राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › पढ़िए › SDMM और उसका क्रमांक: कहाँ लिखा जाता है, कहाँ दिखता है

SDMM और उसका क्रमांक

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 04.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर
एड्रेस टैग और विशेष टैग पर कन्ट्रोल यूनिट का क्रमांक लिखा जाता है; इन टैग पर लिखी जाने वाली बातों की सूची में SDMM का क्रमांक नहीं है। 12 SDMM का क्रमांक मशीन के पीछे वाले स्टीकर पर, FLC के कागज़ों में, और गिनती के बाद नीली पेपर सील, नीले लिफ़ाफ़े और छोटे स्टीकर पर लिखा जाता है। 34 नीचे हर जगह अलग से दी है।

SDMM क्या है

  1. MPSV मशीन की कन्ट्रोल यूनिट में एक डिवाइस लगा होता है, जिसे SDMM (Secure Detachable Memory Module) कहते हैं। वोटिंग का डेटा इसी में जमा होता है। 5
  2. चुनाव की सारी सेटिंग और वोट का पूरा डेटा, यानी कुल वोट और हर उम्मीदवार के वोट, SDMM में रहते हैं। कन्ट्रोल यूनिट की बिजली बंद हो जाए, तब भी यह डेटा बना रहता है। 6
  3. कन्ट्रोल यूनिट में मतदान या चुनाव का कोई डेटा नहीं रहता; वह सिर्फ़ चुनाव कराने का उपकरण है। 6
  4. ज़िला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य, दोनों के वोट का डेटा कन्ट्रोल यूनिट में लगे इसी एक SDMM में जमा होता है। 5
  5. SDMM में जमा डेटा किसी भी कन्ट्रोल यूनिट में लगाकर देखा जा सकता है। कन्ट्रोल यूनिट और SDMM के बीच बात असममित एन्क्रिप्शन (Asymmetric encryption) से होती है। 6
  6. नतीजा घोषित होने के बाद SDMM निकालकर सील किया जाता है और सुरक्षित रखा जाता है, ताकि क़ानूनी मामले में अदालत चाहे तो मतदान का रिकॉर्ड फिर देखा जा सके। 5 नया SDMM लगाने के बाद यही मशीन अगले चुनाव में काम आ सकती है। 78
  7. SDMM राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की मशीनों में लगता है; मध्यप्रदेश की मशीनों में इसकी जगह DMM लगता है। 9
कन्ट्रोल यूनिट का कैण्डसेट सैक्शन खुला है: ऊपर खाली डिस्प्ले, बीच में बैटरी का खाना, दाईं ओर SDMM और उसके नीचे लाल Cand. Set बटन, सबसे दाईं ओर खुला लाल कवर
कन्ट्रोल यूनिट का कैण्डसेट सैक्शन, कवर खुला हुआ: SDMM लाल Cand. Set बटन के ठीक ऊपर लगा है। चित्र: MPSV अनुदेश पुस्तिका, चित्र 9। 10 यही फ़ोटो पुस्तिका में चित्र 21, "सीयू में SDMM की स्थिति", के नाम से भी छपी है। 11

SDMM का क्रमांक

  1. हर कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और SDMM का एक यूनिक सीरियल नंबर होता है, जो फ़ैक्टरी में डाला जाता है और यूनिट पर लेज़र से लिखा जाता है। 12
  2. यह नंबर अक्षर-अंक (alpha-numeric) में और बार कोड में, दोनों तरह पक्का छपा रहता है। 12
  3. पुस्तिका की फ़ोटो में SDMM के लेबल पर "S/N : RJSDM005285" और "MFG:03-2019" छपा है। 10
  4. मार्गदर्शिका में डिस्प्ले का नमूना "RJSCU123456" (कन्ट्रोल यूनिट) और "RJSDM111113" (SDMM) है। 13 अनुदेश पुस्तिका में पावर ऑन की सूची में यह "RJSCU …………" और "RJSDMM …………" छपा है। 14
  5. ये नमूने के नंबर हैं; हर SDMM का अपना अलग नंबर होता है। 12 आपकी मशीन के SDMM का नंबर मशीन के पीछे वाले सफ़ेद स्टीकर पर लिखा जाता है (नीचे की तालिका देखिए)। 3
SDMM का लेबल पास से: बार कोड, S/N : RJSDM005285 और MFG:03-2019; नीचे लाल Cand. Set बटन
SDMM का लेबल, ऊपर वाली फ़ोटो का हिस्सा बड़ा करके। 10

डिस्प्ले पर कब दिखता है

कन्ट्रोल यूनिट का डिस्प्ले सैक्शन: बाईं ओर हरी On बत्ती, बीच में दो लाइन का डिस्प्ले, जिस पर कोई संदेश नहीं है, दाईं ओर लाल Busy बत्ती, नीचे SEC - RAJASTHAN
कन्ट्रोल यूनिट का डिस्प्ले सैक्शन। चित्र: MPSV अनुदेश पुस्तिका, चित्र 8। 15 इस फ़ोटो में डिस्प्ले पर कोई संदेश नहीं दिखता। नीचे के संदेश वैसे ही लिखे हैं, जैसे पुस्तिका और मार्गदर्शिका में छपे हैं।
  1. पावर ऑन करते ही। डिस्प्ले पर बारी-बारी से आता है: SEC RAJASTHAN; तारीख और समय; "RJSCU …………" और "RJSDMM …………"; फिर वार्ड नं. और बूथ नं.। 14
  2. CLOSE दबाने पर। डिस्प्ले क्लोज़िंग, तारीख और समय, कन्ट्रोल यूनिट और SDMM का सीरियल नंबर, पदों की संख्या और वोट डालने वाले कुल मतदाता दिखाता है और जमा कर लेता है। 1617 मार्गदर्शिका के नमूने में इस क्रम में "RJSCU123456" और "RJSDM111113" आता है। 13
  3. RESULT-I दबाने पर। पहले "Computing Result" आता है, फिर कन्ट्रोल यूनिट और SDMM का सीरियल नंबर, फिर मतदान की तारीख, फिर मतदान शुरू और ख़त्म होने का समय। 17 मार्गदर्शिका भी कहती है कि जिस कन्ट्रोल यूनिट में SDMM लगा है, उसका सीरियल नंबर इन संदेशों में दूसरे नंबर पर आता है। 18

CLOSE का पूरा क्रम मतदान बंद करने वाले क़दम में है।

क्रमांक कहाँ-कहाँ लिखा जाता है

कब कहाँ क्या लिखा जाता है
FLC के समय हर चेक हुई कन्ट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के पीछे सफ़ेद आयताकार स्टीकर ज़िले का नाम, FLC की तारीख, और कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और SDMM (MPSV मशीन हो तो) के यूनिक नंबर; ECIL/BEL के तकनीशियन या इंजीनियर चेकिंग के तुरंत बाद इस पर तारीख के साथ हस्ताक्षर करते हैं। 3
FLC के समय Annexure-4, ECIL/BEL का प्रमाण-पत्र (Certification of EVMs by BEL/ECIL) तालिका के खाने: Sr. No., CU Identification No., SDMM No. (In case of MPSV), DMM No. (In case of MPMV), BU Identification No. 19
पिंक पेपर सील लगाते समय Annexure-7, कन्ट्रोल यूनिट पर पिंक पेपर सील लगाने का रजिस्टर कन्ट्रोल यूनिट का Unique ID No., SDMM No. (MPSV हो तो), DMM No. (MPMV हो तो) और Pink Paper Seal Number 20
हर समय राज्य निर्वाचन आयोग का ईवीएम ट्रैकिंग सॉफ़्टवेयर कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और SDMM के यूनिक नंबर समेत मशीनों की सारी जानकारी 9
गिनती के बाद नीली पेपर सील (आदेश 710 का Annexure-1), जिससे SDMM वाली छोटी डिब्बी सील होती है "SDMM क्र." का खाना, साथ में ज़िला, ज़िला परिषद/पंचायत समिति/पंचायत का नाम, मतदान बूथ सं., मतदान केन्द्र का नाम और मतगणना की तारीख 21
गिनती के बाद नीला लिफ़ाफ़ा (आदेश 710 का Annexure-2) "एस.डी.एम.एम. क्रमांक" का खाना, साथ में निर्वाचन का विवरण, बूथ संख्या, मतदान बूथ का नाम और मतगणना की तारीख 22
गिनती के बाद छोटा नीला स्टीकर (आदेश 710 का Annexure-3), मध्यम डिब्बी के ढक्कन पर 7 "एस.डी.एम.एम. क्र." का खाना, साथ में निर्वाचन का विवरण, बूथ संख्या और मतदान केन्द्र/बूथ का नाम 23
गिनती के बाद बड़ा नीला स्टीकर (आदेश 710 का Annexure-4), बड़े डिब्बे पर इसमें SDMM क्रमांक का खाना नहीं है: पद, निर्वाचन क्षेत्र या वार्ड सं., और बूथ संख्या (से ... तक) लिखी जाती है। 24

आदेश 710 (दिनांक 20.01.2026) राज्य निर्वाचन आयोग का वह आदेश है, जिसमें SDMM सील करने के निर्देश हैं। 5

एड्रेस टैग और विशेष टैग पर क्या लिखा जाता है

  1. कन्ट्रोल यूनिट का एड्रेस टैग। इस पर पंचायत समिति या ज़िला परिषद का नाम, सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र की संख्या, कन्ट्रोल यूनिट का पहचान नम्बर, मतदान बूथ का नाम और संख्यांक, और मतदान की तारीख लिखी जाती है। 1 इस सूची में SDMM का क्रमांक नहीं है।
  2. विशेष टैग। सील करने से पहले इस पर कन्ट्रोल यूनिट का क्रमांक लिखकर मतदान अधिकारी (PO) हस्ताक्षर करता है। मौजूद उम्मीदवार या मतदान अभिकर्ता चाहें, तो वे भी हस्ताक्षर कर सकते हैं। 2 विशेष टैग कैसे लगता है, यह मॉक पोल के बाद सील वाले क़दम में है।
  3. मशीन मिलने पर मिलान। मतदान अधिकारियों को बताया जाए कि मिली हुई मशीन का नंबर मशीन के पीछे लगे स्टीकर, मतपत्र और एड्रेस टैग पर लिखे नंबर से मिलता है, यह चैक कर लें। 25 पीछे वाले स्टीकर पर SDMM का नंबर भी लिखा जाता है 3, पर एड्रेस टैग की सूची में SDMM का नंबर नहीं है। 1

गिनती के बाद SDMM

  1. SDMM बाहर निकालने से पहले कन्ट्रोल यूनिट बंद कीजिए। फिर Cand. Set के बाहरी और भीतरी कम्पार्टमेंट की सील हटाकर दरवाज़ा खोलिए, और बैटरी पैक और SDMM बाहर निकालिए। 8
  2. चुनाव का सारा डेटा SDMM में है, इसलिए उसे आयोग की तय प्रक्रिया से सील किया जाता है। 8 SDMM सील हो जाए, तो ईवीएम को सील करने की ज़रूरत नहीं है। 7
  3. ज़िला परिषद और पंचायत समिति: नतीजा घोषित होने के तुरंत बाद, मतगणना कक्ष में ही, रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी की निगरानी में SDMM सील होता है। 5 पूरे क़दम गिनती वाले पेज पर हैं।
  4. पंच और सरपंच, अगर मशीन से चुनाव हुआ हो: गिनती के बाद रिटर्निंग अधिकारी पंचायत मुख्यालय के मतदान भवन पर ही SDMM सील करेंगे। 26 पूरे क़दम RO के फ़ॉर्म वाले पेज पर हैं।

सावधानियाँ

  1. कन्ट्रोल यूनिट चालू हो, तो SDMM न लगाइए, न निकालिए। 27 SDMM लगाने से पहले कन्ट्रोल यूनिट का स्विच ऑफ़ कीजिए, और SDMM को सही दिशा में, सावधानी से लगाइए। 10
  2. डिस्प्ले पर 'SDMM NOT RESPONDING' आए, तो SDMM ढीला है या लगा ही नहीं है। कन्ट्रोल यूनिट बंद कीजिए, SDMM ठीक से लगाइए (न लगा हो तो लगाइए), फिर स्विच ऑन कीजिए। 28
  3. Clear तभी होता है, जब BU-1 कन्ट्रोल यूनिट से जुड़ा हो और कन्ट्रोल यूनिट में SDMM लगा हो। 16

यही पेज, PDF में

इस पेज की सारी बातें, तीनों फ़ोटो और स्रोतों की सूची एक PDF में, छापने या WhatsApp पर भेजने के लिए: 1261413321

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

पुस्तिकायही पेज, PDF मेंरिटर्निंग अधिकारियों और प्रशिक्षकों के लिए: छापिए या WhatsApp पर भेजिए। इस पेज की सारी बातें पढ़ने लायक पन्नों में, हर बात के साथ उसका स्रोत; स्रोत के लिंक इसी साइट पर खुलते हैं।PDF · 9 पेज · 0.6 MBखोलिएडाउनलोड

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.आदेश 6306, दि. 18.12.2009, संकलन पृ. 304कखग
  2. 2.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 39कख
  3. 3.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 310कखगघङ
  4. 4.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 358, 359, 360 पाठ में
  5. 5.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 354कखगघङ
  6. 6.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 13कखगघ
  7. 7.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 357कखग
  8. 8.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 44कखग
  9. 9.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 307कख
  10. 10.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 10कखगघ
  11. 11.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 27 पाठ में
  12. 12.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 2कखगघ
  13. 13.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 36कखग
  14. 14.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 15कखग
  15. 15.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 9 पाठ में
  16. 16.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 16कख
  17. 17.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 17कख
  18. 18.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 37 पाठ में
  19. 19.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 319 पाठ में
  20. 20.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 321 पाठ में
  21. 21.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 358कख
  22. 22.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 359 पाठ में
  23. 23.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 360 पाठ में
  24. 24.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 361 पाठ में
  25. 25.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 315 पाठ में
  26. 26.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 356 पाठ में
  27. 27.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 50 पाठ में
  28. 28.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 49 पाठ में