राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › पढ़िए › MPSV मशीन › मशीन जोड़िए

मशीन जोड़िए

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216

MPSV मशीन ECIL की बनाई हुई है। 1

मतदान केन्द्र पर मशीन असल में काम में लेने से पहले कुछ तैयारी और करनी होती है। यह तैयारी मतदान अधिकारी को उम्मीदवारों या उनके मतदान अभिकर्ताओं के सामने, पूरी पारदर्शिता से और बताए गए तरीके से करनी चाहिए। 1

बैलेट यूनिट रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर पहले से तैयार होकर आती हैं। 1 मतदान के दिन मतदान अधिकारी ये काम करेगा:

जो काम हो जाए, उसके आगे वाले खाने में निशान लगाते चलिए। निशान बस इसी फ़ोन या ब्राउज़र में रहते हैं।

  1. इंटरकनेक्टिंग केबल कन्ट्रोल यूनिट में लगाइए। 1
  2. देखिए कि बैलेट पेपर, बैलेट पेपर स्क्रीन के नीचे ठीक से लगा है। 1
  3. देखिए कि रिटर्निंग अधिकारी के लगाए दोनों एड्रेस टैग (ऊपर और नीचे, दाहिनी तरफ़) सही जगह पर हैं। 1
  4. देखिए कि रिटर्निंग अधिकारी की लगाई मुहर कन्ट्रोल यूनिट के उम्मीदवार खंड (Candidate Section) के बाईं ओर सही जगह पर है। 1
  5. कन्ट्रोल यूनिट का पीछे का ढक्कन खोलिए और उसके पिछले हिस्से के फ़ीमेल कनेक्टर में बैलेट यूनिट का मेल कनेक्टर लगाइए। 1
  6. दूसरी बैलेट यूनिट की केबल पहली बैलेट यूनिट के पीछे वाले कनेक्टर में जोड़िए। ज़्यादा बैलेट यूनिट हों, तो उन्हें भी इसी तरह जोड़िए। 1
कन्ट्रोल यूनिट पीछे से, ढक्कन खुला: बैलेट यूनिट का कनेक्टर, पावर स्विच और पीछे का ढक्कन

कन्ट्रोल यूनिट का पीछे का कक्ष, ढक्कन खुला हुआ। चित्र: MPSV अनुदेश पुस्तिका, चित्र 13। 2

BU CONNECTORकन्ट्रोल यूनिट के पिछले हिस्से का फ़ीमेल कनेक्टर; इसमें बैलेट यूनिट का मेल कनेक्टर लगता है। 1
POWER SWITCHमशीन लेते समय इसे ऑन और ऑफ़ करके बैटरी देखिए 3; मॉक पोल से पहले इसी से मशीन ON। 4
REAR SIDE DOORपीछे का ढक्कन: इसे खोलकर ही कनेक्टर लगाया जाता है। 1
जगह किसकी बैलेट यूनिट
पहली ज़िला परिषद सदस्य
दूसरी पंचायत समिति सदस्य

स्रोत: ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 33

उम्मीदवार स्लाइड स्विच
15 तक पहली बैलेट यूनिट का स्विच 1 पर, दूसरी का 2 पर
किसी पद के 16 से 30 तक उस पद के लिए एक और बैलेट यूनिट; स्विच उम्मीदवारों की संख्या के हिसाब से 3 या 4 पर

स्रोत: ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 33

उम्मीदवारों की यह गिनती नोटा को मिलाकर है। यानी किसी पद के 15 उम्मीदवार हों, तो नोटा मिलाकर 16 हो जाते हैं, और उस पद के लिए दूसरी बैलेट यूनिट लगेगी। 35

बैलेट यूनिट के स्लाइड स्विच की चार स्थितियाँ
बैलेट यूनिट का स्लाइड स्विच: स्थितियाँ 1, 2, 3 और 4। चित्र: MPSV अनुदेश पुस्तिका, चित्र 19। 6

हर बैलेट यूनिट का END बटन मास्क (Mask) रहेगा, चाहे दोनों पदों का चुनाव एक साथ हो या एक ही पद का। रवाना होने से पहले यह देख लीजिए। यह आयोग के आदेश 9508 (28.09.2026) का नियम है; MPSV के लिए आदेश 5468 (04.08.2026) में भी यही लिखा था। आदेश 9508 से क्या बदला, यह आदेश 9508 वाले पेज पर है। 78

कन्ट्रोल यूनिट का परिणाम अनुभाग (Result Section) खोलने के लिए उसकी बाईं तरफ़ की कुंडी (Latch) थोड़ा अंदर दबाइए। अंदर के खंड का दरवाज़ा (RESULT-I और RESULT-II बटन के ऊपर) दो छेदों में अंगूठा और एक उंगली डालकर, थोड़ा अंदर दबाकर खोला जाता है। इसे ज़ोर लगाकर नहीं खोलना चाहिए। 1

दोहराइए: मशीन जोड़ना

सारी तैयारी उम्मीदवारों या उनके मतदान अभिकर्ताओं के सामने, पूरी पारदर्शिता से। 1 पूरा तरीका
देख लीजिए: बैलेट पेपर ठीक से लगा, दोनों एड्रेस टैग सही जगह, रिटर्निंग अधिकारी की मुहर सही जगह। 1
कन्ट्रोल यूनिट से जोड़िए: पीछे का ढक्कन खोलकर फ़ीमेल कनेक्टर में बैलेट यूनिट का मेल कनेक्टर। 1
क्रम: पहली बैलेट यूनिट ज़िला परिषद सदस्य की, दूसरी पंचायत समिति सदस्य की; दूसरी की केबल पहली के पीछे वाले कनेक्टर में। 1
स्लाइड स्विच: 15 उम्मीदवार तक पहली का 1 पर, दूसरी का 2 पर; किसी पद के 16 से 30 तक उस पद की एक और बैलेट यूनिट, स्विच 3 या 4 पर। 1 उम्मीदवारों की यह गिनती नोटा को मिलाकर है। 35
END बटन: हर बैलेट यूनिट का मास्क, चाहे दोनों पदों का चुनाव हो या एक का; रवाना होने से पहले देख लीजिए। 78
परिणाम अनुभाग: बाईं तरफ़ की कुंडी थोड़ा अंदर दबाकर खोलिए; अंदर का दरवाज़ा ज़ोर लगाकर नहीं। 1
दोहराने के लिए: इस पेज के मुख्य क़दम, उसी क्रम में। हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 33कखगघङचछजझञटठडढणतथदधन
  2. 2.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 12 पाठ में
  3. 3.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 15कखग
  4. 4.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 34 पाठ में
  5. 5.आदेश 49, दि. 01.01.2026, संकलन पृ. 282कख
  6. 6.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 25 पाठ में
  7. 7.आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1कख
  8. 8.आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 1कख