राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › पढ़िए › ईवीएम: आदेश 9508 से क्या बदला

ईवीएम: आदेश 9508 से क्या बदला

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर

राज्य निर्वाचन आयोग ने 28.09.2026 को आदेश 9508 जारी किया। यह राजस्थान के सभी ज़िला निर्वाचन अधिकारियों (पंचायत) को भेजा गया है। 1

विषय: ईवीएम मशीन (M3A, MPSV, MPMV) के बारे में रिटर्निंग अधिकारियों और मतदान दलों के लिए ज़रूरी निर्देश। 1

इसकी एक प्रति सभी रिटर्निंग अधिकारियों को, ज़िला निर्वाचन अधिकारी के ज़रिए, भेजी गई है। 2

यह आदेश दो पुराने आदेशों, 5475 और 5468 (दोनों 04.08.2026 के), के कुछ बिंदुओं की जगह नई बात रखता है, और कुछ बिंदुओं में नई बातें जोड़ता है। 12

पहले के दो आदेश

आदेश तारीख किन मशीनों के बारे में किसे भेजा गया स्रोत
5475 04.08.2026 MPMV मशीनें, जो मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की हैं 18 ज़िलों के ज़िला निर्वाचन अधिकारी आदेश 5475, दि. 04.08.2026, पृ. 1
5468 04.08.2026 M3A, MK-5 और MPSV मशीनें 23 ज़िलों के ज़िला निर्वाचन अधिकारी आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 1

आदेश 5475 इन 18 ज़िलों को भेजा गया: हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर, चूरू, भीलवाड़ा, उदयपुर, झालावाड़, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, सलूम्बर, अजमेर, टोंक, बीकानेर, ब्यावर, प्रतापगढ़, राजसमंद और डुंगरपुर। 3

आदेश 5468 इन 23 ज़िलों को भेजा गया: जैसलमेर, बालोतरा, बाड़मेर, डीडवाना-कुचामन, पाली, नागौर, जालोर, अलवर, बारां, भरतपुर, डीग, धौलपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, सवाई-माधोपुर, सिरोही और दौसा। 4

दोनों आदेशों के बिंदु A-2 में एक ही बात है, आदेश 5475 में MPMV मशीन के लिए और आदेश 5468 में MPSV मशीन के लिए: एक कंट्रोल यूनिट के साथ ज़िला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य की अलग-अलग बैलेट यूनिट होगी। ज़िला परिषद सदस्य की बैलेट यूनिट-1 कंट्रोल यूनिट से जुड़ेगी, और पंचायत समिति सदस्य की बैलेट यूनिट-2 बैलेट यूनिट-1 से। 34

END बटन: अब हर बैलेट यूनिट पर मास्क

यह बात रवाना होने के समय की है (बिंदु A: मतदान दलों के प्रस्थान के समय ध्यान देने की बातें)। 1

पहले, आदेश 5475 (MPMV) के बिंदु A-8 में: एक से ज़्यादा बैलेट यूनिट हों, तो आख़िरी बैलेट यूनिट को छोड़कर बाकी सब बैलेट यूनिट का END बटन मास्क रहे। 3

पहले, आदेश 5468 के बिंदु A-8 में: सब बैलेट यूनिट का END बटन मास्क रहे। 4

अब आदेश 9508 ने दोनों आदेशों के बिंदु A-8 की जगह यह लिखा है: "सुनिश्चित करें कि MPMV / MPSV मॉडल की मशीनों की समस्त बैलेट यूनिट का END बटन MASK है।" 1

यानी MPSV हो या MPMV, रवाना होने से पहले देख लीजिए कि हर बैलेट यूनिट का END बटन मास्क है। 1

MPSV की मार्गदर्शिका और संकलन में पहले का तरीका छपा है: दोनों पदों का चुनाव एक साथ हो, तो आख़िरी बैलेट यूनिट का END बटन अनमास्क, बाकी सबका मास्क। 56 आदेश 5468 और 9508 में यह छूट नहीं है: इनमें हर बैलेट यूनिट का END बटन मास्क रहता है। 41

इस आदेश के बाद के जो आदेश इस साइट के स्रोतों में हैं, उन सबमें हमने END बटन की बात खोजी। ऐसा कोई आदेश नहीं मिला, जो यह नियम बदले।

मशीन चालू करते ही डिस्प्ले देखिए

रवाना होने के समय, हर तरह की ईवीएम (M3A, MPSV, MPMV) में: कंट्रोल यूनिट का पावर स्विच ऑन करके डिस्प्ले देखिए। उस पर INOPERATIVE या TRNG not connected या ERROR-3 दिखे, तो कंट्रोल यूनिट बदलवाइए। 1

मतदान वाले दिन मॉकपोल के समय, पहले की बातों के साथ ये बातें भी: कंट्रोल यूनिट का पावर स्विच ऑन करके डिस्प्ले देखिए। 1

मशीन डिस्प्ले पर क्या करें स्रोत
M3A INOPERATIVE या TRNG not connected या ERROR-3 कंट्रोल यूनिट बदलवाइए। आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1
M3A PADU not connected कंट्रोल यूनिट को बैलेट यूनिट से जोड़कर CRC की प्रक्रिया पूरी कीजिए। फिर भी यही ERROR दिखे, तो कंट्रोल यूनिट बदलवाइए। आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1
MPSV / MPMV ERROR-3 कंट्रोल यूनिट बदलवाइए। आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1

पहले, आदेश 5475 (MPMV) के बिंदु C-2 में: डिस्प्ले पर 'LINK ERROR/BU NOT RESPONDING' दिखे, तो कनेक्शन हटाकर फिर जोड़िए और बैलेट यूनिटों का क्रम देखिए; इसके बाद भी 'LINK ERROR/BU # 1/2 NOT RESPONDING' दिखे, तो बैलेट यूनिट बदलवाइए। 7

आदेश 5468 के बिंदु C-2 में यह पहले से था: इसके बाद भी यही दिखे, तो पूरा सेट (बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट, दोनों) बदलवाइए। 8

अब आदेश 9508 ने आदेश 5475 के बिंदु C-2 की जगह यह लिखा है: 1

  1. डिस्प्ले पर 'LINK ERROR/BU NOT RESPONDING' दिखे, तो कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट का कनेक्शन हटाकर फिर से जोड़िए। 1
  2. देखिए कि दोनों बैलेट यूनिट का क्रम सही हो: पहली बैलेट यूनिट (ज़िला परिषद सदस्य की) कंट्रोल यूनिट से, और उसके बाद दूसरी बैलेट यूनिट (पंचायत समिति सदस्य की) पहली बैलेट यूनिट से। 12
  3. इसके बाद भी 'LINK ERROR/BU NOT RESPONDING' दिखे, तो पूरा सेट (बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट, दोनों) बदलवाइए। 2

एक नज़र में: मतदान के दौरान LINK ERROR

कनेक्शन फिर से जोड़िए डिस्प्ले पर 'LINK ERROR/BU NOT RESPONDING' दिखे, तो कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट का कनेक्शन हटाकर फिर से जोड़िए। 1
क्रम देखिए पहली बैलेट यूनिट (ज़िला परिषद सदस्य की) कंट्रोल यूनिट से, और उसके बाद दूसरी बैलेट यूनिट (पंचायत समिति सदस्य की) पहली बैलेट यूनिट से। 12
पूरा सेट बदलवाइए इसके बाद भी 'LINK ERROR/BU NOT RESPONDING' दिखे, तो पूरा सेट (बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट, दोनों) बदलवाइए। 2
यह चित्र ऊपर लिखे तीन कदमों का सार है। हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में दिया है।

यानी मतदान के दौरान यह गड़बड़ी न जाए, तो अब MPSV और MPMV, दोनों में पूरा सेट बदला जाएगा। 28

मॉकपोल के समय वाली LINK ERROR की बात (बिंदु B-3) आदेश 9508 ने नहीं बदली: वहाँ इसके बाद भी गड़बड़ी दिखे, तो संबंधित बैलेट यूनिट बदली जाती है। 781

मतदान के दौरान: दो नई बातें

आदेश 5475 और 5468 के बिंदु C में पहले की बातों के साथ ये बातें भी: 2

  • M3A मशीन के डिस्प्ले पर INOPERATIVE या TRNG not connected दिखे, तो रिटर्निंग अधिकारी को पूरी बात बताइए। रिटर्निंग अधिकारी, ज़िला निर्वाचन अधिकारी के ज़रिए, राज्य निर्वाचन आयोग को बताएँगे, और आयोग के निर्देश के हिसाब से कार्यवाही करवाएँगे। 2
  • MPSV या MPMV मशीन के डिस्प्ले पर ERROR-3 दिखे, तो कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट का पूरा सेट बदलवाइए। यह खराब मशीन मतदान में काम आ चुकी है, इसलिए इसे बदलकर लगाई गई मशीन के साथ जमा कराना है। 2

गिनती के समय

आदेश 9508 के बिंदु D (मतगणना के दौरान) में तीन बातें हैं: 2

  • M3A मशीन के डिस्प्ले पर INOPERATIVE या TRNG not connected दिखे, तो रिटर्निंग अधिकारी को पूरी बात बताई जाए। रिटर्निंग अधिकारी, ज़िला निर्वाचन अधिकारी के ज़रिए, राज्य निर्वाचन आयोग को बताएँगे, और आयोग के निर्देश के हिसाब से कार्यवाही करवाएँगे। 2
  • MPSV या MPMV मशीन के डिस्प्ले पर ERROR-3 दिखे, तो अधिकृत इंजीनियर की मदद लेकर गिनती पूरी करवाई जाए। 2
  • MPSV या MPMV मशीन में अंडर वोट (under vote) की संख्या शून्य के अलावा कुछ और दिखे, तो परिणाम में उस संख्या को रिजेक्टेड वोटों में जोड़कर अंतिम परिणाम शीट तैयार की जाए। 2

एक नज़र में: कौन सी बात कहाँ बदली

आदेश 9508 का बिंदु कब आदेश 5475 में आदेश 5468 में स्रोत
A (END बटन) रवाना होते समय बिंदु A-8 की जगह बिंदु A-8 की जगह आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1
A का नोट (डिस्प्ले) रवाना होते समय (आदेश में पुराने बिंदु का हवाला नहीं) (आदेश में पुराने बिंदु का हवाला नहीं) आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1
B (डिस्प्ले) मॉकपोल के समय बिंदु B की बातों के साथ बिंदु B की बातों के साथ आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1
C (LINK ERROR) मतदान के दौरान बिंदु C-2 की जगह (नहीं बदला) आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1; आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 2
C (INOPERATIVE, ERROR-3) मतदान के दौरान बिंदु C की बातों के साथ बिंदु C की बातों के साथ आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 2
D गिनती के समय (आदेश में पुराने बिंदु का हवाला नहीं) (आदेश में पुराने बिंदु का हवाला नहीं) आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 2

CU या BU पर एरर: पूरी बात एक PDF में

MPSV ईवीएम के डिस्प्ले पर कौन-सा संदेश आए तो रवानगी, मॉकपोल, मतदान और गिनती में क्या करें, आदेश 5468 और 9508 और ECIL की MPSV अनुदेश पुस्तिका के अनुसार, असली CU और BU के चित्रों के साथ, एक रंगीन PDF में: 4891210111213

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

पुस्तिकारंगीन PDFमतदान दलों, ज़ोनल मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग अधिकारियों और प्रशिक्षकों के लिए: WhatsApp पर भेजिए या रंगीन छापिए। MPSV के डिस्प्ले पर कौन-सा संदेश आए तो रवानगी, मॉकपोल, मतदान और गिनती में क्या करें, आदेश 5468 और 9508 के अनुसार, असली CU और BU के चित्रों के साथ; हर बात के साथ उसका स्रोत। पन्ना A4 से थोड़ा लम्बा है; A4 पर छापें तो 'Fit' चुनिए।PDF · 5 पेज · 0.8 MBखोलिएडाउनलोड

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1कखगघङचछजझञटठडढणत
  2. 2.आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 2कखगघङचछजझञटठडढण
  3. 3.आदेश 5475, दि. 04.08.2026, पृ. 1कखग
  4. 4.आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 1कखगघङ
  5. 5.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 33 पाठ में
  6. 6.आदेश 49, दि. 01.01.2026, संकलन पृ. 283 पाठ में
  7. 7.आदेश 5475, दि. 04.08.2026, पृ. 2कख
  8. 8.आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 2कखगघ
  9. 9.आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 3 पाठ में
  10. 10.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 14 पाठ में
  11. 11.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 47 पाठ में
  12. 12.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 48 पाठ में
  13. 13.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 49 पाठ में