राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › चुनाव कार्यक्रम

चुनाव कार्यक्रम

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर

आयोग ने चुनाव कार्यक्रम 03.10.2026 को घोषित किया। तीन दिन बाद, 06.10.2026 को, पहले तीन चरणों के मतदान वाले दिन एक-एक दिन पहले कर दिए गए। नीचे की सारी तारीखें इस संशोधन के बाद की हैं। 12

हर तारीख के आगे उसका आदेश और पेज लिखा है। उस पर क्लिक करेंगे तो आदेश की PDF उसी पेज पर खुलेगी। ड्यूटी से पहले अपने ज़िले के निर्देश ज़रूर मिला लीजिए।

बालोतरा ज़िला

बालोतरा में ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोट ईवीएम से पड़ेंगे, और यहाँ ECIL की MPSV मशीन लगेगी। सरपंच और वार्ड पंच के वोट मतपेटी से पड़ेंगे। 3

ज़िले की 11 पंचायत समितियों और 448 ग्राम पंचायतों में चुनाव दो चरणों में होगा: 6 पंचायत समितियों में तीसरे चरण में और 5 में चौथे चरण में। 4

तीसरे चरण वाली पंचायत समितियाँ

पंचायत समिति ग्राम पंचायतें मतदान बूथ
सिणधरी 37 80
गिडा 61 133
कल्याणपुर 39 101
गुडामालानी 53 111
धोरीमन्ना 47 99
समदड़ी 29 94
कुल 266 618

स्रोत: आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 12

चौथे चरण वाली पंचायत समितियाँ

पंचायत समिति ग्राम पंचायतें मतदान बूथ
बालोतरा 56 141
पादरू 23 57
पायला कलां 27 62
पाटोदी 42 101
सिवाना 34 108
कुल 182 469

स्रोत: आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 12

दोनों चरणों के बूथ जोड़ें तो 618 + 469 = 1087 होते हैं। आयोग के बजट आदेश 10144 में भी बालोतरा के 1087 बूथ लिखे हैं, यानी दोनों आदेश आपस में मेल खाते हैं। 45

प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला: 10.10.2026 (शनिवार)

10.10.2026 को दोपहर 3 बजे के बाद हर रिटर्निंग अधिकारी 'प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला' करवाएँगे। 6

इसमें रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और DLMT/BLMT, पंचायती राज संस्थाओं के संभावित प्रत्याशियों को नामांकन भरने की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश समझाएँगे। मीडिया और सोशल मीडिया की भागीदारी भी रहेगी। 6

पंचायत समिति सदस्य: नामांकन

काम तीसरा चरण चौथा चरण
सार्वजनिक सूचना 19.10.2026 (सोमवार) 31.10.2026 (शनिवार)
नामांकन की आखिरी तारीख (दोपहर 3 बजे तक) 23.10.2026 (शुक्रवार) 04.11.2026 (बुधवार)
संवीक्षा (सुबह 11 बजे से) 24.10.2026 (शनिवार) 05.11.2026 (गुरुवार)
नाम वापसी (दोपहर 3 बजे तक), उसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न और लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची 26.10.2026 (सोमवार) 06.11.2026 (शुक्रवार)

स्रोत: आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 7–8

नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएँगे। 7 आख़िरी तारीख वाली पंक्ति में '(सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर)' भी लिखा है। 8

ज़िला परिषद सदस्य: नामांकन

ज़िला परिषद के नामांकन उस चरण के हिसाब से होते हैं, जिसमें ज़िले का चुनाव शुरू होता है। बालोतरा का चुनाव तीसरे चरण से शुरू होता है, इसलिए पूरे ज़िले के ज़िला परिषद नामांकन तीसरे चरण की तारीखों पर होंगे। 9

काम तारीख
सार्वजनिक सूचना 19.10.2026 (सोमवार)
नामांकन की आखिरी तारीख (दोपहर 3 बजे तक) 23.10.2026 (शुक्रवार)
संवीक्षा (सुबह 11 बजे से) 24.10.2026 (शनिवार)
नाम वापसी (दोपहर 3 बजे तक), उसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न और लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची 26.10.2026 (सोमवार)

स्रोत: आदेश 9867, दि. 03.10.2026, पृ. 2–3

ध्यान दें, तारीख बदली है: 03.10.2026 वाले मूल कार्यक्रम में ज़िला परिषद के नामांकन सब ज़िलों के लिए 08.10.2026 से 15.10.2026 तक थे। उसी दिन के पत्र 9867 ने इसे बदल दिया। बालोतरा के लिए सही तारीखें ऊपर वाली हैं: 19.10.2026 से 26.10.2026 तक। 810

मतदान, पंच-सरपंच के नामांकन और उपसरपंच

काम तीसरा चरण चौथा चरण
मतदान दलों की रवानगी 02.11.2026 (सोमवार) 13.11.2026 (शुक्रवार)
ज़िला परिषद और पंचायत समिति का मतदान (सुबह 7 से शाम 6 बजे) 03.11.2026 (मंगलवार) 14.11.2026 (शनिवार)
पंच और सरपंच के नामांकन 04.11.2026 (बुधवार) 15.11.2026 (रविवार)
पंच और सरपंच का मतदान (सुबह 7 से शाम 6 बजे), फिर वहीं गिनती 05.11.2026 (गुरुवार) 16.11.2026 (सोमवार)
उपसरपंच का चुनाव 06.11.2026 (शुक्रवार) 17.11.2026 (मंगलवार)

स्रोत: आदेश 10090, दि. 06.10.2026, पृ. 1; आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 9

तीसरे चरण की तारीखें संशोधन आदेश 10090 से हैं। चौथे चरण की तारीखें 03.10.2026 वाले कार्यक्रम की ही हैं; संशोधन ने चौथे चरण की तारीखें नहीं बदलीं। पर तीन ज़िलों में पंचायत समितियों के चरण बदले: जैसलमेर की सब, बीकानेर की नोखा, पांचू और जसरासर, और सलूम्बर की झल्लारा, जयसमन्द और सराड़ा अब चौथे चरण में हैं; सलूम्बर की लसाडिया, सेमारी, सलूम्बर और गींगला तीसरे चरण में। 1211

पंच और सरपंच के नामांकन, उनकी संवीक्षा और नाम वापसी, तीनों काम एक ही दिन में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होंगे: पंचायत भवन में, या उस जगह जो ज़िला निर्वाचन अधिकारी तय करें। 13

उस दिन नामांकन सुबह 8 से 11 बजे तक लिए जाएँगे, संवीक्षा 11:30 बजे से होगी, नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी और उसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न दिए जाएँगे। 14

उपसरपंच के चुनाव वाले दिन: बैठक का नोटिस सुबह 9 बजे से पहले, बैठक 10 बजे, नामनिर्देशन 11 बजे तक, संवीक्षा 11:30 बजे तक, और ज़रूरत हो तो मतदान दोपहर 12 से 1 बजे तक, फिर तुरंत गिनती और परिणाम। 15 पूरी समय-सारणी: उप-सरपंच का चुनाव

मतदान के दिन छुट्टी

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (ज़िला कलक्टर) बालोतरा ने आदेश प.31( )( )स्थापन/निर्वाचन/2026/1353, दि. 29.10.2026 से ज़िले के चारों मतदान वाले दिन छुट्टी घोषित की है: तीसरे चरण में 03.11.2026 (मंगलवार) और 05.11.2026 (गुरुवार), चौथे चरण में 14.11.2026 (शनिवार) और 16.11.2026 (सोमवार)। हर चरण में पहले दिन ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का मतदान है, दूसरे दिन पंच और सरपंच का। 16

जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान है, वहाँ के सब दफ़्तरों, संस्थानों और उपक्रमों में उस दिन परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 के तहत सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। 16 ज़िले के निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रमों या किसी भी दूसरे काम-धंधे में लगे हर व्यक्ति को, आकस्मिक और दिहाड़ी कर्मचारियों को भी, जिसका नाम उस निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में है, मतदान के दिन वेतन सहित छुट्टी मिलेगी; यह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135ख के अनुसार है। 16 कहीं दोबारा मतदान हो, तो उस दिन भी यही छुट्टी रहेगी। 16

आदेश के आख़िर में यह भी लिखा है: ज़िले में काम करने वाले जिन कर्मचारियों का नाम उस निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में है, वे वोट डालने के लिए अर्ज़ी दें, तो उन्हें मतदान के दिन वेतन सहित छुट्टी मिलेगी। 16

गिनती, प्रमुख और प्रधान

ज़िला परिषद और पंचायत समिति के वोटों की गिनती 20.11.2026 (शुक्रवार) को सुबह 8 बजे से ज़िला मुख्यालय पर होगी। बालोतरा के दोनों चरणों के वोट उसी दिन गिने जाएँगे। 11

चुनाव तारीख
प्रमुख 25.11.2026 (बुधवार)
उप प्रमुख 26.11.2026 (गुरुवार)
प्रधान 27.11.2026 (शुक्रवार)
उप प्रधान 28.11.2026 (शनिवार)

स्रोत: आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 9

प्रमुख, उप प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान, चारों के चुनाव वाले दिन बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। नामांकन 11 बजे तक, संवीक्षा 11:30 बजे से, नाम वापसी दोपहर 1 बजे तक होगी। ज़रूरत पड़ी तो मतदान दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा और फिर तुरंत गिनती और नतीजा। 17

पूरे राज्य का कार्यक्रम

मतदान और गिनती, संशोधन के बाद

काम पहला चरण दूसरा चरण तीसरा चरण चौथा चरण
मतदान दलों की रवानगी 21.10.2026 (बुधवार) 27.10.2026 (मंगलवार) 02.11.2026 (सोमवार) 13.11.2026 (शुक्रवार)
ज़िला परिषद और पंचायत समिति का मतदान 22.10.2026 (गुरुवार) 28.10.2026 (बुधवार) 03.11.2026 (मंगलवार) 14.11.2026 (शनिवार)
पंच और सरपंच के नामांकन 23.10.2026 (शुक्रवार) 29.10.2026 (गुरुवार) 04.11.2026 (बुधवार) 15.11.2026 (रविवार)
पंच और सरपंच का मतदान और गिनती 24.10.2026 (शनिवार) 30.10.2026 (शुक्रवार) 05.11.2026 (गुरुवार) 16.11.2026 (सोमवार)
उपसरपंच का चुनाव 25.10.2026 (रविवार) 31.10.2026 (शनिवार) 06.11.2026 (शुक्रवार) 17.11.2026 (मंगलवार)

स्रोत: आदेश 10090, दि. 06.10.2026, पृ. 1; आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 9

पहले से तीसरे चरण की तारीखें आदेश 10090 से हैं, चौथे चरण की 03.10.2026 वाले कार्यक्रम से। ज़िला परिषद और पंचायत समिति की गिनती सब चरणों के लिए 20.11.2026 (शुक्रवार) को है। बाकी घोषित कार्यक्रम जैसा था वैसा ही रहेगा। 1211

उपसरपंच के चुनाव वाले दिन का समय आयोग ने 20.10.2026 के पत्र में तय किया है: उप-सरपंच का चुनाव। 15

ज़िला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा के प्रमुख और उप प्रमुख, और इनकी पंचायत समितियों के प्रधान और उप प्रधान का कार्यकाल दिसम्बर में पूरा होगा। इन पदों के चुनाव की तारीखें आयोग अलग से तय करेगा। 1718

मतदान के दिन: छुट्टी और सूखा दिवस

मतदान वाले दिन, जिन इलाक़ों में चुनाव है, वहाँ सार्वजनिक छुट्टी रहेगी, ताकि वहाँ के मतदाता वोट डाल सकें। यह ज़िला परिषद-पंचायत समिति और पंच-सरपंच, दोनों के मतदान वाले दिन पर लागू है; तारीख बदले या कहीं दोबारा मतदान हो, तो उस नए दिन भी छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी वित्त (मार्गोपाय) विभाग की 08.10.2026 की अधिसूचना में परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 के तहत घोषित है; आयोग ने इसे 13.10.2026 को सब ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को भेजा। 19

सामान्य प्रशासन विभाग ने ज़िला कलेक्टर (ज़िला निर्वाचन अधिकारी) को अधिकार दिया है कि वे मतदान वाले दिन उन निर्वाचन क्षेत्रों के सरकारी और अर्द्धसरकारी दफ़्तरों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित करें; कहीं दोबारा मतदान हो, तो उस दिन उस इलाक़े में भी। आयोग ने 15.10.2026 को यह आदेश सब ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को भेजा। 20

कामगारों को वेतन सहित छुट्टी। चुनाव वाले इलाक़ों के औद्योगिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले सब कामगारों को, आकस्मिक कामगारों को भी, मतदान के दिन वेतन सहित छुट्टी मिलेगी, ताकि वे बिना रोक-टोक वोट डाल सकें; इस छुट्टी के लिए उनकी मज़दूरी नहीं कटेगी। 21 जो नियोक्ता यह नियम तोड़े, उस पर 500 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। 21 यह छूट उस मतदाता को नहीं मिलती, जिसके काम से ग़ैरहाज़िर रहने पर ख़तरा या भारी नुक़सान हो सकता हो। 21 छुट्टी न मिले, तो यह बात कार्रवाई के लिए रिटर्निंग अधिकारी या ज़िला निर्वाचन अधिकारी को बताई जा सकती है। 21 यह श्रम विभाग का आदेश है। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135ख कहती है कि जिसे वोट डालने का हक़ है, उसे मतदान के दिन छुट्टी मिले; यह धारा राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 22 से इन चुनावों पर भी लागू है। आयोग ने इसे 15.10.2026 को भेजा। 21

सूखा दिवस। वित्त (आबकारी) विभाग के 14.10.2026 के आदेश से, हर चरण में मतदान वाले इलाक़े और उसके 5 किलोमीटर के दायरे में ये सूखा दिवस रहेंगे। आयोग ने 15.10.2026 को यह आदेश भेजा। 22

किसका मतदान पहला चरण दूसरा चरण तीसरा चरण चौथा चरण
ज़िला परिषद और पंचायत समिति: शाम 6 बजे से, मतदान वाले दिन शाम 6 बजे तक 20.10.2026 से 22.10.2026 26.10.2026 से 28.10.2026 01.11.2026 से 03.11.2026 12.11.2026 से 14.11.2026
पंच और सरपंच: शाम 6 बजे से, गिनती पूरी होने तक 22.10.2026 से 24.10.2026 28.10.2026 से 30.10.2026 03.11.2026 से 05.11.2026 14.11.2026 से 16.11.2026

स्रोत: आदेश 10542, दि. 15.10.2026, पृ. 1–2

बालोतरा तीसरे और चौथे चरण में है, इसलिए वहाँ आख़िरी दो खाने लागू हैं। 211 ज़िला परिषद और पंचायत समिति की गिनती के दिन, 20.11.2026 को भी, पंचायत क्षेत्रों में सूखा दिवस रहेगा। 22

प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला: 10.10.2026 (शनिवार)

10.10.2026 को दोपहर 3 बजे के बाद हर रिटर्निंग अधिकारी 'प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला' करवाएँगे। 6

इसमें रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और DLMT/BLMT, पंचायती राज संस्थाओं के संभावित प्रत्याशियों को नामांकन भरने की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश समझाएँगे। मीडिया और सोशल मीडिया की भागीदारी भी रहेगी। 6

पंचायत समिति सदस्य: नामांकन

काम पहला चरण दूसरा चरण तीसरा चरण चौथा चरण
सार्वजनिक सूचना 08.10.2026 (गुरुवार) 13.10.2026 (मंगलवार) 19.10.2026 (सोमवार) 31.10.2026 (शनिवार)
नामांकन की आखिरी तारीख (दोपहर 3 बजे तक) 13.10.2026 (मंगलवार) 16.10.2026 (शुक्रवार) 23.10.2026 (शुक्रवार) 04.11.2026 (बुधवार)
संवीक्षा (सुबह 11 बजे से) 14.10.2026 (बुधवार) 17.10.2026 (शनिवार) 24.10.2026 (शनिवार) 05.11.2026 (गुरुवार)
नाम वापसी (दोपहर 3 बजे तक) 15.10.2026 (गुरुवार) 19.10.2026 (सोमवार) 26.10.2026 (सोमवार) 06.11.2026 (शुक्रवार)

स्रोत: आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 7–8

ज़िला परिषद सदस्य: नामांकन

ज़िला परिषद के नामांकन की तारीखें हर ज़िले के पहले चरण से तय होती हैं। ये तारीखें पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन वाली तारीखों जैसी ही हैं। 97

चुनाव जिस चरण से शुरू ज़िला परिषदें सूचना आखिरी तारीख संवीक्षा नाम वापसी
पहला अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, जैसलमेर †, झालावाड़, जोधपुर, फलौदी, कोटा, नागौर, पाली, राजसमन्द, सिरोही, उदयपुर 08.10.2026 (गुरुवार) 13.10.2026 (मंगलवार) 14.10.2026 (बुधवार) 15.10.2026 (गुरुवार)
दूसरा बांसवाड़ा, दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, जालौर, झुंझुनू, करौली, सीकर 13.10.2026 (मंगलवार) 16.10.2026 (शुक्रवार) 17.10.2026 (शनिवार) 19.10.2026 (सोमवार)
तीसरा ब्यावर, खैरथल-तिजारा, बारां, बालोतरा, भरतपुर, डीग, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, धौलपुर, हनुमानगढ़, डीडवाना-कुचामन, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर, टोंक 19.10.2026 (सोमवार) 23.10.2026 (शुक्रवार) 24.10.2026 (शनिवार) 26.10.2026 (सोमवार)
चौथा सलूम्बर † 31.10.2026 (शनिवार) 04.11.2026 (बुधवार) 05.11.2026 (गुरुवार) 06.11.2026 (शुक्रवार)

स्रोत: आदेश 9867, दि. 03.10.2026, पृ. 1–3

† यह तालिका पत्र 9867 की है। 06.10.2026 के आदेश 10090 ने तीन ज़िलों (जैसलमेर, बीकानेर, सलूम्बर) के चरण बदले; ज़िला परिषद की सूचना की तारीख इनमें से दो ज़िलों की बदली। जैसलमेर की सारी पंचायत समितियाँ अब चौथे चरण में हैं, और ज़िला परिषद जैसलमेर की सूचना 31.10.2026 को चौथे चरण के कार्यक्रम से जारी होगी। ज़िला परिषद सलूम्बर की सूचना 19.10.2026 को तीसरे चरण के कार्यक्रम से जारी होगी। बाकी सब ज़िला परिषदें पत्र 9867 के हिसाब से ही चलेंगी। 12

दोहराइए: बालोतरा का चुनाव कार्यक्रम

पंचायत समिति सदस्य: नामांकन सार्वजनिक सूचना, फिर नामांकन की आखिरी तारीख, फिर संवीक्षा, फिर नाम वापसी और उसी समय चुनाव चिह्न। 7 नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएँगे। 7 देखिए
ज़िला परिषद सदस्य: नामांकन पूरे ज़िले के ज़िला परिषद नामांकन तीसरे चरण की तारीखों पर होंगे। 9 बालोतरा के लिए सही तारीखें 19.10.2026 से 26.10.2026 तक; 03.10.2026 वाले मूल कार्यक्रम की 08.10.2026 से 15.10.2026 वाली तारीखें पत्र 9867 ने बदल दीं। 810 देखिए
मतदान दलों की रवानगी, फिर ज़िला परिषद और पंचायत समिति का मतदान 211 वोट ईवीएम से, ECIL की MPSV मशीन पर। 3 देखिए
पंच और सरपंच: नामांकन वाला दिन नामांकन, संवीक्षा और नाम वापसी, तीनों एक ही दिन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर। 13 नामांकन सुबह 8 से 11 बजे तक, संवीक्षा 11:30 बजे से, नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक, और उसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न। 14 देखिए
पंच और सरपंच का मतदान, फिर वहीं गिनती 211 वोट मतपेटी से। 3 देखिए
उपसरपंच का चुनाव 211 बैठक सुबह 10 बजे, नामनिर्देशन 11 बजे तक; ज़रूरत हो तो मतदान दोपहर 12 से 1 बजे तक। 15 देखिए
ज़िला परिषद और पंचायत समिति की गिनती 20.11.2026 (शुक्रवार) को सुबह 8 बजे से ज़िला मुख्यालय पर; बालोतरा के दोनों चरणों के वोट उसी दिन गिने जाएँगे। 114 देखिए
प्रमुख, उप प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान का चुनाव 11 इन चारों पदों के चुनाव वाले दिन बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी; नामांकन 11 बजे तक, संवीक्षा 11:30 बजे से, नाम वापसी दोपहर 1 बजे तक; ज़रूरत पड़ी तो मतदान दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक, फिर तुरंत गिनती और नतीजा। 17 देखिए
दोहराने के लिए: इस पेज के मुख्य क़दम, उसी क्रम में। हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 1–6 पाठ में
  2. 2.आदेश 10090, दि. 06.10.2026, पृ. 1कखगघङचछ
  3. 3.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 3कखग
  4. 4.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 12कखगघङ
  5. 5.आदेश 10144, दि. 07.10.2026, पृ. 4 पाठ में
  6. 6.आदेश 10253, दि. 08.10.2026, पृ. 1कखगघ
  7. 7.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 7–8कखगघङच
  8. 8.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 7कखग
  9. 9.आदेश 9867, दि. 03.10.2026, पृ. 1–3कखगघ
  10. 10.आदेश 9867, दि. 03.10.2026, पृ. 2–3कखग
  11. 11.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 9कखगघङचछजझञटठ
  12. 12.आदेश 10090, दि. 06.10.2026, पृ. 1–2कखग
  13. 13.आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 1कख
  14. 14.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 8कख
  15. 15.आयोग का पत्र स्पे. 1, दि. 20.10.2026, पृ. 1कखग
  16. 16.ज़िला निर्वाचन अधिकारी (ज़िला कलक्टर) बालोतरा का आदेश 1353, दि. 29.10.2026, पृ. 1कखगघङ
  17. 17.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 10कखग
  18. 18.आदेश 9867, दि. 03.10.2026, पृ. 3 पाठ में
  19. 19.आदेश 10450, दि. 13.10.2026, पृ. 1 पाठ में
  20. 20.आदेश 10567, दि. 15.10.2026, पृ. 1 पाठ में
  21. 21.आदेश 10587, दि. 15.10.2026, पृ. 1कखगघङ
  22. 22.आदेश 10542, दि. 15.10.2026, पृ. 1कख
  23. 23.आदेश 10542, दि. 15.10.2026, पृ. 1–2 पाठ में