मतदान दल और गिनती का प्रशिक्षण: स्लाइड और पुस्तिका, ज़िला परिषद और पंचायत समिति
साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए: WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर
ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के प्रशिक्षण के लिए स्लाइड और छापने लायक पुस्तिका, दो सेट में: एक मतदान दलों के लिए MPSV वाले दिन का, और एक गिनती कर्मचारियों के लिए। MPSV वाले सेट की शुरू की कुछ स्लाइड मतपेटी वाले सेट जैसी ही हैं: चार पद और दो मतदान दिवस, रंग से पहचान, बालोतरा की तारीखें, मतदान दल, स्याही, मतदान का समय, और गिनती कब और कहाँ। सब कुछ इसी साइट के पेजों से लिया गया है। पेज पर बातें बाद में भी सुधारी जाती हैं, इसलिए किसी फ़ाइल और पेज में फ़र्क़ दिखे, तो पेज वाली बात मानिए। पंच-सरपंच का चुनाव और पंचायत समिति-ज़िला परिषद सदस्य का चुनाव अलग-अलग दिन या अलग-अलग चरण में होते हैं। 1 पंच और सरपंच के मतपेटी वाले दिन का सेट अलग पेज पर है।
सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की नहीं हैं।नीचे की स्लाइड, पुस्तिका और पूरक पत्रक न राज्य निर्वाचन आयोग ने बनाए या जारी किए हैं, न ये सरकारी तौर पर तैयार हुए हैं। ये सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं; किसी फ़ाइल में उनसे कुछ अलग दिखे, तो आदेश और नियम ही मानिए। यही चेतावनी हर फ़ाइल के अंदर भी लिखी है, ताकि फ़ाइल आगे भेजने पर भी साथ जाए।
हर स्लाइड पर और पुस्तिका में हर बात के आगे उसकी किताब या आदेश और पेज लिखा है। PDF में किसी संदर्भ पर क्लिक कीजिए, तो वह आदेश या किताब उसी पेज पर खुल जाती है; जिस आदेश की प्रति ऑनलाइन नहीं रखी है, उसका लिंक नहीं है। जहाँ स्रोतों में किसी बात पर अलग-अलग बात छपी है, वहाँ यहाँ एक ही नियम लिखा है; स्रोतों में क्या फ़र्क है, यह प्रशिक्षकों के लिए अलग पेज स्रोतों में फ़र्क पर है।
सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।
पुस्तिकापूरी पुस्तिकाप्रशिक्षण में आए कार्मिकों को देने के लिए: छापिए या WhatsApp पर भेजिए। स्लाइड की बातें पढ़ने लायक पन्नों में, साथ में स्लाइड के नोट्स वाली टिप्पणियाँ, और हर बात के साथ उसका स्रोत।PDF · 37 पेज · 9.5 MBखोलिएडाउनलोड
स्लाइडस्लाइड, PDF मेंफ़ोन या लैपटॉप पर देखने के लिए; कोई सॉफ़्टवेयर नहीं चाहिए।PDF · 84 पेज · 3.2 MBखोलिएडाउनलोड
स्लाइडस्लाइड, PowerPoint मेंकार्यशाला में प्रोजेक्टर पर चलाने के लिए; कुछ स्लाइड के नीचे वक्ता के लिए नोट्स भी हैं। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है; दूसरे कंप्यूटर पर PDF वाली स्लाइड चलाइए।PowerPoint · 84 स्लाइड · 5.9 MBडाउनलोड
पूरक पत्रकपूरक पत्रकस्लाइड के साथ पढ़ने के लिए: डेक कैसे पढ़ें, और कुछ स्लाइड की बारीकियाँ जो स्लाइड पर नहीं आईं।PDF · 3 पेज · 0.2 MBखोलिएडाउनलोड
ज़िला परिषद और पंचायत समिति: गिनती
ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्य की गिनती में लगे कर्मचारियों के लिए: हॉल और टेबल की तैयारी, गणन अभिकर्ता, सीलों की जाँच, मशीन से रिज़ल्ट, लॉटरी, परिणाम, और कागज़ों के पैकेट। पूरा पेज: मशीन वाली गिनती: ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्य।
सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।
पुस्तिकापूरी पुस्तिकाप्रशिक्षण में आए कार्मिकों को देने के लिए: छापिए या WhatsApp पर भेजिए। स्लाइड की बातें पढ़ने लायक पन्नों में, साथ में स्लाइड के नोट्स वाली टिप्पणियाँ, और हर बात के साथ उसका स्रोत।PDF · 21 पेज · 1.7 MBखोलिएडाउनलोड
स्लाइडस्लाइड, PDF मेंफ़ोन या लैपटॉप पर देखने के लिए; कोई सॉफ़्टवेयर नहीं चाहिए।PDF · 43 पेज · 2.1 MBखोलिएडाउनलोड
स्लाइडस्लाइड, PowerPoint मेंकार्यशाला में प्रोजेक्टर पर चलाने के लिए; कुछ स्लाइड के नीचे वक्ता के लिए नोट्स भी हैं। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है; दूसरे कंप्यूटर पर PDF वाली स्लाइड चलाइए।PowerPoint · 43 स्लाइड · 1.1 MBडाउनलोड
पूरक पत्रकपूरक पत्रकस्लाइड के साथ पढ़ने के लिए: डेक कैसे पढ़ें, और कुछ स्लाइड की बारीकियाँ जो स्लाइड पर नहीं आईं।PDF · 2 पेज · 0.2 MBखोलिएडाउनलोड
CU या BU पर एरर आए तो
MPSV ईवीएम के डिस्प्ले पर कौन-सा संदेश आए तो रवानगी, मॉकपोल, मतदान और गिनती में क्या करें, आदेश 5468 और 9508 के अनुसार, एक रंगीन PDF में। पूरी बात: आदेश 9508 वाला पेज। 2,3,4,5,6,7,8,9,10
सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।
पुस्तिकारंगीन PDFमतदान दलों, ज़ोनल मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग अधिकारियों और प्रशिक्षकों के लिए: WhatsApp पर भेजिए या रंगीन छापिए। MPSV के डिस्प्ले पर कौन-सा संदेश आए तो रवानगी, मॉकपोल, मतदान और गिनती में क्या करें, आदेश 5468 और 9508 के अनुसार, असली CU और BU के चित्रों के साथ; हर बात के साथ उसका स्रोत। पन्ना A4 से थोड़ा लम्बा है; A4 पर छापें तो 'Fit' चुनिए।PDF · 5 पेज · 0.8 MBखोलिएडाउनलोड
साभार: मनीष कुमार गोयल, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर (SLMT), जयपुर। ज़िला परिषद और पंचायत समिति (MPSV) वाले सेट के मिलान के लिए इनकी प्रशिक्षण प्रस्तुति काम में ली गई।
इनके अलावा स्लाइड और पुस्तिका की हर बात मार्गदर्शिका, MPSV अनुदेश पुस्तिका या आयोग के आदेश से है, और उसका पेज उसी बात के साथ लिखा है।
स्रोत
पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।