राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › डाउनलोड › आयोग के खाली नामांकन फ़ॉर्म: पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्य

आयोग के खाली नामांकन फ़ॉर्म: पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्य

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर

चुनाव लड़ने के खाली फ़ॉर्म, जैसे राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी साइट पर रखे हैं, सब एक जगह: यह पेज पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्य के, और प्रधान और प्रमुख के फ़ॉर्मों का है। हर फ़ाइल खोलिए, डाउनलोड कीजिए या WhatsApp पर भेजिए। हर कार्ड पर लिखा है कि फ़ाइल के किस पेज पर कौन-सा फ़ॉर्म है; पेज पर क्लिक कीजिए, तो फ़ाइल वहीं खुलेगी। पंच-सरपंच का चुनाव और पंचायत समिति-ज़िला परिषद सदस्य का चुनाव अलग-अलग दिन या अलग-अलग चरण में होते हैं। 1 पंच, सरपंच और उप सरपंच के फ़ॉर्म अलग पेज पर हैं।

ये फ़ाइलें आयोग की ही हैं: आयोग की साइट के उम्मीदवारों के फ़ॉर्म वाले पेज और आयोग के आदेश से ली गई प्रतियाँ। हर कार्ड पर लिखा है कि प्रति किस तारीख़ को ली गई, और आयोग की साइट वाली मूल फ़ाइल का लिंक भी दिया है। आयोग वहाँ फ़ाइल बदल दे, तो मूल वाला लिंक नई फ़ाइल ही खोलेगा।

पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्य

पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्य का नामांकन पत्र प्ररूप 4-क है। 2 इस फ़ाइल में नामांकन पत्र के साथ भरे जाने वाले बाक़ी फ़ॉर्म भी हैं: प्ररूप 4घ, शौचालय की घोषणा, शपथ पत्र और सांख्यिकी सूचना का फ़ॉर्म। 3 इस फ़ाइल में शपथ पत्र उपाबंध I-A है। 2

प्ररूप 4कनाम निर्देशन पत्र पंचायत समिति/जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन हेतु (प्ररूप 4क)पंचायत समिति सदस्य और ज़िला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने वालों के लिए
  1. पेज 1–3नामांकन पत्र, प्ररूप 4क, प्रस्तावकों के ब्योरे और रिटर्निंग अधिकारी वाले भाग के साथ
  2. पेज 4–7प्ररूप 4घ
  3. पेज 8शौचालय की घोषणा
  4. पेज 9–12शपथ पत्र, उपाबंध I-A
  5. पेज 13सांख्यिकी सूचना फ़ॉर्म
PDF · 13 पेज · 1.0 MB · आयोग की साइट से ली गई प्रति, 18.10.2026खोलिएडाउनलोडआयोग की साइट पर मूल फ़ाइल ↗

कौन-सा फ़ॉर्म कैसे भरना है और साथ में क्या लगाना है, यह नामांकन: फ़ॉर्म और काग़ज़ पेज पर है। वहीं यह भी है कि कौन-सी कॉपी चलेगी: पहले आयोग के दिए फ़ॉर्म, वे न मिलें तो उनकी फ़ोटोकॉपी, या सारी प्रविष्टियाँ ज्यों की त्यों रखकर टाइप किया हुआ फ़ॉर्म; जानकारी हाथ से भरें या कंप्यूटर पर टाइप करके, दोनों चलेगा; पर सादे काग़ज़ पर हाथ से उतारा हुआ नामांकन पत्र नहीं चलेगा। 45 भरा हुआ नमूना देखना हो, तो पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्य वाला नामांकन अभ्यास खोलिए।

प्रधान, उप प्रधान, प्रमुख और उप प्रमुख

प्रधान, उप प्रधान, प्रमुख और उप प्रमुख का नामांकन पत्र प्ररूप 4ख है। 6

प्ररूप 4खनाम निर्देशन पत्र प्रधान/उप प्रधान/प्रमुख /उपप्रमुख के निर्वाचन हेतु (प्ररूप 4ख)प्रधान, उप प्रधान, प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव के लिए
  1. पेज 1नामांकन पत्र, प्ररूप 4ख, और उम्मीदवार की घोषणा
  2. पेज 2रिटर्निंग अधिकारी का पृष्ठांकन, आदेश और रसीद
PDF · 2 पेज · 0.2 MB · आयोग की साइट से ली गई प्रति, 18.10.2026खोलिएडाउनलोडआयोग की साइट पर मूल फ़ाइल ↗

अभिकर्ता के फ़ॉर्म

निर्वाचन अभिकर्ता की नियुक्ति का प्ररूप 8, मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति का प्ररूप 9, और मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति के प्रतिसंहरण (रद्द करने) का फ़ॉर्म, तीनों आयोग के आदेश 9413 (25.09.2026) के साथ लगे हैं। 789

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 7 पाठ में
  2. 2.आदेश 10062, दि. 06.10.2026, पृ. 1कख
  3. 3.आयोग के खाली नामांकन फ़ॉर्म (पंचायत समिति, ज़िला परिषद सदस्य), पृ. 1–13 पाठ में
  4. 4.आदेश 10055, दि. 06.10.2026, पृ. 3 पाठ में
  5. 5.आदेश 10062, दि. 06.10.2026, पृ. 3 पाठ में
  6. 6.आयोग का खाली नामांकन फ़ॉर्म (प्रधान, उप प्रधान, प्रमुख, उप प्रमुख), पृ. 1 पाठ में
  7. 7.आदेश 9413, दि. 25.09.2026, पृ. 4 पाठ में
  8. 8.आदेश 9413, दि. 25.09.2026, पृ. 5 पाठ में
  9. 9.आदेश 9413, दि. 25.09.2026, पृ. 6 पाठ में