राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › डाउनलोड › प्रत्याशी प्रबोधन: स्लाइड और पुस्तिका, पंच और सरपंच

प्रत्याशी प्रबोधन: स्लाइड और पुस्तिका, पंच और सरपंच

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216

पंच और सरपंच के प्रत्याशी प्रबोधन के लिए स्लाइड और छापने लायक पुस्तिका। ये नीचे दिए प्रबोधन पेज से बनी हैं। पेज पर बातें बाद में भी सुधारी जाती हैं, इसलिए किसी फ़ाइल और पेज में फ़र्क़ दिखे, तो पेज वाली बात मानिए। पंच-सरपंच का चुनाव और पंचायत समिति-ज़िला परिषद सदस्य का चुनाव अलग-अलग दिन या अलग-अलग चरण में होते हैं। 1 पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्य वाला सेट अलग पेज पर है।

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की नहीं हैं।नीचे की स्लाइड, पुस्तिका और पूरक पत्रक न राज्य निर्वाचन आयोग ने बनाए या जारी किए हैं, न ये सरकारी तौर पर तैयार हुए हैं। ये सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं; किसी फ़ाइल में उनसे कुछ अलग दिखे, तो आदेश और नियम ही मानिए। यही चेतावनी हर फ़ाइल के अंदर भी लिखी है, ताकि फ़ाइल आगे भेजने पर भी साथ जाए।
हर स्लाइड पर और पुस्तिका में हर बात के आगे उसकी किताब या आदेश और पेज लिखा है। PDF में किसी संदर्भ पर क्लिक कीजिए, तो वह आदेश या किताब उसी पेज पर खुल जाती है; जिस आदेश की प्रति ऑनलाइन नहीं रखी है, उसका लिंक नहीं है। कोई बात साफ़ न हो, तो अपने रिटर्निंग अधिकारी से पूछ लीजिए।

पंच और सरपंच का चुनाव लड़ने वालों के लिए: एक दिन में नामांकन, संवीक्षा और नाम वापसी, जमानत, चिह्न वाला मतपत्र और उसी दिन गिनती। पूरा पेज: प्रत्याशी प्रबोधन: पंच और सरपंच।

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

पुस्तिकापूरी पुस्तिकाउम्मीदवारों को देने के लिए: छापिए या WhatsApp पर भेजिए। प्रबोधन की बातें पढ़ने लायक पन्नों में, भरे हुए फ़ॉर्म के चित्र, टिप्पणियाँ, और हर बात के साथ उसका स्रोत।PDF · 34 पेज · 5.4 MBखोलिएडाउनलोड
स्लाइडस्लाइड, PDF मेंफ़ोन या लैपटॉप पर देखने के लिए; कोई सॉफ़्टवेयर नहीं चाहिए।PDF · 60 पेज · 3.7 MBखोलिएडाउनलोड
स्लाइडस्लाइड, PowerPoint मेंकार्यशाला में प्रोजेक्टर पर चलाने के लिए; कुछ स्लाइड के नीचे वक्ता के लिए नोट्स भी हैं। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है; दूसरे कंप्यूटर पर PDF वाली स्लाइड चलाइए।PowerPoint · 60 स्लाइड · 4.5 MBडाउनलोड
पूरक पत्रकपूरक पत्रकस्लाइड के साथ पढ़ने के लिए: डेक कैसे पढ़ें, और कुछ स्लाइड की बारीकियाँ जो स्लाइड पर नहीं आईं।PDF · 1 पेज · 0.2 MBखोलिएडाउनलोड

आभार

स्लाइड और पुस्तिका में भरे हुए नमूना फ़ॉर्म श्री मनीष कुमार गोयल, प्रधानाचार्य और राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर (SLMT), जयपुर के दिए हुए हैं। इन नमूनों में नाम, जगह और तारीखें काल्पनिक हैं।

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 7 पाठ में