राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › डाउनलोड › मतदान दल का प्रशिक्षण: स्लाइड और पुस्तिका, पंच और सरपंच (मतपेटी वाला दिन)

मतदान दल का प्रशिक्षण: स्लाइड और पुस्तिका, पंच और सरपंच (मतपेटी वाला दिन)

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216

पंच और सरपंच के मतदान दल के प्रशिक्षण के लिए स्लाइड और छापने लायक पुस्तिका, मतपेटी वाले दिन की। इस सेट की शुरू की कुछ स्लाइड MPSV वाले सेट जैसी ही हैं: चार पद और दो मतदान दिवस, रंग से पहचान, बालोतरा की तारीखें, मतदान दल, स्याही, मतदान का समय, और गिनती कब और कहाँ। सब कुछ इसी साइट के पेजों से लिया गया है। पेज पर बातें बाद में भी सुधारी जाती हैं, इसलिए किसी फ़ाइल और पेज में फ़र्क़ दिखे, तो पेज वाली बात मानिए। पंच-सरपंच का चुनाव और पंचायत समिति-ज़िला परिषद सदस्य का चुनाव अलग-अलग दिन या अलग-अलग चरण में होते हैं। 1 ज़िला परिषद और पंचायत समिति के MPSV वाले दिन और गिनती के सेट अलग पेज पर हैं।

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की नहीं हैं।नीचे की स्लाइड, पुस्तिका और पूरक पत्रक न राज्य निर्वाचन आयोग ने बनाए या जारी किए हैं, न ये सरकारी तौर पर तैयार हुए हैं। ये सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं; किसी फ़ाइल में उनसे कुछ अलग दिखे, तो आदेश और नियम ही मानिए। यही चेतावनी हर फ़ाइल के अंदर भी लिखी है, ताकि फ़ाइल आगे भेजने पर भी साथ जाए।
हर स्लाइड पर और पुस्तिका में हर बात के आगे उसकी किताब या आदेश और पेज लिखा है। PDF में किसी संदर्भ पर क्लिक कीजिए, तो वह आदेश या किताब उसी पेज पर खुल जाती है; जिस आदेश की प्रति ऑनलाइन नहीं रखी है, उसका लिंक नहीं है। जहाँ स्रोतों में किसी बात पर अलग-अलग बात छपी है, वहाँ यहाँ एक ही नियम लिखा है; स्रोतों में क्या फ़र्क है, यह प्रशिक्षकों के लिए अलग पेज स्रोतों में फ़र्क पर है।

पंच और सरपंच के मतदान दल के लिए: दल में कौन क्या करेगा, मतपेटी की तैयारी, मतदान, मतदान बंद करना, गिनती, और वैध-अवैध मतपत्र पहचानने का अभ्यास। पूरे पेज: मतपेटी वाला दिन: मतदान, गिनती और वैध-अवैध मतपत्र और मतपेटी वाले दिन मतदान दल: कौन क्या करेगा।

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

पुस्तिकापूरी पुस्तिकाप्रशिक्षण में आए कार्मिकों को देने के लिए: छापिए या WhatsApp पर भेजिए। स्लाइड की बातें पढ़ने लायक पन्नों में, साथ में स्लाइड के नोट्स वाली टिप्पणियाँ, और हर बात के साथ उसका स्रोत।PDF · 35 पेज · 3.3 MBखोलिएडाउनलोड
स्लाइडस्लाइड, PDF मेंफ़ोन या लैपटॉप पर देखने के लिए; कोई सॉफ़्टवेयर नहीं चाहिए।PDF · 73 पेज · 2.9 MBखोलिएडाउनलोड
स्लाइडस्लाइड, PowerPoint मेंकार्यशाला में प्रोजेक्टर पर चलाने के लिए; कुछ स्लाइड के नीचे वक्ता के लिए नोट्स भी हैं। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है; दूसरे कंप्यूटर पर PDF वाली स्लाइड चलाइए।PowerPoint · 73 स्लाइड · 2.0 MBडाउनलोड
पूरक पत्रकपूरक पत्रकस्लाइड के साथ पढ़ने के लिए: डेक कैसे पढ़ें, और कुछ स्लाइड की बारीकियाँ जो स्लाइड पर नहीं आईं।PDF · 5 पेज · 0.3 MBखोलिएडाउनलोड

SLMT की प्रशिक्षण सामग्री

आभार

पंच और सरपंच वाले सेट में वैध-अवैध मतपत्र के अभ्यास के चित्र SLMT की प्रशिक्षण सामग्री (सरपंच-पंच चुनाव, रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण) से साभार लिए गए हैं; हर चित्र के नीचे उस सामग्री का पृष्ठ लिखा है। ये प्रशिक्षण के नमूने हैं; हर हालत का जवाब मार्गदर्शिका से है।

इनके अलावा स्लाइड और पुस्तिका की हर बात मार्गदर्शिका, MPSV अनुदेश पुस्तिका या आयोग के आदेश से है, और उसका पेज उसी बात के साथ लिखा है।

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 7 पाठ में