राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › स्रोत › आदेश

आयोग के आदेश

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर

इस साइट की हर तारीख और हर संख्या नीचे के आदेशों से ली गई है। जो आदेश अलग से हमारे पास हैं, उनकी PDF यहीं रखी है; पाँच को छोड़कर (तालिका के नीचे के नोट देखिए), ये प्रतियाँ हमने राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से ली हैं। दूसरी सूची के आदेश आयोग के संकलन (Compendium) में छपे हैं; तीसरी सूची के आदेश न हमारे पास हैं, न संकलन में। हर सूची में सबसे नए आदेश ऊपर हैं।

जो आदेश हमारे पास हैं

"प्रति" वाले खाने के लिंक से आदेश की PDF नए टैब में खुलती है।

आदेश तारीख किस बारे में प्रति
स्पे. 1 20.10.2026 उप सरपंच के चुनाव की समय-सारणी: बैठक का नोटिस सुबह 9 बजे से पहले, बैठक 10 बजे, नामांकन 11 बजे तक, संवीक्षा 11:30 तक, ज़रूरत हो तो मतदान दोपहर 12 से 1 बजे तक, फिर तुरंत गिनती और नतीजा आयोग का पत्र स्पे. 1, दि. 20.10.2026, पृ. 1
10587 15.10.2026 मतदान के दिन वेतन सहित छुट्टी, ताकि वोट डाल सकें: चुनाव वाले इलाक़ों के औद्योगिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सभी कामगारों को, आकस्मिक कामगारों को भी (लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135ख, जो पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 22 से पंचायत चुनाव पर भी लागू है): श्रम विभाग का आदेश, जो आयोग ने हर ज़िला निर्वाचन अधिकारी को भेजा आदेश 10587, दि. 15.10.2026, पृ. 1
10568 15.10.2026 आचार संहिता में मंत्रियों के लिए छह बातें: चुनाव वाले इलाक़े में सरकारी दौरा नहीं, सरकारी गाड़ी नहीं, चुनाव से जुड़े अधिकारियों को बुलाना नहीं, विश्राम गृह प्रचार दफ़्तर या चुनाव की बैठक के लिए नहीं, दूसरे दलों और उम्मीदवारों को भी विश्राम गृह बिना भेदभाव के, अधिकारी मंत्रियों के स्वागत या प्रोटोकॉल में नहीं; मंत्री या राज्यमंत्री का दर्जा पाए बोर्ड और निगम अध्यक्षों पर भी लागू: सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश, जो आयोग ने हर ज़िला निर्वाचन अधिकारी को भेजा। पूरी बात: मंत्री और आचार संहिता आदेश 10568, दि. 15.10.2026, पृ. 1
10567 15.10.2026 मतदान के दिन, और पुनर्मतदान के दिन उस इलाक़े में, सरकारी और अर्द्धसरकारी दफ़्तरों में सार्वजनिक छुट्टी: इसे घोषित करने का अधिकार ज़िला कलक्टर (ज़िला निर्वाचन अधिकारी) को: सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश, जो आयोग ने हर ज़िला निर्वाचन अधिकारी को भेजा आदेश 10567, दि. 15.10.2026, पृ. 1
10542 15.10.2026 सूखा दिवस: हर चरण में मतदान वाले इलाक़े और उसके 5 किलोमीटर के दायरे में, और ज़िला परिषद व पंचायत समिति की गिनती के दिन 20.11.2026 को पंचायत इलाक़ों में: वित्त (आबकारी) विभाग का 14.10.2026 का आदेश, जो आयोग ने हर ज़िला निर्वाचन अधिकारी को भेजा आदेश 10542, दि. 15.10.2026, पृ. 1
10450 13.10.2026 मतदान के दिन चुनाव वाले इलाक़ों में सार्वजनिक छुट्टी (परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 के तहत), बदले हुए मतदान और पुनर्मतदान के दिन भी: वित्त (मार्गोपाय) विभाग की 08.10.2026 की अधिसूचना, जो आयोग ने हर ज़िला निर्वाचन अधिकारी को भेजी आदेश 10450, दि. 13.10.2026, पृ. 1
10385 12.10.2026 पंचायत चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियाँ: हर वार्ड की 14 प्रतियाँ, किसे कौन-सी मिलेगी, और वे कैसे तैयार हों; इसने आदेश 7656 (07.11.2014) की जगह ली आदेश 10385, दि. 12.10.2026, पृ. 1
10361 12.10.2026 प्रशिक्षण के लिए ईवीएम: 5% की जगह ज़िला निर्वाचन अधिकारी कम से कम ज़रूरी संख्या तय कर सकते हैं, बाकी मशीनें प्रथम स्तरीय जाँच के बाद मतदान में; ज़िले की ज़रूरत देखकर किसी भी पिछले चरण की बिना इस्तेमाल हुई आरक्षित ईवीएम आगे के चरणों के मतदान में या आरक्षित के तौर पर काम ली जाएँ आदेश 10361, दि. 12.10.2026, पृ. 1
10253 08.10.2026 रिटर्निंग अधिकारी 10.10.2026 को 'प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला' करवाएँगे: संभावित प्रत्याशियों को नामांकन भरने की प्रक्रिया बताई जाएगी आदेश 10253, दि. 08.10.2026, पृ. 1
10165 07.10.2026 ज़िला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर के पत्र (06.10.2026) का जवाब: ज़रूरत हो तो एक चरण के मतदान के बाद बची बिना इस्तेमाल हुई आरक्षित ईवीएम प्रथम स्तरीय जाँच के बाद अगले चरण में काम ली जाएँ; हर चरण का अलग रैंडमाइज़ेशन ईवीएम की उपलब्धता देखकर ज़िला निर्वाचन अधिकारी तय करें आदेश 10165, दि. 07.10.2026, पृ. 1
10144 07.10.2026 पंचायत आम चुनाव 2026 के ख़र्च के लिए बजट का आवंटन (यात्रा भत्ता, वाहन किराया, अल्पाहार, वीडियोग्राफी आदि) आदेश 10144, दि. 07.10.2026, पृ. 1
10090 06.10.2026 पहले तीन चरणों के मतदान कार्यक्रम में संशोधन; जैसलमेर, बीकानेर और सलूम्बर के चरण बदले आदेश 10090, दि. 06.10.2026, पृ. 1
10055 06.10.2026 पंच और सरपंच के नामांकन के साथ लगने वाले दस्तावेज़ आदेश 10055, दि. 06.10.2026, पृ. 1
10062 06.10.2026 ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन के साथ लगने वाले दस्तावेज़ आदेश 10062, दि. 06.10.2026, पृ. 1
10000 05.10.2026 आचार संहिता लगने के बाद तबादले आदेश 10000, दि. 05.10.2026, पृ. 1
9836 03.10.2026 चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: प्रेस नोट, परिशिष्ट-A में कार्यक्रम, परिशिष्ट-B में चरणवार पंचायत समितियाँ आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 1–6
9867 03.10.2026 ज़िला परिषद सदस्यों के नामांकन की समय-सारणी में संशोधन: हर ज़िला परिषद की समय-सारणी उस चरण के हिसाब से, जिसमें वहाँ चुनाव शुरू हो रहा है आदेश 9867, दि. 03.10.2026, पृ. 1–3
9954 03.10.2026 आचार संहिता में छूट या स्पष्टीकरण के प्रस्ताव कैसे भेजें आदेश 9954, दि. 03.10.2026, पृ. 1
9931 03.10.2026 सरकारी वेबसाइटों, भवनों और विज्ञापनों पर जनप्रतिनिधियों के फ़ोटो और संदेश आदेश 9931, दि. 03.10.2026, पृ. 1
9961 03.10.2026 विजय जुलूस आदेश 9961, दि. 03.10.2026, पृ. 1
9940 03.10.2026 मतदान और गिनती के दिन बिजली आदेश 9940, दि. 03.10.2026, पृ. 1
9809 02.10.2026 पंच और सरपंच का चुनाव मतपेटी से: एक ही दिन में नामांकन, सिर्फ़ चिह्न वाले मतपत्र, नोटा स्टिकर आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 1–2
9605 29.09.2026 वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए सुविधाएँ आदेश 9605, दि. 29.09.2026, पृ. 1
9508 28.09.2026 ईवीएम (M3A, MPSV, MPMV) के बारे में रिटर्निंग अधिकारियों और मतदान दलों के लिए निर्देश: MPSV और MPMV की हर बैलेट यूनिट का END बटन मास्क, डिस्प्ले पर गड़बड़ी (जैसे ERROR-3) दिखे तो क्या करें, गिनती में अंडर वोट; आदेश 5475 और 5468 में बदलाव आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1–2
9496 28.09.2026 ईवीएम का रैंडमाइज़ेशन, आरक्षित मशीनें और मतदान के बाद मशीनों का संग्रहण (ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनाव): आरक्षित मशीन ज़ोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के ज़रिए बूथ तक, मतदान के बाद मशीनें पंचायत समिति के संग्रहण स्थल पर, सभी चरणों की गिनती एक ही दिन ज़िला स्तर पर आदेश 9496, दि. 28.09.2026, पृ. 1–4
9326 24.09.2026 मतदाता सहायता केन्द्र आदेश 9326, दि. 24.09.2026, पृ. 1
5475 04.08.2026 मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की MPMV ईवीएम के बारे में मतदान दलों के लिए निर्देश; 18 ज़िलों के ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश 5475, दि. 04.08.2026, पृ. 1
5468 04.08.2026 ईवीएम M3A, MK-5 और MPSV के बारे में मतदान दलों के लिए निर्देश; 23 ज़िलों के ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 1
5461 04.08.2026 ईवीएम तैयार करना (Commissioning) और आरक्षित मशीनें तैयार करना: वार्ड नंबर के चार अंक, बूथ नंबर, नई बैटरी, आरक्षित मशीनों के कोड; 25 ज़िलों के ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश 5461, दि. 04.08.2026, पृ. 1
5310 30.07.2026 मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान: EPIC या 11 वैकल्पिक फ़ोटो दस्तावेज़ ‡ आदेश 5310, दि. 30.07.2026, पृ. 1
4795 13.07.2026 पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2026: संतान वाली अयोग्यता हटी आदेश 4795, दि. 13.07.2026, पृ. 1
528 16.01.2026 चुनाव ड्यूटी का यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता ‡ आदेश 528, दि. 16.01.2026, पृ. 1
आदेश 10253 की तारीख 08.10.2026 है। 1 हमारी जाँच में इसकी PDF, आदेश जारी होने के अगले दिन तक, आयोग की वेबसाइट पर नहीं लगी थी, इसलिए यहाँ रखी प्रति उस आदेश के पेज की छवि (फ़ोटो) से बनी है। आयोग की वेबसाइट पर आते ही उसकी प्रति यहाँ लगा दी जाएगी।
आदेश 9496 (28.09.2026), 10165 (07.10.2026) और 10361 (12.10.2026) की जो प्रतियाँ यहाँ रखी हैं, वे हमें मिली काग़ज़ी प्रतियों के स्कैन या फ़ोटो से बनी हैं। 234 17.10.2026 की हमारी जाँच में आदेश 9496 आयोग की वेबसाइट पर था, पर 10165 और 10361 नहीं थे।
उप सरपंच की समय-सारणी वाले आयोग के पत्र स्पे. 1 (20.10.2026) की जो प्रति यहाँ रखी है, वह भी काग़ज़ी प्रति के स्कैन से बनी है। 5 20.10.2026 की हमारी जाँच में यह पत्र आयोग की वेबसाइट पर नहीं था; 21.10.2026 की जाँच में वहाँ था (सूची में तारीख 20.10.2026), और वहाँ की फ़ाइल यहाँ रखी प्रति से हू-ब-हू मिलती है।

‡ आदेश 5310 और 528 दोनों तरह के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक साथ जारी हुए हैं। इस साइट पर इनका सिर्फ़ पंचायती राज वाला हिस्सा लिया गया है। 67

आदेश 5310 ने पहचान के दस्तावेज़ों वाले पुराने आदेश 603 और 559 की जगह ले ली है। मतदाता की पहचान के लिए अब आदेश 5310 देखिए, आदेश 603 नहीं। 8

संकलन में छपे आदेश

इन आदेशों का हवाला ऊपर के आदेशों में आया है। इनकी अलग PDF हमारे पास नहीं है, पर ये सभी आयोग के संकलन में छपे हैं। "संकलन में" वाले खाने में संकलन का छपा हुआ पेज नंबर है।

आदेश तारीख किस बारे में संकलन में किसमें ज़िक्र
1323 03.02.2026 पंच और सरपंच के वोटों की गिनती आदेश 1323, दि. 03.02.2026, संकलन पृ. 396 आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 3
946 24.01.2026 वीडियोग्राफ़ी पर खर्च की सीमा आदेश 946, दि. 24.01.2026, संकलन पृ. 429 आदेश 10144, दि. 07.10.2026, पृ. 1
879 23.01.2026 मतपेटी वाले चुनाव में पंच और सरपंच के मतपत्रों की छपाई; आदेश 9809 ने इसमें आंशिक बदलाव किया आदेश 879, दि. 23.01.2026, संकलन पृ. 165 आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 2
603 19.01.2026 पहचान के वैकल्पिक दस्तावेज़; अब आदेश 5310 लागू आदेश 603, दि. 19.01.2026, संकलन पृ. 238 आदेश 5310, दि. 30.07.2026, पृ. 1–2
622 19.01.2026 चुनाव के लिए लिए गए वाहनों का किराया और ईंधन आदेश 622, दि. 19.01.2026, संकलन पृ. 407 आदेश 10144, दि. 07.10.2026, पृ. 1
330 09.01.2026 प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों का मानदेय आदेश 330, दि. 09.01.2026, संकलन पृ. 415 आदेश 10144, दि. 07.10.2026, पृ. 1
21 01.01.2026 पंच और सरपंच के मतपत्र का प्ररूप (सां.आ. 139/2026) † आदेश 21, दि. 01.01.2026, संकलन पृ. 131 आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 1
5052 23.12.2025 प्रचार में वाहन, लाउडस्पीकर, पोस्टर और बैनर पर पाबंदी; इन पर खर्च की अधिकतम सीमा आदेश 5052, दि. 23.12.2025, संकलन पृ. 98–100 आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 5
4191 17.10.2025 सरपंच और पंच के चुनाव चिह्न तय करने की अधिसूचना आदेश 4191, दि. 17.10.2025, संकलन पृ. 177 आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 2

† आदेश 9809 में इसका हवाला "सा.आ.139/2025" लिखा है। संकलन में छपे आदेश पर 139/2026 है। 910

संकलन के सभी 94 आदेशों की सूची, भाग के हिसाब से: संकलन के आदेश 11

जिनका ज़िक्र है, पर प्रति हमारे पास नहीं

इन आदेशों का हवाला ऊपर के आदेशों में आया है, पर इनकी प्रति न अलग से हमारे पास है, न ये संकलन में छपे हैं। इसलिए इस साइट पर कोई भी तथ्य सीधे इनके भरोसे नहीं लिखा गया। तारीख और विषय वैसे ही लिखे हैं जैसे हवाला देने वाले आदेश में छपे हैं।

आदेश तारीख किस बारे में किसमें ज़िक्र
9022 18.09.2026 दिव्यांग मतदाता आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 5
1970 20.02.2026 भोजन का खर्च आदेश 10144, दि. 07.10.2026, पृ. 1
559 07.02.2019 पहचान के वैकल्पिक दस्तावेज़; अब आदेश 5310 लागू आदेश 5310, दि. 30.07.2026, पृ. 1–2

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.आदेश 10253, दि. 08.10.2026, पृ. 1 पाठ में
  2. 2.आदेश 9496, दि. 28.09.2026, पृ. 1 पाठ में
  3. 3.आदेश 10165, दि. 07.10.2026, पृ. 1 पाठ में
  4. 4.आदेश 10361, दि. 12.10.2026, पृ. 1 पाठ में
  5. 5.आयोग का पत्र स्पे. 1, दि. 20.10.2026, पृ. 1–2 पाठ में
  6. 6.आदेश 5310, दि. 30.07.2026, पृ. 1 पाठ में
  7. 7.आदेश 528, दि. 16.01.2026, पृ. 1 पाठ में
  8. 8.आदेश 5310, दि. 30.07.2026, पृ. 1–2 पाठ में
  9. 9.आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 1 पाठ में
  10. 10.आदेश 21, दि. 01.01.2026, संकलन पृ. 131 पाठ में
  11. 11.संकलन, पृ. 1–9 पाठ में