राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › स्रोत › यह साइट कैसे काम करती है

यह साइट कैसे काम करती है

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर

चार दरवाज़े

साइट का हर पेज चार दरवाज़ों में से किसी एक के पीछे है। ये चारों दरवाज़े हर पेज पर ऊपर की पट्टी में हैं। पेज के सबसे नीचे हर दरवाज़े के ख़ास पन्ने हैं, और मुखपृष्ठ पर हर दरवाज़े के सारे पन्ने।

साइट की ऊपर वाली पट्टी: मुखपृष्ठ, पढ़िए, चला के देखिए, डाउनलोड, स्रोत, तारीख़ें और प्रश्नोत्तर
हर पेज की ऊपर वाली पट्टी: मुखपृष्ठ के बाद चारों दरवाज़े, पढ़िए, चला के देखिए, डाउनलोड और स्रोत। दाईं ओर तारीख़ें और प्रश्नोत्तर। उसके ऊपर पूरी साइट में खोजने का डिब्बा है।
  • पढ़िए: ड्यूटी में क्या करना है, क़दम-दर-क़दम।
  • चला के देखिए: मशीन, मतपेटी और नामांकन का अभ्यास, इसी ब्राउज़र में।
  • डाउनलोड: प्रशिक्षण की स्लाइड, छापने लायक पुस्तिका।
  • स्रोत: मूल आदेश से मिलाइए। यह पेज भी इसी दरवाज़े में है।
मुखपृष्ठ के चारों दरवाज़े, पढ़िए वाले पन्ने छह समूहों में
मुखपृष्ठ पर चारों दरवाज़े। पढ़िए वाले पन्ने छह समूहों में बँटे हैं, जैसे MPSV वाला दिन, मतपेटी वाला दिन और रिटर्निंग अधिकारी। उसके नीचे चला के देखिए, डाउनलोड और स्रोत।

ऊपर की पट्टी में दरवाज़ों के बगल में, और पेज के सबसे नीचे भी, दो और कड़ियाँ हैं: तारीख़ें, यानी चुनाव कार्यक्रम, और प्रश्नोत्तर।

पेज के सबसे नीचे चारों दरवाज़ों के ख़ास पन्ने, तारीख़ें और प्रश्नोत्तर
हर पेज के सबसे नीचे: चारों दरवाज़ों के ख़ास पन्ने, और उनके नीचे तारीख़ें और प्रश्नोत्तर।

अपनी ड्यूटी चुनिए

मुखपृष्ठ पर दरवाज़ों के ऊपर ड्यूटी के बटन हैं: मतदान अधिकारी (PO), सहायक मतदान अधिकारी (APO), रिटर्निंग अधिकारी, गणना दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट / ज़ोनल अधिकारी, उम्मीदवार और प्रशिक्षक। ड्यूटी चुनिए, तो आपके काम के पन्ने गहरे दिखेंगे और बाक़ी फीके। गणना दल का बटन ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के वोटों की गिनती वाले पन्ने गहरे करता है। प्रशिक्षक हर ड्यूटी सिखाते हैं, इसलिए उनका बटन सारे पन्ने गहरे रखता है। "सब दिखाइए" दबाइए, तो सारे पन्ने फिर बराबर दिखेंगे। आपकी चुनी हुई ड्यूटी इसी ब्राउज़र में याद रहती है।

मुखपृष्ठ पर सहायक मतदान अधिकारी (APO) चुना है; उसके पन्ने गहरे, मतदान अधिकारी (PO) की जाँच-सूची फीकी
मुखपृष्ठ पर सहायक मतदान अधिकारी (APO) चुना है। बटनों के नीचे लिखा आ गया है कि उसके काम के पन्ने गहरे दिख रहे हैं, बाक़ी फीके हैं, हटे नहीं। दोनों दिन की "मतदान अधिकारी (PO) की जाँच-सूची" फीकी दिख रही है। आख़िरी बटन "सब दिखाइए" है।

हर बात का स्रोत कैसे खोलें

  • पेज पर बातों के साथ छोटे नंबर लगे हैं। फ़ोन पर नंबर दबाइए, तो वहीं एक छोटे डिब्बे में स्रोत दिखेगा: आदेश या मार्गदर्शिका का नाम और पन्ना। कंप्यूटर पर नंबर पर माउस ले जाइए, तो यही डिब्बा दिखेगा; नंबर दबाइए, तो आप पेज के नीचे स्रोतों की सूची में उसी पंक्ति पर पहुँचेंगे।
फ़ोन पर नंबर दबाने से खुला स्रोत का डिब्बा
फ़ोन पर किसी बात के आगे लगा नंबर दबाया: डिब्बे में आदेश का नंबर, तारीख़ और संकलन का पन्ना, आदेश का विषय, और "PDF में यह जगह ↗" बटन।
कंप्यूटर पर नंबर पर माउस ले जाने से दिखा वही डिब्बा
कंप्यूटर पर नंबर पर माउस ले गए: वही डिब्बा।
  • कई नंबरों के डिब्बे में बटन पर "PDF में यह जगह ↗" लिखा है। वह स्रोत का वही पन्ना खोलता है, और जिन पंक्तियों पर साइट की बात टिकी है, उन पर पीली पट्टी लगी होती है। फिर भी पूरा पन्ना पढ़िए; मूल PDF ही अंतिम है।
स्रोत का पन्ना, जिन पंक्तियों पर बात टिकी है उन पर पीली पट्टी
"PDF में यह जगह ↗" दबाने पर: आदेश का वही पन्ना, और जिन पंक्तियों पर बात टिकी है, उन पर पीली पट्टी। ऊपर "← वापस" और "मूल PDF ↗" के बटन हैं।
  • बाकी डिब्बों में "खोलिए ↗" दबाइए, या सूची में स्रोत की पंक्ति दबाइए, तो मूल PDF नए टैब में खुलेगी। कंप्यूटर पर वह सीधे उसी पन्ने पर खुलती है। कुछ फ़ोन उसे पहले पन्ने से खोलते हैं। तब ध्यान रखिए: पंक्ति में किताब पर छपा पन्ना-नंबर लिखा है, और PDF की अपनी गिनती उससे अलग हो सकती है। इसलिए पन्ने पर छपा नंबर देखकर मिलाइए।
  • कुछ पंक्तियों में लिंक नहीं है, सिर्फ़ नाम और पन्ना लिखा है। उन पन्नों की PDF इस साइट पर नहीं है।
  • सूची में हर पंक्ति के नीचे "↑ पाठ में" दबाइए, तो आप पेज पर उसी बात पर लौट आएँगे। एक स्रोत कई बातों के साथ लगा हो, तो वहाँ क, ख, ग लगे हैं; हर अक्षर अपनी जगह पर लौटाता है।
पेज के नीचे स्रोतों की सूची, हर पंक्ति के नीचे पाठ में लौटने के अक्षर
पेज के नीचे स्रोतों की सूची। पहला आदेश इस पेज पर चार जगह काम आया है, इसलिए उसकी पंक्ति के नीचे "↑ पाठ में" के आगे क, ख, ग, घ हैं।

अभ्यास वाले पेज

  • MPSV अभ्यास में MPSV मशीन पर मतदान का अभ्यास स्क्रीन पर कीजिए: मशीन मिलने से लेकर मतदान बंद करने तक, क़दम-दर-क़दम। उसी पेज पर, और मुखपृष्ठ पर भी, मशीन चलाने का वीडियो है।
MPSV अभ्यास: स्क्रीन पर बनी कंट्रोल यूनिट और क़दमों की सूची
MPSV अभ्यास: बाईं ओर स्क्रीन पर बनी कंट्रोल यूनिट, दाईं ओर क़दमों की सूची। पहला क़दम "मशीन मिलने पर जाँच" खुला है: हर काम के आगे खाना और उसका स्रोत।
  • मतपेटी अभ्यास मतपेटी वाले दिन का अभ्यास है: स्टाफ़ के काम, मतदाता का वोट, और गिनती।
मतपेटी अभ्यास: स्टाफ़ और मतदाता के दो रास्ते, पहला क़दम मतपत्र की पीठ
मतपेटी अभ्यास: ऊपर दो रास्ते, "स्टाफ़ बनकर पूरा दिन" और "मतदाता बनकर वोट डालिए"। नीचे तैयारी से गिनती तक के क़दम। पहले क़दम में स्क्रीन पर बना मतपत्र और सवाल "अब क्या करेंगे?"
  • भूमिका अभ्यास में मतदान दल और रिटर्निंग अधिकारी की हर सीट के सवाल हैं: सामने आई स्थिति में आप क्या करेंगे? हर जवाब के साथ वजह और किताब का पन्ना।
भूमिका अभ्यास का पहला कार्ड और उसके तीन जवाब
भूमिका अभ्यास का पहला कार्ड, "मॉक पोल किस पद का": ऊपर स्थिति लिखी है, नीचे "आप क्या करेंगे?" के तीन जवाब।
नामांकन अभ्यास: काल्पनिक उम्मीदवार का भरा हुआ नामांकन फ़ॉर्म
नामांकन अभ्यास: "भरा हुआ उदाहरण" और "खाली फ़ॉर्म (स्कैन कॉपी)" के दो टैब। यहाँ भरा हुआ नामांकन फ़ॉर्म है, काल्पनिक उम्मीदवार रमेश चन्द के नाम से।
  • MPSV अभ्यास और मतपेटी अभ्यास में आप जहाँ तक पहुँचे, वह इसी ब्राउज़र में याद रहता है।
  • ये स्क्रीन पर बने अभ्यास हैं, असली मशीन या असली मतपेटी नहीं।

MPSV गाइड के पन्नों पर निशान

MPSV मशीन से मतदान वाली गाइड के क़दम वाले पन्नों पर हर काम के आगे एक खाना है। जो काम हो जाए, उसके खाने में निशान लगाते चलिए। निशान बस इसी फ़ोन या ब्राउज़र में रहते हैं। पहला निशान लगते ही "निशान हटाइए" बटन दिखता है; वह उस पन्ने के सारे निशान एक साथ हटा देता है।

गाइड के पन्ने पर पहले दो कामों पर निशान और निशान हटाइए बटन
MPSV गाइड का एक क़दम वाला पन्ना: पहले दो कामों पर निशान लगा है, और ऊपर "निशान हटाइए" बटन आ गया है।

सुधार और मिलान की तारीख

  • हर पेज के सबसे नीचे "सुधार-सूची" का लिंक है। उसमें हर सुधार लिखा है: क्या गलत था, सही क्या है और सुधार कब हुआ।
  • उसी जगह "स्रोतों से मिलान" के आगे वह तारीख है, जिस दिन उस पेज को उसके स्रोतों से आख़िरी बार मिलाया गया।
पेज के सबसे नीचे सुधार-सूची का लिंक और स्रोतों से मिलान की तारीख
हर पेज के सबसे नीचे: "सम्पर्क" में सुधार-सूची का लिंक, और आख़िरी पंक्ति में "स्रोतों से मिलान" की तारीख।