राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › पढ़िए › रिटर्निंग अधिकारी की मॉडल कार्यालय शीटें: सरपंच और पंच

रिटर्निंग अधिकारी की मॉडल कार्यालय शीटें: सरपंच और पंच

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर

आयोग के आदेशों और मार्गदर्शिका पर आधारित; आयोग के निर्धारित प्ररूप नहीं।

रवानगी से उप-सरपंच के चुनाव तक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में आयोग के फ़ॉर्मों के अलावा कुछ और काग़ज़ भी काम आते हैं: रजिस्टर, कार्यालय आदेश, नोटिस बोर्ड के नोटिस और जाँच-सूचियाँ। ऐसी सादी शीटें एक फ़ाइल में उसी क्रम में हैं जिसमें वे काम आती हैं, और हर शीट नए पन्ने से शुरू होती है। इन्हें हमने "मॉडल कार्यालय शीट" नाम दिया है और इनके नंबर # के साथ लिखे हैं, ताकि आयोग के "प्ररूप" (फ़ॉर्म) से इनकी गड़बड़ न हो।

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

शीटेंसारी मॉडल कार्यालय शीटें, PDF मेंछापकर हाथ से भरने के लिए: हर शीट नए पेज से, A4, काले-सफ़ेद छापने लायक। दूसरे पन्ने पर आयोग के आदेशों और पत्रों के पूरे नंबर और तारीख़; शीटों में आदेश या पत्र के नाम पर क्लिक करें तो वह खुलता है, और मार्गदर्शिका के पृष्ठ पर क्लिक करें तो मार्गदर्शिका उसी पन्ने पर खुलती है। कार्यालय की सुविधा के लिए सुझाई गई शीटें हैं, आयोग के निर्धारित प्ररूप नहीं।PDF · 47 पेज · 1.2 MBखोलिएडाउनलोड
शीटेंसारी मॉडल कार्यालय शीटें, Word मेंग्राम पंचायत, तारीख़ और कार्मिकों के नाम भरकर छापने के लिए। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है।Word · 0.1 MBडाउनलोड

किस काम में कौन-सी शीट

चरण # मॉडल कार्यालय शीट भरकर कहाँ
रवानगी और पहुँचते ही 1 बालोतरा: रिटर्निंग अधिकारी की दिन-वार कार्य सूची, और सूचनाएँ चस्पा करने की सूची (तीसरा और चौथा चरण) कार्यालय
2 RO बैग: सामग्री मिलान सूची कार्यालय
3 ज़रूरी संपर्क नंबर: अधिकारी, कार्यालय, नियंत्रण कक्ष, बूथ के प्रगणक (BLO) कार्यालय
4 मतदान दलों के कार्मिकों की संपर्क सूची कार्यालय
नाम निर्देशन से पहले 5 कार्यालय आदेश: नाम निर्देशन दिवस का कार्य वितरण P-1
6 कार्यालय आदेश: नामांकन सहायता डेस्क P-1
नाम निर्देशन का दिन 7 नामांकन फॉर्म वितरण रजिस्टर P-1
8 नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति रजिस्टर P-1
9 सरपंच की प्रतिभूति राशि: जमा, वापसी और ज़ब्ती रजिस्टर P-42
10 मीमो: खाली कॉलम, और मीमो रजिस्टर P-1
11 अभ्यर्थी को दिए कागज़ों का पावती रजिस्टर (मीमो, प्ररूप-5 की प्रति आदि) P-1
12 नोटिस बोर्ड: प्राप्त नाम निर्देशन पत्र P-1
13 संवीक्षा जाँच-सूची: हर पत्र का अलग पन्ना, और एक पन्ने पर तीन पर्चियाँ P-1
14 संवीक्षा: आपत्ति और उस पर निर्णय P-1
15 नामंजूरी के कारण: जाँच चिट (नामंजूर पत्र के साथ लगाने के लिए) P-1
16 नोटिस बोर्ड: संवीक्षा का परिणाम (मंजूर / नामंजूर) P-1
17 नाम वापसी की सूचना: वार्ड पंच पद और सरपंच पद (दो-दो प्रतियाँ) P-1
18 नोटिस बोर्ड: नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थी P-1
19 नोटिस बोर्ड: प्ररूप-5, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी P-1
मतदान और गिनती 20 मतदान दलों को सामग्री सौंपने का रजिस्टर P-1
21 कार्यालय आदेश: मतगणना दल की तैनाती और काम का बँटवारा P-1
22 मतदान दलों से मतपेटियाँ और लिफ़ाफ़े लेने का रजिस्टर; गिनती में मौजूद अभ्यर्थी; पेटियाँ खोलने का रिकॉर्ड P-1
23 मतपत्र मिलान पत्रक (बूथवार) P-1
24 गणना स्लिप: वार्ड पंच P-1
25 गणना स्लिप: सरपंच, और सरपंच योग पत्रक P-1
26 नामंजूर मतपत्रों का विवरण P-1
27 पुनर्गणना: आवेदन और आदेश P-1
28 बराबर वोट: लॉट निकालने का विवरण P-1
29 शपथ और निर्वाचन प्रमाण-पत्र: प्राप्ति रजिस्टर P-1
उप-सरपंच का चुनाव 30 कार्यालय आदेश: उप-सरपंच के चुनाव में सहायक कार्मिक P-41
31 उप-सरपंच की बैठक का नोटिस: तामील रजिस्टर P-41
32 उप-सरपंच का चुनाव: पहली बैठक की कार्यवाही और उपस्थिति सूची P-41
सब काम पूरा होने पर 33 निर्वाचन रिकॉर्ड जमा करने की सूची और रसीद RO के पास

स्रोत: मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 23–24; मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 111–112

  • आख़िरी कॉलम एक सुझाव है: भरी शीट किस लिफ़ाफ़े में रखें। मार्गदर्शिका में P-1 (सील नहीं) में नाम निर्देशन पत्र, उनसे जुड़े कागज़ और "अन्य कागजात" रहते हैं, इसलिए ज़्यादातर शीटें P-1 में; जमानत का रजिस्टर रसीद बही के साथ P-42 में, और उप-सरपंच वाली शीटें P-41 में। शीट #1 से #4 कार्यालय के अपने काम की हैं, और शीट #33 की रसीद वाली प्रति रिटर्निंग अधिकारी के पास रहती है। 12
  • मॉडल कार्यालय शीट #19 (प्ररूप-5) मार्गदर्शिका के परिशिष्ट 8-A और 8-B के कॉलमों पर बनी है, और शीट #17 (नाम वापसी: वार्ड पंच और सरपंच) परिशिष्ट-27 के मॉडल फ़ॉर्म पर, जो सरपंच पद का छपा है। बाकी सब कार्यालय की सुविधा के लिए सुझाई गई शीटें हैं, आयोग के निर्धारित प्ररूप नहीं। 34
  • आयोग के अपने फ़ॉर्म, जैसे नामांकन की रसीद, नाम वापसी का मॉडल फ़ॉर्म, नतीजा और शपथ, रिटर्निंग अधिकारी के फ़ॉर्म वाले पेज पर बताए तरीक़े से ही भरिए।
  • मतदान बंद होने की पर्चियाँ मतदान अधिकारी के काम की हैं, इसलिए वे मतपेटी वाले दिन के पेज पर हैं।
  • पहली, तीसरी और चौथी शीट मेज़ पर रखने के लिए एक अलग फ़ाइल में भी हैं: नीचे।

साभार: श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कनाना, बालोतरा)

सूचनाएँ चस्पा करने की सूची

दिन-वार कार्य सूची का आख़िरी पन्ना अलग फ़ाइल में भी है: कौन-सी सूचना कहाँ लगानी है, किस तारीख़ और समय पर, और किस आदेश या मार्गदर्शिका के बिन्दु से। हर सूचना लगाकर आख़िरी कॉलम में समय लिखिए और हस्ताक्षर कीजिए।

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

सूचीचस्पा सूची, PDF मेंछापकर रिटर्निंग अधिकारी के पास रखने के लिए: A4 आड़ा, एक पन्ना, काले-सफ़ेद छापने लायक। हर सूचना लगाकर आख़िरी कॉलम में समय और हस्ताक्षर। "आधार" कॉलम में आदेश या पत्र के नाम पर क्लिक करें तो वह खुलता है, और मार्गदर्शिका के पृष्ठ पर क्लिक करें तो मार्गदर्शिका उसी पन्ने पर खुलती है। सुझाई गई मॉडल कार्यालय शीट है, आयोग का निर्धारित प्ररूप नहीं।PDF · 1 पेज · 93 KBखोलिएडाउनलोड
सूचीचस्पा सूची, Word मेंग्राम पंचायत, पंचायत समिति और ज़िला भरकर छापने के लिए। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है।Word · 40 KBडाउनलोड

नाम निर्देशन सूचना

ग्रामवासियों को नाम निर्देशन का कार्यक्रम बताने वाली सूचना, एक पन्ने पर, तीन रूपों में: पूरी ख़ाली; तीसरे चरण की तारीख़ और समय भरी हुई; और चौथे चरण की तारीख़ और समय भरी हुई। भरे हुए रूपों में ग्राम पंचायत और पंचायत समिति का नाम ख़ाली है; हाथ से भरिए, या Word वाली फ़ाइल में टाइप करके छापिए।

कार्यवाही के नाम और समय आयोग के चुनाव कार्यक्रम के परिशिष्ट-A से लिए हैं: नाम निर्देशन पत्र प्रातः 08:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक, संवीक्षा पूर्वाह्न 11:30 बजे से, नाम वापसी अपराह्न 02:00 बजे तक, और उसके तुरन्त बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन। 5 तीसरे चरण में नाम निर्देशन 04.11.2026 (बुधवार) को और मतदान 05.11.2026 (गुरुवार) को है, 6 और चौथे चरण में नाम निर्देशन 15.11.2026 (रविवार) को और मतदान 16.11.2026 (सोमवार) को। 7 हर सूचना में तालिका के नीचे आदेश का पूरा नंबर और तारीख़ लिखी है, ख़ाली सूचना में भी, और PDF में उस पर क्लिक करें तो आदेश खुलता है।

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

सूचनाख़ाली सूचना, PDF मेंछापकर हाथ से भरने के लिए: चरण, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, मतदान की तारीख़, और हर कार्यवाही की तारीख़ और समय। A4, एक पन्ना, काले-सफ़ेद छापने लायक। तालिका के नीचे आयोग के आदेश का पूरा नंबर और तारीख़ है, और उस पर क्लिक करें तो आदेश खुलता है। सुझाई गई मॉडल कार्यालय शीट है, आयोग का निर्धारित प्ररूप नहीं।PDF · 1 पेज · 59 KBखोलिएडाउनलोड
सूचनातीसरा चरण, PDF मेंतारीख़ और समय भरे हुए: नाम निर्देशन 04.11.2026 (बुधवार), मतदान 05.11.2026 (गुरुवार)। ग्राम पंचायत और पंचायत समिति का नाम हाथ से भरिए। A4, एक पन्ना, काले-सफ़ेद छापने लायक। तालिका के नीचे आयोग के आदेश का पूरा नंबर और तारीख़ है, और उस पर क्लिक करें तो आदेश खुलता है। सुझाई गई मॉडल कार्यालय शीट है, आयोग का निर्धारित प्ररूप नहीं।PDF · 1 पेज · 84 KBखोलिएडाउनलोड
सूचनाचौथा चरण, PDF मेंतारीख़ और समय भरे हुए: नाम निर्देशन 15.11.2026 (रविवार), मतदान 16.11.2026 (सोमवार)। ग्राम पंचायत और पंचायत समिति का नाम हाथ से भरिए। A4, एक पन्ना, काले-सफ़ेद छापने लायक। तालिका के नीचे आयोग के आदेश का पूरा नंबर और तारीख़ है, और उस पर क्लिक करें तो आदेश खुलता है। सुझाई गई मॉडल कार्यालय शीट है, आयोग का निर्धारित प्ररूप नहीं।PDF · 1 पेज · 83 KBखोलिएडाउनलोड
सूचनाख़ाली सूचना, Word मेंसब कुछ टाइप करके छापने के लिए। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है।Word · 38 KBडाउनलोड
सूचनातीसरा चरण, Word मेंग्राम पंचायत, पंचायत समिति और ज़िला टाइप करके छापने के लिए। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है।Word · 39 KBडाउनलोड
सूचनाचौथा चरण, Word मेंग्राम पंचायत, पंचायत समिति और ज़िला टाइप करके छापने के लिए। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है।Word · 39 KBडाउनलोड

रिटर्निंग अधिकारी की मेज़ के लिए: बालोतरा

दिन-वार कार्य सूची, सूचनाएँ चस्पा करने की सूची, ज़रूरी संपर्क नंबर और मतदान दलों के कार्मिकों की संपर्क सूची, ये चारों एक फ़ाइल में भी हैं, हर रिटर्निंग अधिकारी की मेज़ पर रखने के लिए। इसमें बाकी शीटों का कोई हवाला नहीं है। हर काम के साथ आदेश का पूरा नंबर और तारीख़ लिखी है, और PDF में उस पर क्लिक करें तो आदेश खुलता है। ज़रूरी नंबरों वाले पन्ने पर हर बूथ के प्रगणक (BLO) का नाम और मोबाइल नंबर लिखने की जगह है; मतदान अधिकारी (PO) के नंबर अगले पन्ने की कार्मिकों वाली सूची में हैं।

नाम निर्देशन वाले दिन के काम आदेश 9809 के हिसाब से लिखे हैं: नाम निर्देशन पत्र लेना, संवीक्षा और नाम वापसी एक ही दिन, और प्ररूप-5 में सूची दिखाए जाने के तुरंत बाद, ग्राम पंचायत पर ही, मतदान दलों के कार्मिक मतपत्रों पर अभ्यर्थियों के नाम काले बॉल पेन से हाथ से लिखते हैं। 8 पूरी बात: प्ररूप-5 के बाद मतपत्र और मतपेटी वाला दिन: मतपत्र पर नाम लिखना।

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

सूचियाँमेज़ की सूचियाँ, PDF मेंछापकर रिटर्निंग अधिकारी की मेज़ पर रखने के लिए, बालोतरा (तीसरा और चौथा चरण): दिन-वार काम, चस्पा सूची, ज़रूरी नंबर और कार्मिकों की सूची। A4, काले-सफ़ेद; बीच के पन्ने आड़े। हर काम के साथ आदेश का नंबर और तारीख़, और उस पर क्लिक करें तो आदेश खुलता है। सुझाई गई सूचियाँ हैं, आयोग के निर्धारित प्ररूप नहीं।PDF · 7 पेज · 0.2 MBखोलिएडाउनलोड
सूचियाँमेज़ की सूचियाँ, Word मेंनंबर और नाम भरकर छापने के लिए। हिंदी के लिए Nirmala UI फ़ॉन्ट चाहिए, जो Windows में आता है।Word · 53 KBडाउनलोड

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 23–24कख
  2. 2.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 111–112कख
  3. 3.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 36 पाठ में
  4. 4.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 130 पाठ में
  5. 5.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 8 पाठ में
  6. 6.आदेश 10090, दि. 06.10.2026, पृ. 1 पाठ में
  7. 7.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 9 पाठ में
  8. 8.आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 1 पाठ में