मतदान दल का प्रशिक्षण: स्लाइड और पुस्तिका, पंच और सरपंच (मतपेटी वाला दिन)
WhatsApp: +91-7357578216
पंच और सरपंच के मतदान दल के प्रशिक्षण के लिए स्लाइड और छापने लायक पुस्तिका, मतपेटी वाले दिन की। इस सेट की शुरू की कुछ स्लाइड MPSV वाले सेट जैसी ही हैं: चार पद और दो मतदान दिवस, रंग से पहचान, बालोतरा की तारीखें, मतदान दल, स्याही, मतदान का समय, और गिनती कब और कहाँ। सब कुछ इसी साइट के पेजों से लिया गया है। पेज पर बातें बाद में भी सुधारी जाती हैं, इसलिए किसी फ़ाइल और पेज में फ़र्क़ दिखे, तो पेज वाली बात मानिए। पंच-सरपंच का चुनाव और पंचायत समिति-ज़िला परिषद सदस्य का चुनाव अलग-अलग दिन या अलग-अलग चरण में होते हैं। 1 ज़िला परिषद और पंचायत समिति के MPSV वाले दिन और गिनती के सेट अलग पेज पर हैं।
पंच और सरपंच के मतदान दल के लिए: दल में कौन क्या करेगा, मतपेटी की तैयारी, मतदान, मतदान बंद करना, गिनती, और वैध-अवैध मतपत्र पहचानने का अभ्यास। पूरे पेज: मतपेटी वाला दिन: मतदान, गिनती और वैध-अवैध मतपत्र और मतपेटी वाले दिन मतदान दल: कौन क्या करेगा।
सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।
SLMT की प्रशिक्षण सामग्री
आभार
पंच और सरपंच वाले सेट में वैध-अवैध मतपत्र के अभ्यास के चित्र SLMT की प्रशिक्षण सामग्री (सरपंच-पंच चुनाव, रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण) से साभार लिए गए हैं; हर चित्र के नीचे उस सामग्री का पृष्ठ लिखा है। ये प्रशिक्षण के नमूने हैं; हर हालत का जवाब मार्गदर्शिका से है।
इनके अलावा स्लाइड और पुस्तिका की हर बात मार्गदर्शिका, MPSV अनुदेश पुस्तिका या आयोग के आदेश से है, और उसका पेज उसी बात के साथ लिखा है।
स्रोत
पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।