राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › पढ़िए › MPSV मशीन से मतदान, क़दम-दर-क़दम

MPSV मशीन से मतदान, क़दम-दर-क़दम

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर

यह पेज उस मतदान दल के लिए है जो ज़िला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य का मतदान MPSV मशीन से कराएगा। MPSV में दोनों पदों के लिए एक ही कन्ट्रोल यूनिट होती है और दो बैलेट यूनिट, एक ज़िला परिषद सदस्य की और एक पंचायत समिति सदस्य की। 12 किसी पद के उम्मीदवार ज़्यादा हों, तो उस पद के लिए एक और बैलेट यूनिट लगती है; यह मशीन जोड़िए में है। 3 पद, रंग की पूरी तालिका, दल और गिनती की तारीख़ एक नज़र में वाले पेज पर हैं। पंच और सरपंच के चुनाव मतपेटी से होंगे; उस दिन की बात इस पेज पर नहीं है। 4

काम का क्रम

मशीन मिलने से सामान जमा करने तक, काम इसी क्रम में आता है। जिस क़दम पर आप हैं, उसका पेज खोलिए।

एक नज़र में: मशीन वाला पूरा दिन

मशीन लेते समय जाँचिए: सीलें सुरक्षित, नंबर मिलता हो, एक कन्ट्रोल यूनिट और दो बैलेट यूनिट का सैट। 51 पेज खोलिए
मशीन जोड़िए: पहली बैलेट यूनिट ज़िला परिषद सदस्य की, दूसरी पंचायत समिति सदस्य की; स्लाइड स्विच देख लीजिए, और यह भी कि हर बैलेट यूनिट का END बटन मास्क हो। 36 पेज खोलिए
मॉक पोल: CLEAR से शून्य, अभिकर्ताओं के वोट, Close, RESULT-I, मिलान, फिर CLEAR। 7891011 पेज खोलिए
मॉक पोल के बाद सील: पिंक पेपर सील, विशेष टैग, बाहर का ढक्कन, फिर ABCD स्ट्रिप सील। 12131415 पेज खोलिए
मतदान: पीली और नीली पर्ची, BALLOT बटन, दोनों बैलेट यूनिट पर वोट; पहले या दूसरे वोट के बाद TOTAL से गिनती जाँचिए। 161718 पेज खोलिए
मतदान बंद: Close, प्ररूप-14 में लेखा, फिर मशीन सील। 192021 पेज खोलिए
जमा: लिफ़ाफ़े भरकर संग्रहण स्थल पर, रसीद लेकर। 2223 पेज खोलिए
हर पड़ाव का पूरा तरीका उसके पेज पर है। हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में दिया है।

अभ्यास

मशीन में ख़राबी दिखे तो

  • फ़ील्ड में मशीन की मरम्मत नहीं होगी। मशीन का प्लास्टिक केबिनेट फ़ील्ड में खोलने की बिल्कुल अनुमति नहीं है, और मशीन का कोई भी भाग फ़ील्ड में बदलना पूरी तरह मना है। 24
  • किसी मतदान केन्द्र पर मतदान से पहले या मतदान के दौरान कोई मशीन बदली जाए, तो उसकी लिखित सूचना उम्मीदवारों को भी दी जाए। 5

मतगणना और उसके बाद

ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना ज़िला स्तर के मुख्यालय पर ही होगी। मतदान के बाद मशीनें निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से ज़िला मुख्यालय पर मतगणना स्थल पर सुरक्षित अभिरक्षा में रखी जाएँगी। 5

  1. MPSV की कन्ट्रोल यूनिट में SDMM (Secure Detachable Memory Module) नाम का एक डिवाइस लगा होता है। मतदान के दौरान ज़िला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य, दोनों के वोटों का डाटा इसी में जमा होता है। 25 SDMM का क्रमांक कहाँ-कहाँ लिखा जाता है और डिस्प्ले पर कब आता है, यह SDMM और उसका क्रमांक पेज पर है।
  2. नतीजा घोषित होने के तुरंत बाद, मतगणना कक्ष में ही, रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी की निगरानी में SDMM सील किया जाएगा। 25
  3. नतीजों की घोषणा के बाद SDMM कन्ट्रोल यूनिट से निकालकर, सीलबंद करके सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाना होगा, ताकि क़ानूनी मामलों में माननीय न्यायालय चाहे तो मतदान का रिकार्ड फिर देखा जा सके। 25
  4. MPSV मशीनें काम ली गई हों, तो उनसे बैटरी निकाल ली जाए, और SDMM कन्ट्रोल यूनिट से हटाकर आयोग के पत्रों के निर्देशों के अनुसार सील किया जाए। 26
  5. कन्ट्रोल यूनिटें और बैलेट यूनिटें आगे के चुनावों में काम लेने के लिए रिटर्निंग अधिकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी को वापस कर दें। 26

प्रशिक्षण सामग्री से मिलान

यह पेज बनाते समय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर की मतदान दल वाली प्रशिक्षण प्रस्तुति से मिलान किया गया। MPSV वाले पेजों पर हर काम के लिए एक ही नियम लिखा है; प्रस्तुति और मार्गदर्शिका या आदेश में जहाँ फ़र्क है, वह प्रशिक्षकों के लिए अलग पेज स्रोतों में फ़र्क पर है।

साभार: मनीष कुमार गोयल, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर (SLMT), जयपुर। इनकी प्रशिक्षण प्रस्तुति इस पेज के मिलान के लिए काम में ली गई। पेज की हर बात मार्गदर्शिका या आयोग के आदेश से है।

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 15कख
  2. 2.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 29 पाठ में
  3. 3.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 33कख
  4. 4.आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 1 पाठ में
  5. 5.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 315कखग
  6. 6.आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1 पाठ में
  7. 7.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 34 पाठ में
  8. 8.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 35 पाठ में
  9. 9.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 36 पाठ में
  10. 10.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 37 पाठ में
  11. 11.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 37–38 पाठ में
  12. 12.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 38 पाठ में
  13. 13.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 39 पाठ में
  14. 14.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 40 पाठ में
  15. 15.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 41 पाठ में
  16. 16.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 95 पाठ में
  17. 17.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 44 पाठ में
  18. 18.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 29–30 पाठ में
  19. 19.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 102 पाठ में
  20. 20.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 103 पाठ में
  21. 21.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 45 पाठ में
  22. 22.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 104 पाठ में
  23. 23.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 109 पाठ में
  24. 24.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 309 पाठ में
  25. 25.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 354कखग
  26. 26.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 316कख