राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › पढ़िए › मशीन बदलनी पड़े तो: मॉकपोल में और मतदान के दौरान (MPSV)

मशीन बदलनी पड़े तो: मॉकपोल में और मतदान के दौरान

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर

MPSV ईवीएम पर ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में CU या BU खराब हो जाए, तो कौन-सी यूनिट बदलनी है, यह इस पर टिका है कि खराबी मतदान शुरू होने से पहले (मॉकपोल में) आई या मतदान शुरू होने के बाद। मॉकपोल में ज़्यादातर सिर्फ़ खराब यूनिट बदलती है, और मतदान शुरू होने के बाद पूरा सेट; पर दोनों में अपवाद हैं, जो नीचे लिखे हैं। 12 यह पेज मतदान दल, ज़ोनल मजिस्ट्रेट और RO के लिए है। आदेशों और मार्गदर्शिका के असली पन्ने, काम की पंक्तियाँ पीले में, हर हिस्से के साथ लगे हैं; तीनों PDF पेज के आख़िर में हैं।

आयोग का पत्र क्रमांक एफ.7(1)(1)/पंचा/रानिआ/2024/5468, दिनांक 04.08.2026: M3A, MK-5 और MPSV मशीनों के लिए मतदान दलों के निर्देश, बालोतरा समेत 23 ज़िलों को। इसके भाग B (मॉकपोल) और भाग C (मतदान के दौरान) में लिखा है कि कौन-सी यूनिट बदलें: आदेश 5468 (PDF)। 312 आयोग का पत्र क्रमांक एफ.7(1)(1)/पंचा/रानिआ/2024/9508, दिनांक 28.09.2026 ने इसके कुछ बिन्दु बदले और कुछ नए जोड़े। मॉकपोल और मतदान में MPSV की मशीन बदलने के बारे में इसमें नई बात ERROR-3 की है: आदेश 9508 (PDF); बाकी बदलाव: आदेश 9508 से क्या बदला। 45

मॉकपोल में खराबी (मतदान शुरू होने से पहले)

  • कोई एक यूनिट (BU या CU) खराब: सिर्फ़ वही यूनिट बदलें। 1
  • बीप की आवाज़ न आए, Busy लैम्प जलता रहे या Ready लैम्प झपकता रहे: पूरा सेट (BU और CU, दोनों) बदलें। 1
  • LINK ERROR / BU NOT RESPONDING: CU और BU का कनेक्शन हटाकर फिर जोड़ें; एक से ज़्यादा BU हों, तो उनका क्रम ठीक करें। इसके बाद भी यही दिखे, तो संबंधित BU बदलें। 1
  • INVALID या INOPERATIVE: CRC (CLOSE-RESULT-CLEAR) पूरा करके मॉकपोल करें; CRC के समय BU और CU जुड़े रहें। इसके बाद भी यही दिखे, तो CU बदलें। 1
  • ERROR-3: CU बदलें। यह बात आदेश 9508 ने जोड़ी है। 4
  • CLOCK ERROR: आदेश 5468 के अनुसार CU बदलें। 1 पर बदलने से पहले पुष्टि कर लें (नीचे का नोट)।
आदेश 5468, भाग B (मॉकपोल): CLOCK ERROR पर CU, LINK ERROR पर संबंधित BU, INVALID या INOPERATIVE पर CRC फिर CU, बीप-Busy-Ready पर पूरा सेट, बाकी खराबी में सिर्फ़ वही यूनिट
आदेश 5468, भाग B (मॉकपोल), बिन्दु 2 से 6; पीले में वे पंक्तियाँ जिन पर ऊपर की बातें टिकी हैं। 1
आदेश 9508, भाग B-1(iii): MPSV या MPMV मॉडल की EVM में ERROR-3 दिखे तो CU बदलें
आदेश 9508, भाग B (मॉकपोल के समय), (iii): MPSV या MPMV पर ERROR-3। 4
मॉकपोल में CLOCK ERROR: CU बदलने से पहले पुष्टि कर लें। आदेश 5468 के बिन्दु B-2 के अनुसार मॉकपोल में CLOCK ERROR आए, तो CU बदलनी है। 1 MPSV की CU सीमित हैं, इसलिए DEO यह व्यवस्था भी कर सकते हैं कि सिर्फ़ CLOCK ERROR पर CU न बदली जाए। ऐसे में CU बदलने या वही रखने से पहले ज़ोनल मजिस्ट्रेट के ज़रिये RO या DEO से पुष्टि कर लें।

बदलने के बाद। बदली गई मशीन से भी मॉकपोल कराएँ। 6 मशीन मतदान से पहले बदले या मतदान के दौरान, अभ्यर्थियों को इसकी लिखित सूचना दी जाए (नीचे दोनों चरणों में)। 7

ईवीएम मार्गदर्शिका, बिन्दु 3: दोनों पदों की मशीनों से मॉकपोल; किसी स्थिति में मशीन बदली जाए तो बदली गई मशीन से भी मॉकपोल
ईवीएम मार्गदर्शिका 2026, छपा पेज 20, बिन्दु 3। 6

मतदान के दौरान खराबी (मतदान शुरू होने के बाद)

  • कोई भी एक यूनिट (BU या CU) खराब: पूरा सेट (BU और CU, दोनों) बदलें। 1
  • LINK ERROR / BU NOT RESPONDING: CU और BU का कनेक्शन हटाकर फिर जोड़ें; एक से ज़्यादा BU हों, तो उनका क्रम ठीक करें: पहली BU (ज़िला परिषद सदस्य की) CU से, और दूसरी BU (पंचायत समिति सदस्य की) पहली BU से। इसके बाद भी यही दिखे, तो पूरा सेट बदलें। 1
  • बीप की आवाज़ न आए, Busy लैम्प जलता रहे या Ready लैम्प झपकता रहे: पूरा सेट बदलें। 1
  • ERROR-3: पूरा सेट बदलें। खराब मशीन मतदान में काम आ चुकी है, इसलिए उसे भी बदलकर लगाई गई मशीन के साथ जमा कराएँ। 5
  • CLOCK ERROR, या मशीन का समय असली समय से मेल न खाए: CU न बदलें; उसी CU से मतदान कराएँ। मतदान अधिकारी (PO) एक पंचनामा बनाएँ और उस पर मतदान अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर लें। 2
आदेश 5468, भाग C (मतदान के दौरान): कोई भी यूनिट खराब तो पूरा सेट, LINK ERROR पर पूरा सेट, नई मशीन पर फिर मॉकपोल, बीप-Busy-Ready पर पूरा सेट
आदेश 5468, भाग C (मतदान के दौरान), बिन्दु 1, 2, 3 और 5। 1
आदेश 5468, बिन्दु C-7: CLOCK ERROR या समय में अंतर हो तो CU न बदलें, उसी CU से मतदान, पीठासीन अधिकारी पंचनामा बनाएँ
आदेश 5468, बिन्दु C-7। आदेश में "पीठासीन अधिकारी" छपा है; इस साइट पर यही मतदान अधिकारी (PO) हैं। 2
आदेश 9508, भाग C (ii): MPSV या MPMV में ERROR-3 पर CU और BU का पूरा सेट बदलें; खराब मशीन मतदान में काम आ चुकी, इसलिए बदली मशीन के साथ जमा
आदेश 9508, भाग C (मतदान के दौरान), (ii)। 5

बदलने के बाद।

  • नई मशीन पर फिर मॉकपोल कराएँ। 18
  • फिर मतदान अधिकारी (PO) परिशिष्ट-7 की अतिरिक्त घोषणा (भाग-2) पढ़ें। जितनी बार नई मशीन लगे, उतनी बार। 89
  • अभ्यर्थियों को इसकी लिखित सूचना दी जाए। 7
ईवीएम मार्गदर्शिका, बिन्दु (8): मतदान के दौरान नई मशीन लगे तो उससे भी मॉकपोल, फिर परिशिष्ट-7 के अनुसार अतिरिक्त घोषणा; हर बार
ईवीएम मार्गदर्शिका 2026, छपा पेज 87, बिन्दु (8)। 8

परिशिष्ट-7 भाग-2 और डायरी

मार्गदर्शिका इन फ़ॉर्मों में "पीठासीन अधिकारी" लिखती है; इस साइट पर यही मतदान अधिकारी (PO) हैं। दोनों के पूरे पन्ने, जैसे छपे, छपाई के लिए दूसरे PDF में हैं।

परिशिष्ट-7, भाग-2: बाद वाली मशीन के उपयोग के समय घोषणा। मतदान अधिकारी (PO) घोषणा करते हैं कि (1) मतदान अभिकर्ताओं और मौजूद लोगों को बनावटी मतदान (मॉकपोल) से दिखा दिया है कि अगली मशीन ख़ाली है और ठीक चल रही है; और (2) CU के परिणाम खंड की पेपर सील पर ख़ुद हस्ताक्षर कर दिए हैं, और जो अभिकर्ता मौजूद थे और हस्ताक्षर करना चाहते थे, उनके हस्ताक्षर करा लिए हैं। नीचे अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर, मना करने वालों के नाम और तारीख की जगह है। 9 यह फ़ॉर्म पूरा कैसे भरें: परिशिष्ट-7: मतदान अधिकारी की घोषणाएँ।

परिशिष्ट-7, भाग-2: बाद वाली मतदान मशीन के उपयोग के समय घोषणा, मॉकपोल से अगली मशीन ख़ाली और ठीक, पेपर सील पर हस्ताक्षर
ईवीएम मार्गदर्शिका 2026, छपा पेज 191: परिशिष्ट-7, भाग-2। 9

डायरी (परिशिष्ट-8), बिन्दु 24। डायरी पूछती है: "क्या आपने मतदान के पूर्व मतदान के बीच किसी नई मतदान मशीन का उपयोग किया हो तो उनके उपयोग में लाने से पूर्व तथा मतदान समाप्ति पर जैसा कि आवश्यक है घोषणाएं की हैं ?" 10 पूरी डायरी: डायरी (परिशिष्ट-8)।

मतदान अधिकारी की डायरी, बिन्दु 24: नई मतदान मशीन का उपयोग हुआ हो तो उपयोग से पहले और मतदान समाप्ति पर घोषणाएँ कीं
ईवीएम मार्गदर्शिका 2026, छपा पेज 194: डायरी का बिन्दु 24। 10

दोनों चरणों में

  • अभ्यर्थियों को लिखित सूचना: किसी मतदान केन्द्र पर मतदान से पहले या मतदान के दौरान कोई मशीन बदली जाए, तो उसकी लिखित सूचना अभ्यर्थियों को भी दी जाए। 7
  • RO का रजिस्टर: रिटर्निंग अधिकारी मतदान के लिए मिली सब मशीनों का एक रजिस्टर रखते हैं, जिसमें यह भी लिखा जाता है कि कौन-सी CU या BU बदली गई। 7
  • मदद किससे लें: CU के डिस्प्ले पर ऊपर लिखी किसी भी दिक्कत में अपने इलाके के ज़ोनल मजिस्ट्रेट के ज़रिये SDO के अधिकृत इंजीनियर से संपर्क करें। यह नोट आदेश 5468 के भाग B और भाग C, दोनों के नीचे है। 12
  • क्या न करें: FLC की शर्तों में यह भी है कि फ़ील्ड में मशीन की मरम्मत नहीं होगी, उसका प्लास्टिक केबिनेट खोलने की बिल्कुल अनुमति नहीं है, और मशीन का कोई पुर्ज़ा फ़ील्ड में नहीं बदला जाएगा। 11
आदेश 1024: मतदान से पहले या मतदान के दौरान मशीन बदले तो अभ्यर्थियों को लिखित सूचना; RO के रजिस्टर में कौन-सी CU या BU बदली
आदेश 1024, दिनांक 27.01.2026 (आदेशों का संकलन, छपा पेज 315): (iv) लिखित सूचना और (12)(i) RO का रजिस्टर। 7

बालोतरा का प्रपत्र ETS-3

ज़िला बालोतरा से एक प्रपत्र मिला है, ETS-3; इस पर ऊपर "जिला-बालोतरा" छपा है और शीर्षक है: "वास्तविक मतदान से पूर्व (मोकपोल से पहले/दौरान) खराबी के कारण बदली गई मशीनों का लेखा"। इसमें हर बदली गई यूनिट की एक पंक्ति है: दिनांक व समय, मतदान केन्द्र की संख्या और नाम, PS/ZP, यूनिट का प्रकार (BU/CU), खराब यूनिट की Unit ID, रिज़र्व से बदली गई यूनिट की Unit Id, मॉकपोल से पहले या मॉकपोल के दौरान, और खराबी का कारण। हस्ताक्षर की जगह ECIL इंजीनियर (मय आईडी) और रिटर्निंग अधिकारी, पंचायत समिति की है; मतदान अधिकारी (PO) के हस्ताक्षर की जगह इस पर नहीं है। 12

यह प्रपत्र मतदान अधिकारी (PO) को मतदान दल की चुनाव सामग्री के साथ मिलता है। आयोग के जो आदेश, संकलन और मार्गदर्शिकाएँ इस साइट के स्रोतों में हैं, उनमें यह प्रपत्र हमें नहीं मिला, इसलिए इसके लिए यहाँ किसी आदेश का हवाला नहीं है। आदेश 1024 में RO के जिस रजिस्टर की बात है, उसमें भी बदली गई CU या BU लिखी जाती है। 7

इसकी खाली प्रति तीसरे PDF में है, और पहले PDF के आख़िरी पन्ने पर भी। हर छपी पंक्ति बालोतरा की प्रति से ली गई है, भरी हुई पंक्ति नहीं। दो शब्दों की वर्तनी ठीक की गई है (रिर्जव को रिज़र्व, यनिट को यूनिट), और पंचायत समिति के नाम और दिनांक के आगे भरने की बिंदुदार लाइनें जोड़ी गई हैं।

तीनों PDF

पहली PDF रंगीन गाइड है: ऊपर की सारी बातें, आदेशों और मार्गदर्शिका के असली पन्ने (काम की पंक्तियाँ पीले में), फिर परिशिष्ट-7 भाग-2, डायरी और ETS-3 की खाली प्रति, सब एक साथ। दूसरी PDF सिर्फ़ छपाई के लिए है: परिशिष्ट-7 भाग-2 (उसी पन्ने पर भाग-3) और डायरी (परिशिष्ट-8) के पन्ने, जैसे मार्गदर्शिका में छपे, उसी आकार में, A4 पर काले-सफ़ेद। 13 तीसरी PDF में सिर्फ़ ETS-3 की खाली प्रति है। 12

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

पुस्तिकारंगीन PDFमतदान दलों, ज़ोनल मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग अधिकारियों और प्रशिक्षकों के लिए: WhatsApp पर भेजिए या रंगीन छापिए। मॉकपोल में या मतदान के दौरान MPSV की CU या BU खराब हो तो कौन-सी यूनिट बदलें, आदेश 5468 और 9508 के अनुसार; आदेशों और मार्गदर्शिका के असली पन्ने, काम की पंक्तियाँ पीले में; फिर परिशिष्ट-7 भाग-2, डायरी और ETS-3 की खाली प्रति। पहले पाँच पन्ने A4 से थोड़े लम्बे हैं और आख़िरी आड़ा; A4 पर छापें तो 'Fit' चुनिए।PDF · 10 पेज · 1.9 MBखोलिएडाउनलोड
फ़ॉर्मआधिकारिक पन्ने, छापने के लिएमतदान अधिकारी (PO) के लिए: काला-सफ़ेद, A4, सीधे छापिए। EVM मार्गदर्शिका 2026 के चार पन्ने, जैसे छपे, असली आकार में: परिशिष्ट-7 भाग-2 (उसी पन्ने पर भाग-3) और डायरी (परिशिष्ट-8) के तीनों पन्ने; हर पन्ने के ऊपर उसका नाम और मार्गदर्शिका का पेज नंबर।PDF · 4 पेज · 0.3 MBखोलिएडाउनलोड
फ़ॉर्मETS-3 की खाली प्रतिमॉकपोल से पहले या उसके दौरान बदली गई मशीनों का लेखा, जिस पर ECIL इंजीनियर और रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत समिति) के हस्ताक्षर होते हैं: एक आड़ा पन्ना, काले-सफ़ेद; A4 पर छापें तो 'Fit' चुनिए। ऊपर जिला-बालोतरा छपा है; मतदान अधिकारी (PO) को यह चुनाव सामग्री के साथ मिलता है।PDF · 1 पेज · 40 KBखोलिएडाउनलोड

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 2कखगघङचछजझञटठडढण
  2. 2.आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 3कखगघङ
  3. 3.आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 1 पाठ में
  4. 4.आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1कखग
  5. 5.आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 2कखग
  6. 6.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 20कख
  7. 7.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 315कखगघङच
  8. 8.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 87कखग
  9. 9.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 191कखग
  10. 10.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 194कख
  11. 11.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 309 पाठ में
  12. 12.ज़िला बालोतरा का प्रपत्र ETS-3 (भरी हुई प्रति का स्कैन, साइट पर नहीं), पृ. 1कख
  13. 13.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 191–194 पाठ में