6. द्वितीय मतदान अधिकारी (PO-2) के तीन कर्तव्य कौनसे हैं? ✅ (1) मतदाता रजिस्टर भरना · (2) बाईं तर्जनी पर अमिट स्याही लगाना · (3) मतदाता पर्ची तैयार कर देना, और मतदाता को नियंत्रण यूनिट के प्रभारी के पास भेजना · [MG अ.2(2)]
ङ7. मतदाता रजिस्टर के अभ्युक्ति (Remarks) कॉलम में क्या लिखा जाएगा? ✅ 🚨 पहचान दस्तावेज की क्रम संख्या के आखिरी चार डिजिट · [MG]
ङ8. तृतीय मतदान अधिकारी (PO-3) कहाँ बैठेगा और क्यों? ✅ पीठासीन अधिकारी की टेबल पर, उसके पास ही — ताकि PRO नजदीक से ध्यान दे सके। PO-3 नियंत्रण यूनिट का प्रभारी होता है · [MG अ.2(3)]
ङ9. मतदाता का प्रवेश-क्रम भंग हो जाए तो PO-3 क्या करेगा? ✅ मतदाता रजिस्टर के कॉलम (4) में टिप्पणी अंकित करेगा — और बाद के प्रभावित मतदाताओं के लिए भी · [MG अ.2(3)3]
ङ10. मतदाताओं से ली गई पर्चियों का क्या होगा? ✅ PO-3 उन्हें पृथक लिफाफे में रखेगा; मतदान समाप्ति के बाद यह लिफाफा सील किया जाएगा · [MG अ.2(3)4]
ङ11. छोटे मतदान केन्द्रों पर क्या PO-3 के बिना काम चल सकता है? ✅ हाँ — PO-3 का कार्य पीठासीन अधिकारी स्वयं भी कर सकता है; ऐसी स्थिति में PRO के अलावा दो मतदान अधिकारी पर्याप्त रहेंगे · [MG अ.2(3)9]
ङ12. (परिस्थिति) मॉकपॉल हो चुका, पर एक अभ्यर्थी को एक भी मत नहीं डाला गया क्योंकि उसका कोई एजेंट उपस्थित नहीं था। पीठासीन अधिकारी क्या करेगा? ✅ मॉकपॉल पूर्ण नहीं माना जाएगा। "नोटा सहित प्रत्येक उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 1–1 मत" अनिवार्य है — एजेंट की अनुपस्थिति इसका अपवाद नहीं। मतदान दल का सदस्य स्वयं मत डालकर आवश्यकता पूरी करेगा, और परिशिष्ट-19 के लेखे में दर्ज करेगा कि किसने किसे मत दिया · [MG अ.4, अ.4-क(4)]
⚠️ प्रश्न बैंक में जानबूझकर क्या नहीं पूछा गया
निम्न विषयों पर प्रश्न नहीं बनाए गए, क्योंकि उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों में उनका उत्तर नहीं है — देखें GAPS:
✅ अब पूछा जा रहा है — पहले यह सूची में था:
| विषय | अब कहाँ |
|---|---|
| मतदान अधिकारी 1/2/3 का कर्तव्य-विभाजन | ✅ भाग ङ (ङ4–ङ11) |
| मतदाता पहचान के मान्य दस्तावेज | ✅ मतदान दिवस — ईवीएम के अतिरिक्त प्रक्रियाएं — 🚨 आदेश 5310 दि. 30.07.2026 से परिशिष्ट-16 अधिक्रमित |
| निविदत्त (Tendered) एवं चैलेंज्ड मत | ✅ 07, 09 |
| SDMM/DMM की सीलिंग विधि | ✅ SDMM / DMM Sealing After Counting — the procedure |
| मतगणना की विस्तृत प्रक्रिया | ✅ Counting मॉड्यूल |
❌ अब भी नहीं पूछा जा रहा — क्योंकि आधिकारिक उत्तर उपलब्ध नहीं:
- MPMV एवं BEL MK-V/M3A की बटन-स्तरीय प्रक्रिया — अनुदेश पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं
- आदेश 652 दिनांक 20.01.2026 — आयोग की साइट से प्राप्त नहीं; DEO से मंगवाना होगा
🚨 इन पर प्रतिभागी का प्रश्न आए तो अनुमान से उत्तर न दें — "आयोग से लिखित में प्राप्त किया जाएगा" कहें। देखें GAPS।