राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › पढ़िए › MPSV मशीन › मॉक पोल के बाद कन्ट्रोल यूनिट सील कीजिए

मॉक पोल के बाद कन्ट्रोल यूनिट सील कीजिए

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर
परिणाम अनुभाग सील करने से पहले कन्ट्रोल यूनिट स्विच ऑफ़ करना न भूलिए। मार्गदर्शिका इसे चेतावनी के रूप में लिखती है। 1
इस पन्ने की ये फ़ोटो राज्य निर्वाचन आयोग की ईवीएम मार्गदर्शिका के MPSV वाले अध्याय से ली गई हैं। 2

पिंक पेपर सील

कन्ट्रोल यूनिट का परिणाम खंड खुला है: बाईं ओर Close, Result और Clear बटन, दाईं ओर खुला अंदर वाला दरवाज़ा और उसमें पिंक पेपर सील का फ़्रेम

कन्ट्रोल यूनिट का परिणाम खंड (RESULT SECTION), अंदर वाला दरवाज़ा खुला हुआ। चित्र: MPSV अनुदेश पुस्तिका, चित्र 11। 3

FRAME FOR PINK PAPER SEALपिंक पेपर सील अंदर वाले खंड के दरवाज़े के भीतर की तरफ़, इसी फ़्रेम में तय जगह पर लगती है। 1
INNER COMPARTMENT DOORसील लगाकर यह दरवाज़ा ऐसे बंद कीजिए कि सील के खुले सिरे दरवाज़े से बाहर निकले रहें। 1
Closeसील करने के बाद विशेष टैग इस CLOSE बटन के पास ऐसे रखिए कि बटन आसानी से दबाया जा सके। 4

जो काम हो जाए, उसके आगे वाले खाने में निशान लगाते चलिए। निशान बस इसी फ़ोन या ब्राउज़र में रहते हैं।

  1. पिंक पेपर सील ख़ास सुरक्षा काग़ज़ पर छपी और क्रमांकित होती है। इसे RESULT SECTION के अंदर वाले खंड के दरवाज़े के भीतर की तरफ़, फ़्रेम में तय जगह पर लगाइए। मज़बूती से बिठाने के लिए पतली कार्डबोर्ड पैडिंग काम में ली जा सकती है। 1
  2. सील ऐसे लगाइए कि उसकी पिंक सतह पीछे की तरफ़ से और सफ़ेद सतह बाहर वाले छेद से दिखे। 1
  3. अंदर का दरवाज़ा ऐसे बंद कीजिए कि सील के खुले सिरे दरवाज़े से बाहर निकले रहें और ऊपर का सिरा मोड़ने पर सील का क्रमांक साफ़ दिखे। 1
  4. मतदान अधिकारी को पिंक सतह पर, सील के सीरियल नंबर के नीचे अपने पूरे हस्ताक्षर कर देने चाहिए। मौजूद और इच्छुक उम्मीदवारों या मतदान अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर भी लेने चाहिए। 1
  5. सील का क्रमांक ख़ुद नोट कीजिए और मौजूद उम्मीदवारों या मतदान अभिकर्ताओं को भी नोट कराइए। 1
कन्ट्रोल यूनिट का परिणाम खंड खुला है; अंदर वाला दरवाज़ा दाईं ओर खुला है और उसके फ़्रेम में पिंक पेपर सील लगी है
पिंक पेपर सील लगाना: अंदर वाला दरवाज़ा खुला है, सील उसके फ़्रेम में लगी है। 1
अंदर वाला दरवाज़ा बंद है; पिंक पेपर सील के सिरे ऊपर और नीचे बाहर निकले हैं
अंदर वाला दरवाज़ा बंद: पिंक पेपर सील के दोनों सिरे बाहर निकले रहते हैं। 4

विशेष टैग

  1. सीलिंग से पहले विशेष टैग पर कन्ट्रोल यूनिट का क्रमांक लिखकर मतदान अधिकारी हस्ताक्षर करेगा। मौजूद उम्मीदवार या मतदान अभिकर्ता चाहें, तो वे भी टैग पर हस्ताक्षर कर सकते हैं; उन्हें इसकी अनुमति दीजिए। 4
  2. अंदर के खंड के दरवाज़े के दो छेदों और विशेष टैग के छेद से हरा ट्वाइन धागा निकालिए, गाँठ बाँधिए और चपड़ी (लाख) से सील कीजिए। 1
  3. ख़राब या टूटा हुआ विशेष टैग किसी भी हालत में काम में न लीजिए। सीलिंग के दौरान टैग ख़राब हो जाए, तो दूसरा टैग लीजिए। 4
  4. सील करने के बाद विशेष टैग CLOSE बटन के पास ऐसे रखिए कि CLOSE बटन आसानी से दबाया जा सके। 4

बाहर का ढक्कन और स्ट्रिप सील

  1. RESULT SECTION का बाहर का ढक्कन दबाकर बंद कीजिए। बाहर के आवरण के बाईं तरफ़ के दो छेदों से धागा निकालकर सील कीजिए, और मतदान अधिकारी की मुहर के साथ एड्रेस टैग नत्थी कीजिए। 4
  2. पिंक पेपर सील और ABCD हिस्सों को चिपकाने के लिए ख़ुद चिपकने वाली ABCD लंबी पेपर पट्टी (स्ट्रिप सील) काम में लीजिए। लगाने से पहले मतदान अधिकारी उसके क्रमांक के नीचे अपने पूरे हस्ताक्षर करेगा, और मौजूद इच्छुक उम्मीदवारों या मतदान अभिकर्ताओं से भी हस्ताक्षर करवाइए। 5
कन्ट्रोल यूनिट का परिणाम खंड बंद है; धागे से दो एड्रेस टैग बँधे लटक रहे हैं
परिणाम खंड सील किया हुआ: बाहर का ढक्कन बंद, धागे से एड्रेस टैग बँधे। 5
हाथ से पिंक पेपर सील का बाहर निकला सिरा मोड़ा जा रहा है
पिंक पेपर सील का बाहर निकला सिरा मोड़ना। 5
हिस्सा क्या करें
A गोंद लगा हिस्सा A पिंक पेपर सील के निचले हिस्से के पास रखिए। A से वैक्स पेपर हटाकर पिंक सील का निचला सिरा मोड़िए और उस पर चिपका दीजिए।
B B के ऊपर का वैक्स पेपर हटाइए और उसे बाईं ओर मोड़ते हुए मुड़ी हुई पिंक सील के ऊपर चिपकाइए।
C C ऊपर आ जाएगा। उसका वैक्स पेपर हटाइए, बाहरी दरवाज़े के ऊपर निकल रहा पिंक सील का ऊपरी सिरा मोड़िए और C पर चिपकाइए।
पट्टी घुमाइए पट्टी को कन्ट्रोल यूनिट पर बाईं ओर से, Close बटन की रबर या प्लास्टिक कैप के नीचे से लीजिए, और दूसरा सिरा दाईं ओर से घुमाकर ऊपर लाइए।
D D का वैक्स पेपर हटाकर उसे पिंक सील के ऊपर ऐसे चिपकाइए कि सीरियल नंबर साफ़ दिखे।

स्रोत: ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 41; ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 42; ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 43

मार्गदर्शिका की फ़ोटो में यही क़दम:

स्ट्रिप सील का हिस्सा A पिंक पेपर सील के निचले सिरे के पास रखा जा रहा है
क़दम 1: हिस्सा A, पिंक सील के निचले सिरे के पास। 6
स्ट्रिप सील का हिस्सा B बाईं ओर मोड़कर मुड़ी हुई पिंक सील पर चिपकाया जा रहा है
क़दम 2: हिस्सा B, बाईं ओर मोड़कर पिंक सील के ऊपर। 6
स्ट्रिप सील का हिस्सा C ऊपर आ गया है; पिंक सील का ऊपरी सिरा उस पर मोड़ा जा रहा है
क़दम 3: हिस्सा C पर पिंक सील का ऊपरी सिरा। 7
कन्ट्रोल यूनिट तिरछी करके स्ट्रिप सील उसके नीचे से घुमाई जा रही है
क़दम 4: पट्टी कन्ट्रोल यूनिट के नीचे से घुमाकर ऊपर लाना। 7
स्ट्रिप सील का हिस्सा D पिंक पेपर सील के ऊपर चिपकाया जा रहा है
क़दम 5: हिस्सा D पिंक सील के ऊपर, सीरियल नंबर दिखता रहे। 8

दोहराइए: मॉक पोल के बाद सील

परिणाम अनुभाग सील करने से पहले कन्ट्रोल यूनिट स्विच ऑफ़। 1 पूरा तरीका
पिंक पेपर सील अंदर वाले खंड के दरवाज़े के भीतर, फ़्रेम में; पिंक सतह पीछे से, सफ़ेद सतह बाहर वाले छेद से दिखे। 1
फ़्रेम में लगी पिंक पेपर सील
अंदर का दरवाज़ा बंद, सील के सिरे बाहर; सीरियल नंबर के नीचे हस्ताक्षर, क्रमांक नोट। 1
बंद दरवाज़े से बाहर निकले पिंक सील के सिरे
विशेष टैग पर कन्ट्रोल यूनिट का क्रमांक और हस्ताक्षर 4; दरवाज़े के दो छेदों और टैग से हरा ट्वाइन धागा, गाँठ, चपड़ी 1; टैग CLOSE बटन के पास। 4
बाहर का ढक्कन बंद; बाईं तरफ़ के दो छेदों से धागा, मुहर के साथ एड्रेस टैग। 4
बंद परिणाम खंड पर धागे से बँधे एड्रेस टैग
स्ट्रिप सील: लगाने से पहले उसके क्रमांक के नीचे मतदान अधिकारी के पूरे हस्ताक्षर। 5
A, B, C: पिंक सील का निचला सिरा मोड़कर A पर, B बाईं ओर मोड़कर मुड़ी हुई सील के ऊपर, ऊपरी सिरा मोड़कर C पर। 67
स्ट्रिप सील का हिस्सा B मोड़कर चिपकाया जा रहा है
पट्टी Close बटन की कैप के नीचे से घुमाइए, फिर D पिंक सील के ऊपर, सीरियल नंबर दिखता रहे। 78
स्ट्रिप सील का हिस्सा D पिंक सील के ऊपर
दोहराने के लिए: इस पेज के मुख्य क़दम, उसी क्रम में। हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है। फ़ोटो इसी पेज वाली हैं। 2

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 38कखगघङचछजझञटठडढ
  2. 2.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 38–43कख
  3. 3.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 11 पाठ में
  4. 4.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 39कखगघङचछजझ
  5. 5.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 40कखगघ
  6. 6.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 41कखगघ
  7. 7.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 42कखगघङ
  8. 8.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 43कखग