राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक साइट नहीं · स्वतंत्र प्रोजेक्ट · मूल आदेश ही अंतिम · हर बात के साथ उसके स्रोत का लिंक यह साइट कैसे बनी →
MockPoll
MockPoll › पंचायती राज चुनाव 2026 › पढ़िए › पहला मतदान: MPSV मशीन वाला दिन, शुरू से आख़िर तक

पहला मतदान: MPSV मशीन वाला दिन, शुरू से आख़िर तक

साइट पर काम चल रहा है · अपडेट 03.11.2026अगर कोई त्रुटि दिखे तो डेवलपर भरत चौधरी (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., जेठन्तरी — ब्लॉक: समदड़ी, जिला: बालोतरा) को बताइए:
WhatsApp: +91-7357578216
इस पेज पर

पंचायत चुनाव में पहली बार ड्यूटी लगी है? यह पेज ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के मतदान वाले दिन के पूरे मतदान दल के लिए है। हर चरण में पहले ज़िला परिषद और पंचायत समिति का मतदान होता है, फिर किसी दूसरी तारीख को पंच और सरपंच का। 12 पहले मतदान में वोट मशीन से पड़ते हैं, बालोतरा में ECIL की MPSV से। 3 मतपेटी वाले दिन (पंच और सरपंच) का काम अलग पेज पर है। इस पेज पर बूथ के प्रभारी को मतदान अधिकारी और दल के बाकी लोगों को सहायक मतदान अधिकारी लिखा है। मतपेटी मार्गदर्शिका भी प्रभारी को मतदान अधिकारी कहती है, पर ईवीएम मार्गदर्शिका मशीन वाले दिन इन्हें पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी कहती है। 456 नियुक्ति के आदेश से सामान जमा कराने तक, इस दिन का काम यहाँ क्रम से और चित्रों में है। इस दिन की तारीख़ कार्यक्रम में, और मतदान अधिकारी (PO) की जाँच-सूची पहली ड्यूटी में है।

मार्गदर्शिका या आयोग के आदेश से ली गई हर बात के आगे, चित्रों के डिब्बों में भी, उसका स्रोत लिखा है: मार्गदर्शिका या आदेश का पन्ना। यहाँ सिर्फ़ क्रम और सार है। हर काम का पूरा तरीका हर हिस्से के आख़िर में "विस्तार से" वाले पेज पर है, और मतदान अधिकारी की पूरी जाँच-सूची पहली ड्यूटी पेज पर।

आपका दिन कौन-सा है

इस चुनाव में मतदाता चार पदों के लिए वोट डालेंगे: ज़िला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच। 3

हर चरण में पहले ज़िला परिषद और पंचायत समिति का मतदान होता है, फिर किसी दूसरी तारीख को पंच और सरपंच का। 12 बालोतरा में मतदान तीसरे और चौथे चरण में है। 7 दोनों चरणों की तारीख़ें चुनाव कार्यक्रम वाले पेज पर हैं।

  • मशीन वाला दिन (पहले): ज़िला परिषद और पंचायत समिति के वोट ईवीएम से पड़ेंगे, और बालोतरा में मशीन ECIL की MPSV है। 3 इसमें दोनों पदों के लिए एक ही कन्ट्रोल यूनिट होती है और दो बैलेट यूनिट। 89 दोनों बैलेट यूनिट अलग-अलग मतदान प्रकोष्ठ में रहती हैं: पहले में ज़िला परिषद सदस्य की, दूसरे में पंचायत समिति सदस्य की। 9
  • रंग से पहचानिए: ज़िला परिषद सदस्य का रंग पीला है और पंचायत समिति सदस्य का नीला: बैलेट यूनिट में लगा मतपत्र, बैलेट यूनिट का एड्रेस टैग, कैरिंग बक्से का स्टीकर और मतदाता पर्ची, सब इसी रंग के। 810
  • समय: मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। जो मतदाता 6 बजे तक मतदान केन्द्र के परिसर में पहुँच गए, वे कतार में लगकर वोट डाल सकेंगे। 1112

मशीन वाला दिन: ज़िला परिषद + पंचायत समिति

पहले यह मतदान हर चरण में पहले ज़िला परिषद और पंचायत समिति का मतदान होता है। 12
वोट मशीन से ईवीएम; बालोतरा में ECIL की MPSV। 3 दोनों पदों के लिए एक कन्ट्रोल यूनिट, दो बैलेट यूनिट। 89
रंग ज़िला परिषद सदस्य पीला, पंचायत समिति सदस्य नीला। 81012
दल मतदान अधिकारी और 3 सहायक मतदान अधिकारी। 139
गिनती बाद में 20.11.2026, सुबह 8 बजे से, चारों चरणों की एक साथ, ज़िला मुख्यालय पर। 1
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

विस्तार से: मतदान दिवस: एक नज़र में, चुनाव कार्यक्रम।

आपका दल: कौन कहाँ बैठेगा, कौन क्या करेगा

मतपेटी मार्गदर्शिका में "मतदान अधिकारी" बूथ का प्रभारी है, पर ईवीएम मार्गदर्शिका मशीन वाले दिन यह नाम दल के बाकी लोगों के लिए लेती है। 456 मार्गदर्शिकाओं में ये नाम छपे हैं: मतपेटी वाली में "मतदान अधिकारी (पीठासीन अधिकारी)" और "सहायक मतदान अधिकारी", ईवीएम वाली में "पीठासीन अधिकारी" और "मतदान अधिकारी"। 41456 यह पेज आदेश 5096 वाले नाम लिखता है: बूथ का प्रभारी मतदान अधिकारी, और दल के बाकी लोग सहायक मतदान अधिकारी।

आपके दल में कौन-कौन है, यह अपने नियुक्ति आदेश में देखिए। 4

  • इस दिन मतदान अधिकारी के साथ 3 सहायक मतदान अधिकारी होते हैं। 139
  • दल के हर सदस्य को उसका काम मतदान अधिकारी बाँटते हैं, मार्गदर्शिका के अध्याय 4 के हिसाब से। 15
  • पहला सहायक मतदान अधिकारी चिन्हित मतदाता सूची सँभालता है और मतदाता की पहचान करता है। दूसरा सहायक मतदान अधिकारी मतदाता रजिस्टर और अमिट स्याही सँभालता है, और पीली और नीली मतदाता पर्ची देता है। तीसरा सहायक मतदान अधिकारी दोनों पदों की एक ही कन्ट्रोल यूनिट सँभालता है। 1610917
  • तीसरा सहायक मतदान अधिकारी मतदान अधिकारी के पास बैठता है, ताकि वे कन्ट्रोल यूनिट और पूरे मतदान पर नज़र रख सकें। 9

मशीन वाला दिन: मतदाता किस क्रम से गुज़रता है

पहला सहायक मतदान अधिकारी पहचान करता है और चिन्हित प्रति पर निशान लगाता है। 16
दूसरा सहायक मतदान अधिकारी बाईं तर्जनी पर स्याही, रजिस्टर में प्रविष्टि, हस्ताक्षर या अंगूठा, फिर पीली-नीली पर्ची। 101819
तीसरा सहायक मतदान अधिकारी पर्चियाँ लेता है, स्याही का निशान देखता है, और कन्ट्रोल यूनिट का Ballot बटन दबाता है। 920
मतदान प्रकोष्ठ पहले प्रकोष्ठ में ज़िला परिषद की बैलेट यूनिट, दूसरे में पंचायत समिति की। 9
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

विस्तार से: MPSV वाले दिन का दल, किस आदेश में कौन-सा नाम।

नियुक्ति का आदेश मिलते ही

  • नियुक्ति आदेश में अपने बूथ का नाम और नंबर, ज़िला परिषद और पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र का क्रमांक, और बूथ की सही जगह देखिए। 21
  • उसी आदेश में आपके सहायक मतदान अधिकारियों के नाम हैं। उनसे संपर्क कीजिए, उनके घर और दफ़्तर का पता और मोबाइल नंबर अपने पास रखिए, और अपना उन्हें दीजिए। 21
  • रिटर्निंग अधिकारी से सारे आदेश ले लीजिए। बूथ की जगह और वहाँ पहुँचने का रास्ता (Route Map) पहले से जान लीजिए। 22
  • जितनी हो सकें, उतनी प्रशिक्षण कक्षाओं में जाइए। याद या पुराने अनुभव के भरोसे न रहिए, अनुदेश समय-समय पर बदलते रहते हैं। 21 पहले लोकसभा, विधानसभा या नगरपालिका के चुनाव में मशीन से काम कर चुके हों, तब भी प्रशिक्षण और पूर्वाभ्यास में जाइए। 23 पंचायत चुनाव की निर्वाचन विधि और प्रक्रिया में कुछ फ़र्क़ है। 2324
  • कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट को जोड़ने और अलग करने, और कंट्रोल यूनिट को बंद करने और सील करने का तरीक़ा ध्यान से सीख लीजिए। 21
  • प्ररूप-14 में रिकॉर्ड किए गए वोटों का लेखा और पेपर सील का लेखा, दोनों के नमूने भरकर देखिए। 23
  • डाक मतपत्र से वोट देना हो, तो प्ररूप 1 में रिटर्निंग अधिकारी को तुरंत आवेदन कीजिए, नियुक्ति आदेश की दूसरी प्रति के साथ। 24 आयोग के 29.01.2026 वाले आदेश 1134 के हिसाब से, आवेदन मतदान से कम से कम सात दिन पहले कर देना चाहिए, या रिटर्निंग अधिकारी जितना कम समय दें। ज़िला परिषद और पंचायत समिति के लिए प्ररूप 1 अलग-अलग भरकर, अपने-अपने रिटर्निंग अधिकारी को भेजिए। 25
  • कोई शंका हो, तो रिटर्निंग अधिकारी से संपर्क करके दूर कर लीजिए। 21

मशीन वाला दिन: आदेश मिलने के बाद

आदेश पढ़िए बूथ का नाम और नंबर, निर्वाचन क्षेत्र का क्रमांक, बूथ की सही जगह। 21
दल से संपर्क कीजिए पता और मोबाइल नंबर लीजिए, अपना दीजिए। 21
आदेश और रास्ता रिटर्निंग अधिकारी से सारे आदेश; बूथ तक का Route Map। 22
मशीन सीखिए जोड़ना और अलग करना, कंट्रोल यूनिट बंद करना और सील करना। 21
डाक मतपत्र प्ररूप 1 में, मतदान से कम से कम सात दिन पहले, या रिटर्निंग अधिकारी जितना कम समय दें; ज़िला परिषद और पंचायत समिति के अलग-अलग। 25
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

विस्तार से: पहली ड्यूटी: मशीन वाला दिन, MPSV वाले दिन मतदान अधिकारी।

सामान लेते समय

  • मशीनें देते समय मतदान अधिकारी से उनकी प्राप्ति के हस्ताक्षर लिए जाएँगे, और पक्का किया जाएगा कि मशीनों पर लगी सब सीलें सुरक्षित हैं। 26
  • सामग्री की सूची परिशिष्ट-5 में है। बूथ के लिए निकलने से पहले जाँच लीजिए कि सब मिल गया। 24
  • सबसे ज़रूरी चीज़ें: मशीन (बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट), निविदत्त मतपत्र, मतदाता रजिस्टर (प्ररूप-12), नामावली की चिन्हित प्रति और बाकी प्रतियाँ, पिंक पेपर सील, स्ट्रिप सील, स्पेशल टैग, सारे प्ररूप और लिफ़ाफ़े, चपड़ी, अमिट स्याही। 22 दोनों रंग की मतदाता पर्चियाँ और दोनों तरह के एड्रेस टैग और स्पेशल टैग भी ख़ास तौर पर जाँचिए। 27
  • मशीन के एड्रेस टैग पर आपके बूथ का नंबर और नाम होना चाहिए। बैलेट यूनिट पर लगा मतपत्र आपके चुनाव और आपके बूथ का होना चाहिए। 24
  • स्याही की शीशी में काफ़ी स्याही हो, स्टैम्प पैड सूखे न हों। निविदत्त मतपत्र उसी निर्वाचन क्षेत्र या वार्ड के हों, जिसके लिए आपके बूथ पर मतदान होना है। 28
  • चिन्हित प्रति में PB (Postal Ballot) के सिवा कोई निशान न हो। 2728
  • नामावली की हर कार्यकारी प्रति के हर पन्ने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर होनी चाहिए; ऐसी सूची ही प्रमाणित कार्यकारी प्रति है। साथ में उनका प्रमाण पत्र लगा होगा कि हटाए गए नामों पर "विलोपित" (deleted) लिखा गया है और क्रम संख्या नहीं बदली गई है। 29
  • दोनों पदों के उम्मीदवारों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर के नमूनों (प्ररूप-8) की फोटो प्रति ले लीजिए। बूथ पर मतदान अभिकर्ता के नियुक्ति पत्र के हस्ताक्षर इन्हीं से मिलाने हैं। 28
कन्ट्रोल यूनिट का कैण्डसेट सैक्शन खुला है: बाईं ओर बैटरी का खाना, बीच में SDMM, दाईं ओर लाल कवर

कन्ट्रोल यूनिट का कैण्डसेट सैक्शन, कवर खुला हुआ। चित्र: MPSV अनुदेश पुस्तिका, चित्र 9। 30

CANDIDATE SET SECTION COVERकैण्डसेट सैक्शन ठीक से मुहरबंद हो और उसके साथ एड्रेस टैग मज़बूती से जुड़ा हो। 8
BATTERY PACK SECTIONबैटरी पूरी तरह काम लायक हो। इसके लिए पीछे के कक्ष का पावर स्विच ऑन और ऑफ़ करके देख लीजिए। 8
SDMMमतदान के दौरान ज़िला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य, दोनों के वोटों का डाटा इसी में जमा होता है। 31

मशीन लेते समय: क्या-क्या देखना है

प्राप्ति के हस्ताक्षर देकर मशीन लीजिए; उस समय पक्का किया जाएगा कि मशीनों पर लगी सब सीलें सुरक्षित हैं। 26
नंबर: मशीन के पीछे के स्टीकर, मतपत्र और एड्रेस टैग पर लिखे अंकन से मिलाइए। 26
सैट: ज़िला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए केवल एक कन्ट्रोल यूनिट और दो बैलेट यूनिट। 8
बैटरी: पीछे के कक्ष का पावर स्विच ऑन और ऑफ़ करके देखिए कि बैटरी पूरी तरह काम लायक है। 8
मतपत्र, बटन और मुहर: हर नाम और चुनाव चिह्न अपनी बत्ती और बटन की सीध में; बाकी बटन मास्क; दाईं ओर ऊपर और नीचे रिटर्निंग अधिकारी की मुहर के साथ एड्रेस टैग। 28
रंग: ज़िला परिषद सदस्य की बैलेट यूनिट पर पीला एड्रेस टैग और स्क्रीन के अंदर पीला मतपत्र, उसके कैरिंग बक्सों पर पीला स्टीकर; पंचायत समिति सदस्य की बैलेट यूनिट पर यही सब नीला। 8

सब ठीक मिला?

हाँ परिशिष्ट-5 की सूची से मिलाकर पक्का कीजिए कि सब मिल गया, फिर बूथ के लिए निकलिए। 24
नहीं, कुछ गड़बड़ है उसी समय मशीन और सामग्री बाँटने वाले प्रभारी अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी को बताइए। 28
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

विस्तार से: मशीन लेते समय जाँचिए, MPSV वाले दिन मतदान अधिकारी।

बूथ पर पहुँचकर

  • मतदान शुरू होने के तय समय से कम से कम एक घंटा पहले बूथ पर पहुँचिए। 27
  • जहाँ तक हो सके, बूथ मॉडल ले-आउट के हिसाब से लगाइए, और आने और जाने के रास्ते अलग रखिए। 27 बाहर मतदाताओं के इंतज़ार के लिए काफ़ी जगह हो; जहाँ तक हो सके, पुरुषों और महिलाओं के इंतज़ार की जगह अलग-अलग हो। 32
  • मतदान अभिकर्ताओं को ऐसे बिठाइए कि बूथ में आते ही हर मतदाता का चेहरा देख सकें। पर वे किसी हाल में ऐसी जगह न बैठें, जहाँ से मतदाता को वोट डालते देखा जा सके। 32
  • बूथ का भवन और उससे 100 मीटर तक का इलाक़ा आपके नियंत्रण में रहना चाहिए। 32
  • बुज़ुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को पहले वोट देने दीजिए, और यह बताने के लिए सही जगहों पर पोस्टर भी लगाइए। 32
  • राजनीतिक दलों के नेताओं की फोटो या चुनाव से जुड़ा कोई ब्यौरा लगा हो, तो मतदान ख़त्म होने तक उसे हटवाइए या ढकवाइए। 32
  • बूथ के बाहर किसी प्रमुख जगह पर परिशिष्ट-14 का नोटिस लगाइए, और हर उम्मीदवार का चुनाव चिह्न और उम्मीदवारों की सूची की प्रति, उसी ब्यौरे और उसी क्रम में जो प्ररूप-5 में है। 3327

बूथ में कौन आ सकता है: नियम 24-क (परिशिष्ट-4) के हिसाब से मतदाताओं के अलावा बूथ में सिर्फ़ ये लोग आ सकते हैं: मतदान अधिकारी और सहायक मतदान अधिकारी; चुनाव के काम में लगे पुलिसकर्मी या ड्यूटी पर लोकसेवक; राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकृत व्यक्ति; उम्मीदवार, उनके निर्वाचन अभिकर्ता (ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में) और हर उम्मीदवार का एक मतदान अभिकर्ता; किसी मतदाता की गोद का बच्चा; और वे लोग, जिन्हें आप मतदाताओं की पहचान के लिए बुलाएँ। 33 इनके अलावा कोई और बूथ में नहीं आएगा, और आप भी किसी और को अंदर आने की इजाज़त नहीं देंगे। 33

मशीन वाला दिन: यह व्यक्ति बूथ में आ सकता है?

वह नियम 24-क वाली सूची में है?

हाँ आ सकता है। किसी के होने पर आपको वाजिब शक हो, तो उससे बूथ में आने का मान्य अधिकार-पत्र माँग सकते हैं। 33
नहीं बूथ में नहीं आएगा; आप भी उसे अंदर आने की इजाज़त नहीं देंगे। 33

वह मतदान अभिकर्ता है?

हाँ तभी आने दीजिए, जब वह प्ररूप-9 पेश करे। 34 आपके सामने फिर हस्ताक्षर करेगा; दोनों हस्ताक्षर मिलाइए और उसे काग़ज़ का बैज दीजिए। 35
नहीं सूची में होने की बात ऊपर वाले डिब्बे से देखिए।
नेता और मंत्री बड़े सरकारी अफ़सरों या मंत्रियों समेत राजनीतिक नेताओं को तभी आने दीजिए, जब उनके पास राज्य निर्वाचन आयोग का दिया मान्य अधिकार-पत्र हो। 34
नेताओं वाले बैज राजनीतिक नेताओं के नाम या फोटो वाले बैज या चिह्न लगाए किसी भी व्यक्ति को बूथ के अंदर या बूथ के बाहर 100 मीटर तक न आने दीजिए। 34
मीडियाकर्मी अधिकार-पत्र लेकर आए, तब भी वोट डालते किसी मतदाता की फोटो न लेने दीजिए, और कैमरा, वीडियो या मोबाइल बूथ में न लाने दीजिए। 34
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

विस्तार से: MPSV वाले दिन: बूथ पर पहुँचकर, बूथ में कौन आ सकता है।

मतदान शुरू होने से पहले: जोड़िए, मॉक पोल, सील

मशीन वाले पूरे दिन का क्रम पहले एक नज़र में देख लीजिए। हर डिब्बे में उस पड़ाव का पेज खुलता है।

एक नज़र में: मशीन वाला पूरा दिन

मशीन लेते समय जाँचिए: सीलें सुरक्षित, नंबर मिलता हो, एक कन्ट्रोल यूनिट और दो बैलेट यूनिट का सैट। 268 पेज खोलिए
मशीन जोड़िए: पहली बैलेट यूनिट ज़िला परिषद सदस्य की, दूसरी पंचायत समिति सदस्य की; स्लाइड स्विच देख लीजिए, और यह भी कि हर बैलेट यूनिट का END बटन मास्क हो। 3637 पेज खोलिए
मॉक पोल: CLEAR से शून्य, अभिकर्ताओं के वोट, Close, RESULT-I, मिलान, फिर CLEAR। 3839404142 पेज खोलिए
मॉक पोल के बाद सील: पिंक पेपर सील, विशेष टैग, बाहर का ढक्कन, फिर ABCD स्ट्रिप सील। 43444546 पेज खोलिए
मतदान: पीली और नीली पर्ची, BALLOT बटन, दोनों बैलेट यूनिट पर वोट; पहले या दूसरे वोट के बाद TOTAL से गिनती जाँचिए। 174748 पेज खोलिए
मतदान बंद: Close, प्ररूप-14 में लेखा, फिर मशीन सील। 495051 पेज खोलिए
जमा: लिफ़ाफ़े भरकर संग्रहण स्थल पर, रसीद लेकर। 5253 पेज खोलिए
हर पड़ाव का पूरा तरीका उसके पेज पर है। हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में दिया है।
  • मशीन की तैयारी मतदान के तय समय से कम से कम एक घंटा पहले शुरू कीजिए। 27 यह तैयारी मतदान अधिकारी को उम्मीदवारों या उनके मतदान अभिकर्ताओं के सामने, पूरी पारदर्शिता से और बताए गए तरीके से करनी चाहिए। 36
  • मशीन जोड़िए: बैलेट यूनिट रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर पहले से तैयार होकर आती हैं। 36 मतदान के दिन मतदान अधिकारी के काम नीचे के चित्र में क्रम से हैं।
  • पहली बैलेट यूनिट ज़िला परिषद सदस्य की है, दूसरी पंचायत समिति सदस्य की। 36 उम्मीदवार 15 तक हों, तो पहली बैलेट यूनिट का स्लाइड स्विच 1 पर, दूसरी का 2 पर। 36 उम्मीदवारों की यह गिनती नोटा को मिलाकर है। 854
  • हर बैलेट यूनिट का END बटन मास्क (Mask) रहेगा, चाहे दोनों पदों का चुनाव एक साथ हो या एक ही पद का। रवाना होने से पहले यह देख लीजिए। 3755

मशीन जोड़िए: छह काम, इसी क्रम में

केबल लगाइए इंटरकनेक्टिंग केबल कन्ट्रोल यूनिट में लगाइए। 36
बैलेट पेपर देखिए बैलेट पेपर, बैलेट पेपर स्क्रीन के नीचे ठीक से लगा है। 36
एड्रेस टैग देखिए रिटर्निंग अधिकारी के लगाए दोनों एड्रेस टैग (ऊपर और नीचे, दाहिनी तरफ़) सही जगह पर हैं। 36
मुहर देखिए रिटर्निंग अधिकारी की लगाई मुहर कन्ट्रोल यूनिट के उम्मीदवार खंड (Candidate Section) के बाईं ओर सही जगह पर है। 36
बैलेट यूनिट जोड़िए कन्ट्रोल यूनिट का पीछे का ढक्कन खोलिए और उसके पिछले हिस्से के फ़ीमेल कनेक्टर में बैलेट यूनिट का मेल कनेक्टर लगाइए। 36
दूसरी बैलेट यूनिट उसकी केबल पहली बैलेट यूनिट के पीछे वाले कनेक्टर में जोड़िए। ज़्यादा बैलेट यूनिट हों, तो उन्हें भी इसी तरह जोड़िए। 36
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।
  • मॉक पोल कराइए: मतदान शुरू होने से पहले मतदान अधिकारी को मतदान अभिकर्ताओं या मतदान दल के सदस्यों के सामने ईवीएम से मॉक पोल करना ज़रूरी है। 56 ज़िला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मॉक पोल प्रमाण-पत्र (परिशिष्ट-19) अलग-अलग बनेंगे। 5739 किसी हालत में मशीन बदली जाए, तो बदली गई मशीन से भी मॉक पोल कराया जाएगा। 35

मॉक पोल: शुरू से आख़िर तक

स्विच ON (कन्ट्रोल यूनिट का पीछे का ढक्कन खोलकर)। मशीन बीप देगी।
ON लैम्प हरा शुरू का प्रदर्शन पूरा होने तक रुकिए। 38
CLEAR दबाइए। बीप के साथ लगभग 25 सेकंड चलता है। डिस्प्ले पर सबसे पहले DELETING POLLED VOTES, आख़िर में END, बीच में हर उम्मीदवार के आगे VOTES - 0 और बाकी काउंट भी 0। 38

ये शून्य वाले संदेश आए?

हाँ यह डिस्प्ले बूथ पर मौजूद मतदान अभिकर्ताओं को दिखाइए, ताकि वे देख लें कि मशीन में पहले से कोई वोट दर्ज नहीं है। 38
नहीं, Invalid operation इनकी जगह Invalid operation आए, तो CRC (Close, Result-1, Clear) फिर से पूरा कीजिए। 38
मॉक पोल के वोट डलवाइए वोट उम्मीदवारों के मतदान अभिकर्ता डालेंगे। 38 हर एक का नाम मॉक पोल प्रमाण-पत्र में लिखिए। 56 उसे मतदाता पर्ची दीजिए: ज़िला परिषद सदस्य के लिए पीली, पंचायत समिति सदस्य के लिए नीली। 5638 दोनों पर्चियाँ अलग-अलग रखिए, फिर BALLOT बटन दबाइए और उससे अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वोट डालने को कहिए। 39 उसने किस उम्मीदवार को वोट दिया, उसकी क्रम संख्या प्रमाण-पत्र में लिखिए और उसके हस्ताक्षर लीजिए। 56 नोटा समेत हर उम्मीदवार को मॉक पोल में कम से कम 1-1 वोट देना ज़रूरी है। 40
Close बटन। डिस्प्ले क्रम से जानकारी दिखाएगा, आख़िर में POLL CLOSED। 3940
RESULT-I बटन। 40

दोनों पदों का परिणाम, परिशिष्ट-19 के अनुसार अलग-अलग बनाए लेखे से मेल खाता है? 41

हाँ उम्मीदवारों और मतदान अभिकर्ताओं को संतुष्ट कीजिए, और पक्का कीजिए कि दोनों नतीजों में कोई फ़र्क़ न हो। 4156
नहीं, फ़र्क़ है तुरंत रिटर्निंग अधिकारी को बताइए और उनके निर्देश के अनुसार काम कीजिए। 58
CLEAR दबाकर मॉक पोल के वोट साफ़ कीजिए: कुल मतदाता और हर पद के हर उम्मीदवार के वोट 0। 42 इसे भूलना नहीं है, मार्गदर्शिका इसे चेतावनी के रूप में लिखती है। 43
डिस्प्ले पर END दिखे, तो कन्ट्रोल यूनिट बंद कर दीजिए। 43
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।
  • सील कीजिए: परिणाम अनुभाग सील करने से पहले कन्ट्रोल यूनिट स्विच ऑफ़ करना न भूलिए। मार्गदर्शिका इसे चेतावनी के रूप में लिखती है। 43 मॉक पोल का नतीजा सबको दिखाकर वोट मशीन से क्लियर कीजिए। फिर कंट्रोल यूनिट का रिज़ल्ट वाला हिस्सा पिंक पेपर सील, स्पेशल टैग और स्ट्रिप सील से बंद कीजिए और एड्रेस टैग लगाइए। 2259
कन्ट्रोल यूनिट का परिणाम खंड खुला है; अंदर वाला दरवाज़ा दाईं ओर खुला है और उसके फ़्रेम में पिंक पेपर सील लगी है
पिंक पेपर सील लगाना: अंदर वाला दरवाज़ा खुला है, सील उसके फ़्रेम में लगी है। 43
अंदर वाला दरवाज़ा बंद है; पिंक पेपर सील के सिरे ऊपर और नीचे बाहर निकले हैं
अंदर वाला दरवाज़ा बंद: पिंक पेपर सील के दोनों सिरे बाहर निकले रहते हैं। 44
कन्ट्रोल यूनिट का परिणाम खंड बंद है; धागे से दो एड्रेस टैग बँधे लटक रहे हैं
परिणाम खंड सील किया हुआ: बाहर का ढक्कन बंद, धागे से एड्रेस टैग बँधे। 45
स्ट्रिप सील का हिस्सा A पिंक पेपर सील के निचले सिरे के पास रखा जा रहा है
क़दम 1: हिस्सा A, पिंक सील के निचले सिरे के पास। 46
स्ट्रिप सील का हिस्सा D पिंक पेपर सील के ऊपर चिपकाया जा रहा है
क़दम 5: हिस्सा D पिंक सील के ऊपर, सीरियल नंबर दिखता रहे। 60
  • अभिकर्ताओं को दिखाइए: नामावली की चिन्हित प्रति और मतदाता रजिस्टर अभिकर्ताओं को दिखाइए, और बताइए कि चिन्हित प्रति में डाक मतपत्र वाले निशानों के सिवा कोई निशान नहीं है, और रजिस्टर में किसी मतदाता की प्रविष्टि नहीं है। 226162
  • घोषणा पढ़िए: मतदान से पहले घोषणा (परिशिष्ट-7) पढ़िए, मौजूद अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर लीजिए और ख़ुद हस्ताक्षर कीजिए। दोनों चुनावों की घोषणा अलग-अलग होगी। 615963
  • बैलेट यूनिट प्रकोष्ठ में रखिए: दोनों बैलेट यूनिट अलग-अलग मतदान प्रकोष्ठ में लगाइए: पहले प्रकोष्ठ में ज़िला परिषद सदस्य की, दूसरे में पंचायत समिति सदस्य की। 609 ये प्रकोष्ठ मतदान अधिकारी की मेज़ से, जहाँ से कन्ट्रोल यूनिट चलाई जाएगी, काफ़ी दूरी पर होने चाहिए। 60 इंटरकनेक्टिंग केबल पाँच मीटर लंबी है। 60
  • इसके बाद मशीन (बैलेट यूनिट और कन्ट्रोल यूनिट) असली मतदान के लिए हर तरह से तैयार है। 60

विस्तार से: मशीन जोड़िए, मॉक पोल, मशीन की सील, बैलेट यूनिट प्रकोष्ठ में।

एक मतदाता का रास्ता: दरवाज़े से वोट तक

बूथ में आया हर मतदाता तय मेज़ों से होकर ही वोट तक पहुँचता है। पहले पहचान की बात, फिर रास्ता, और आख़िर में स्याही।

पहचान कैसे पक्की कीजिए

  • मतदाता को अपनी पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग का जारी किया मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) दिखाना होगा। 6465
  • EPIC न दिखा सके, तो 11 दस्तावेज़ों में से कोई एक मूल दस्तावेज़ दिखाना होगा, जो चुनाव की घोषणा से पहले जारी हुआ हो। 6466 इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट भी हैं; पूरी सूची पहचान के दस्तावेज़ में है। 66
  • किसी दस्तावेज़ पर उसकी मियाद लिखी हो, तो पहचान के लिए भी वह उसी मियाद तक मान्य होगा। 66
  • परिवार के मुखिया को जारी EPIC या इन्हीं में से किसी दस्तावेज़ के आधार पर सिर्फ़ मुखिया ही परिवार के बाकी सदस्यों की पहचान कर सकता है, बशर्ते सब सदस्य उसके साथ आएँ और मुखिया उनकी पहचान पक्की कर सके। 66
  • सिर्फ़ छपाई या लिखाई की ग़लती की वजह से किसी सही मतदाता को वोट देने से नहीं रोकना चाहिए। 6567

तीन मेज़ें, फिर मशीन

  • पहला सहायक मतदान अधिकारी (पहचान): चिन्हित मतदाता सूची आपके पास रहेगी, और मतदाता की पहचान आपकी ज़िम्मेदारी है। 1665 पहचान हो जाने पर ब्यौरा ज़ोर से बोलिए, ताकि दूसरा सहायक मतदान अधिकारी और मतदान अभिकर्ता सुन लें। अभिकर्ता को पहचान पर आपत्ति करनी हो, तो इसी समय कर सकता है, बाद में नहीं। 1610
  • पहचान भारत निर्वाचन आयोग के फोटो पहचान पत्र से हुई हो, तो 'E' लिखिए; किसी और दस्तावेज़ से हुई हो, तो 'D'। 16
  • दूसरा सहायक मतदान अधिकारी (स्याही, रजिस्टर, पर्ची): पहला सहायक मतदान अधिकारी वार्ड नंबर और क्रम संख्या बोले, उसी समय मतदाता की बाईं तर्जनी देखिए कि स्याही का निशान तो नहीं है; फिर स्याही लगाइए। 10 लगाने के बाद उसे कम से कम 30 सेकंड सूखने दीजिए। 10
  • स्याही के बाद रजिस्टर (प्ररूप-12) में प्रविष्टि कीजिए। 1868 फिर तीसरे कॉलम में मतदाता के हस्ताक्षर या अंगूठा लीजिए; अंगूठा भी न दे, तो उसे वोट देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 1968 इसके बाद मतदाता पर्ची: ज़िला परिषद की पीली, पंचायत समिति की नीली। 19
  • तीसरा सहायक मतदान अधिकारी (कन्ट्रोल यूनिट): मतदाता को मतदान कक्ष में तभी जाने दीजिए, जब वह दूसरे सहायक मतदान अधिकारी की दी हुई पीली और नीली पर्ची दे; जाने देने से पहले देखिए कि अंगुली पर अमिट स्याही का निशान साफ़ है। 9 MPSV वाले बूथ पर दोनों पर्चियाँ तीसरा सहायक मतदान अधिकारी लेता है। 91769
  • मतदान अधिकारी: मतदाता बूथ छोड़कर जाए, उससे पहले उसकी बाईं तर्जनी फिर देखिए कि स्याही का निशान ठीक लगा है। 61
  • गिनती मिलाते रहिए: पहले या दूसरे मतदाता का वोट पूरा होते ही TOTAL बटन दबाकर कुल मतदाताओं की संख्या जाँच लीजिए। 47 TOTAL तभी दबाइए जब Busy बत्ती बंद हो। 4748 सुबह 10.00 बजे, 1.00 बजे, 3.00 बजे और मतदान ख़त्म होने पर कंट्रोल यूनिट से कुल वोट देखकर डायरी भरिए। 2070 बीप बज रही हो, तब कन्ट्रोल यूनिट स्विच ऑफ़ न कीजिए, और बिना ज़रूरत Close बटन की कैप न खोलिए। 47
  • किसी एक पद में ही वोट? मार्गदर्शिका में लिखा है कि मतदाता दोनों पदों में एक-एक वोट डाल सकता है, किसी एक पद में डाल सकता है, या किसी में नहीं, और इस आंशिक मतदान के लिए वह दूसरी बैलेट यूनिट पर लगा END बटन काम में लेगा। 71 पर आयोग के आदेश 5468 और 9508 में हर बैलेट यूनिट का END बटन मास्क रखने को कहा गया है, और ये आदेश यह नहीं बताते कि अब कोई मतदाता सिर्फ़ एक पद में वोट डालना चाहे, या किसी में नहीं, तो वह ऐसा कैसे करे। 5537

मशीन वाला दिन: एक मतदाता, पहचान से वोट तक

पहला सहायक मतदान अधिकारी पहचान पक्की करता है और ब्यौरा ज़ोर से बोलता है। अभिकर्ता को पहचान पर आपत्ति करनी हो, तो इसी समय, बाद में नहीं। 1610
दूसरा सहायक मतदान अधिकारी स्याही लगाने, रजिस्टर में प्रविष्टि और हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लेने के बाद दो मतदाता पर्ची बनाता है: ज़िला परिषद सदस्य के लिए पीली, पंचायत समिति सदस्य के लिए नीली। फिर मतदाता को तीसरे सहायक मतदान अधिकारी के पास भेजता है। 17
तीसरा सहायक मतदान अधिकारी (कन्ट्रोल यूनिट का प्रभारी) पर्ची ले लेता है और दोनों रंग की पर्चियाँ अलग-अलग रखता है। 699 फिर उँगली की स्याही जाँचता है 699, और पर्ची पर लिखी क्रम संख्या के अनुसार ही मतदाता को मतदान कक्ष की ओर जाने देता है। 69

अंगुली पर स्याही का निशान साफ़ दिख रहा है?

हाँ पर्ची पर लिखी क्रम संख्या के अनुसार ही मतदाता को मतदान कक्ष की ओर जाने दीजिए। 69
नहीं, साफ़ नहीं या मिटाया गया स्याही फिर से ऐसे लगाई जाएगी कि साफ़ निशान बने। 699
BALLOT बटन, तभी जब पहले वाला मतदाता वोट पूरा करके बाहर आ जाए। एक समय में कक्ष में एक ही मतदाता। 4748
कन्ट्रोल यूनिट: Busy लालबैलेट यूनिट: Ready हरा 47
मतदाता: पहले ज़िला परिषद सदस्य वाली बैलेट यूनिट पर बटन, फिर पंचायत समिति सदस्य वाली पर: अगले दो डिब्बे। 48
पहली बैलेट यूनिट (ज़िला परिषद सदस्य, पहले प्रकोष्ठ में): उम्मीदवार या नोटा के सामने का बटन।
उसके सामने की बत्ती लालबैलेट यूनिट की हरी बत्ती बंद
छोटी बीप; कुछ सेकंड में बीप और लाल बत्ती बंद। 4872
दूसरी बैलेट यूनिट (पंचायत समिति सदस्य, दूसरे प्रकोष्ठ में): बटन।
बत्ती लाल
लम्बी बीप; कुछ सेकंड में बीप और लाल बत्ती बंद, साथ में कन्ट्रोल यूनिट की Busy बत्ती भी बंद।
कन्ट्रोल यूनिट: Busy बंद 4872
वोट दर्ज। बत्तियाँ बंद होने और लम्बी बीप ख़त्म होने से पता चल जाता है कि वोट दर्ज हो गया। मतदाता बाहर आता है, और मशीन अगला वोट लेने को तैयार है। 7247
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

स्याही: किस दिन कौन-सी अंगुली

तर्जनी = अंगूठे के पास वाली पहली अंगुली। मध्यमा = बीच वाली अंगुली। 107374

मशीन वाले दिन (ज़िला परिषद + पंचायत समिति)बाएँ हाथ की तर्जनीहर मतदाता को 757412
  • कैसे लगानी है: नाखून के आखिरी सिरे से लेकर अंगुली के पहले जोड़ के नीचे तक, ब्रश से। यह आदेश 1408 का तरीका है। 75 मार्गदर्शिकाओं के पाठ में तरीका अलग लिखा है: नाखून के ठीक ऊपर की कोमल चमड़ी पर, ऐसे कि स्याही चमड़ी और नाखून दोनों पर फैल जाए। 1073 पर दोनों मार्गदर्शिकाओं के परिशिष्ट में आदेश 1408 ही लगा है, इसलिए यहाँ आदेश 1408 वाला तरीका सिखाया गया है। 767775
अंगुली का चित्र: स्याही नाखून के सिरे से पहले जोड़ के नीचे तक, ब्रश से
आदेश 1408 का चित्र: नाखून का सिरा, पहला जोड़ और ब्रश। चित्र राज्य निर्वाचन आयोग का है। 75
  • कौन लगाता है, कौन जाँचता है: स्याही द्वितीय सहायक मतदान अधिकारी लगाता है, और कन्ट्रोल यूनिट वाला सहायक मतदान अधिकारी बैलेट बटन दबाने से पहले देखता है कि निशान पूरा है। 7510
  • स्याही की शीशी (मशीन वाले दिन, मतदान अधिकारी के काम में): स्याही वाले सहायक मतदान अधिकारी से कहिए कि शीशी खोलने से पहले उसे अच्छी तरह हिला ले, और शीशी ऐसे रखे कि झुककर स्याही न फैले; सींक का निशान लगाने वाला सिरा हमेशा नीचे की ओर रहे। 62
  • अंगुली न हो तो: बाईं तर्जनी न हो, तो बाएँ हाथ की कोई और अंगुली; बाएँ हाथ की कोई अंगुली न हो, तो दाएँ हाथ की तर्जनी या कोई और अंगुली; दोनों हाथों की कोई अंगुली न हो, तो बाईं या दाईं बाँह का जो सिरा हो, उस पर। 78
  • पुनर्मतदान हो तो मध्यमा पर, उसी हाथ की जिसकी तर्जनी पर पहले निशान लगा था: 79
मशीन वाले दिन के पदों (ज़िला परिषद + पंचायत समिति) का पुनर्मतदानबाएँ हाथ की मध्यमा7912

विस्तार से: MPSV वाला दल: पहला सहायक मतदान अधिकारी, मतदान के दौरान मशीन चलाइए, स्याही, पहचान के दस्तावेज़।

जब कुछ अलग हो

ज़्यादातर मतदाता सीधे रास्ते से निकल जाते हैं। नीचे वे हालात हैं जो पहली ड्यूटी में सबसे ज़्यादा उलझाते हैं; हर चित्र में पहले सवाल है, फिर दोनों जवाब।

पहचान पर शक या आपत्ति

  • मशीन वाले दिन चुनौती के बाद की सारी कार्यवाही मतदान अधिकारी करेंगे। 10 पंचायत चुनाव में न कोई चैलेंज फ़ीस होगी, न चुनौती वाले वोटों की किसी तय प्रारूप में सूची बनेगी। 80

मशीन वाला दिन: पहचान पर शक हो तो

पहले सहायक मतदान अधिकारी को पहचान की पूरी तसल्ली है?

हाँ पहचान पक्की हो जाए, तो मतदाता दूसरे सहायक मतदान अधिकारी के पास जाएगा। 10
नहीं उस व्यक्ति से मतदान अधिकारी के सामने जाने को कहा जा सकता है; वे अपनी तसल्ली के लिए उसकी पहचान की और छानबीन करेंगे। 65

छानबीन में साबित हुआ कि वह किसी और के नाम पर वोट डालने आया है?

हाँ उसे पुलिस के हवाले करने में बिल्कुल न हिचकिचाइए। 65 लिखित शिकायत के साथ सौंपिए। 15
नहीं, पहचान पक्की पहचान पक्की हो जाने के बाद उसे इस आधार पर वोट देने से नहीं रोका जा सकता कि वह मतदाता होने के योग्य नहीं है। 67
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

असली मतदाता बाद में आया: निविदत्त वोट

किसी के नाम से कोई और वोट डाल गया हो और असली मतदाता बाद में आए, तो उसे निविदत्त मतपत्र मिलता है:

मशीन वाला दिन (ज़िला परिषद + पंचायत समिति)

असली मतदाता की पहचान से आप संतुष्ट हों, तो उसे मशीन पर नहीं, निविदत्त मतपत्र से वोट देने दीजिए, और चिन्हित प्रति में 'टी' लिखिए। 1567
पहले बाईं तर्जनी पर स्याही, फिर निविदत्त वोटों की सूची (प्ररूप-13) में प्रविष्टि और मतदाता के हस्ताक्षर या अंगूठा; इसके बाद ही मतपत्र। 81
मतपत्र के पीछे 'निविदत्त मतपत्र' की मोहर (न हो, तो हाथ से) और मतदान अधिकारी के हस्ताक्षर 6782, साथ में बूथ के सुभिन्नकारी चिन्ह की मोहर। 81
मतदाता ऐरो क्रॉस मार्क सील से निशान लगाकर, मोड़कर आपको देगा। 6781 ज़िला परिषद का PE-47 में, पंचायत समिति का PE-46 में। 6781
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

मदद चाहने वाले मतदाता

  • मशीन वाला दिन: कोई मतदाता दृष्टिबाधित होने, दिव्यांगता या जानकारी न होने की वजह से वोट देने में मदद चाहे, तो मतदान अधिकारी उसे यह मदद देंगे। 35 मतदाता सूची में उसके नाम के सामने "AA" लिखिए, और रजिस्टर (प्रारूप-12) के कॉलम-4 में मदद का कारण। 3580
  • मशीन चलाना न आता हो, तो उसे समझाने के लिए मतदान अधिकारी मतदान कक्ष में न जाएँ। 83 मतदाता चाहें, तो डमी बैलेट यूनिट पर वोट डालने का तरीक़ा दिखाइए। 15

उम्र बहुत कम लगे

  • मशीन वाला दिन: मतदाता 18 साल से काफ़ी छोटा लगे पर उसकी पहचान से आप संतुष्ट हों, तो उससे परिशिष्ट-10 में उम्र की घोषणा लीजिए। 841567 ऐसे लोगों की सूची परिशिष्ट-11 के भाग-I में, और घोषणा से मना करके चले गए लोगों की भाग-II में; ये काग़ज़ लिफ़ाफ़ा PE-57 में जाते हैं, जो सील नहीं होगा। 8567

पहचान, आपत्ति और निविदत्त वोट: दोनों दिन आमने-सामने, एक PDF में

मतदाता की पहचान किस काग़ज़ से (आदेश 5310), पहचान पर आपत्ति कब और किसके पास, किसी और ने पहले ही वोट डाल दिया हो तो निविदत्त मतपत्र, दृष्टिबाधित या दिव्यांग मतदाता की मदद, उम्र कम लगे तो क्या करें, और स्याही किस उँगली पर: मशीन वाले दिन (ज़िला परिषद, पंचायत समिति) और मतपेटी वाले दिन (पंच, सरपंच) का तरीका आमने-सामने, सब एक रंगीन PDF में, हर बात के साथ उसका स्रोत: 166581748664

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

पुस्तिकारंगीन PDFमतदान दलों और प्रशिक्षकों के लिए: WhatsApp पर भेजिए या रंगीन छापिए। मतदाता की पहचान किस काग़ज़ से, पहचान पर आपत्ति, किसी और ने पहले ही वोट डाल दिया हो तो निविदत्त वोट, दृष्टिबाधित या दिव्यांग मतदाता की मदद, उम्र कम लगे तो, और स्याही किस उँगली पर: मशीन वाले दिन (ज़िला परिषद, पंचायत समिति) और मतपेटी वाले दिन (पंच, सरपंच) में क्या अलग है, आमने-सामने, मार्गदर्शिकाओं, नियमों और आयोग के आदेशों के अनुसार; हर बात के साथ उसका स्रोत। पन्ना A4 से थोड़ा लम्बा है; A4 पर छापें तो 'Fit' चुनिए।PDF · 4 पेज · 0.4 MBखोलिएडाउनलोड

मशीन में ख़राबी दिखे तो

  • फ़ील्ड में मशीन की मरम्मत नहीं होगी; प्लास्टिक केबिनेट खोलने की बिल्कुल अनुमति नहीं है, और कोई भी भाग फ़ील्ड में बदलना पूरी तरह मना है। 87
  • मतदान से पहले या मतदान के दौरान कोई मशीन बदली जाए, तो उसकी लिखित सूचना उम्मीदवारों को भी दी जाए। 26
  • मतदान के दौरान नई मशीन लगानी पड़े, तो उससे भी मॉक पोल पूरा कीजिए और परिशिष्ट-7 वाली अतिरिक्त घोषणा फिर पढ़िए; जब-जब नई मशीन लगे, हर बार। 63
  • मशीन ख़राब होने से मतदान मुमकिन न रहे, तो पूरी बात की रिपोर्ट तुरंत रिटर्निंग अधिकारी को कीजिए, और मतदान अधिकारी की डायरी में भी ब्यौरा लिखिए। 8889

मतदान रोकना पड़े तो

हिंसा या आपदा: मतदान स्थगित कीजिए या नहीं

खुली हिंसा, बाढ़, तेज़ तूफ़ान या किसी और पर्याप्त कारण से बूथ पर मतदान कराना बिल्कुल असंभव हो गया? 8890

हाँ बलवा या खुली हिंसा हो, तो पहले पुलिस बल से काबू पाइए; फिर भी काबू न हो और मतदान जारी रखना असंभव हो, तब स्थगित कीजिए। 90
नहीं हल्की बारिश की बौछार, तेज़ हवा या मामूली लड़ाई-झगड़ा मतदान स्थगित करने का पर्याप्त कारण नहीं है। 88
बताइए और घोषणा कीजिए हर स्थगन की पूरी बात तुरंत रिटर्निंग अधिकारी को बताइए, और सबके सामने घोषणा कीजिए कि अब मतदान उस तारीख़ को होगा, जो राज्य निर्वाचन आयोग बाद में अधिसूचित करेगा। 8890
सील कीजिए मशीन की दोनों यूनिटें, और चिन्हित प्रति व मतदाता रजिस्टर समेत सारे कागज़ात, उम्मीदवारों या अभिकर्ताओं के सामने उसी तरह सील करके सुरक्षित रखिए, जैसे मतदान सामान्य ढंग से ख़त्म होने पर करते हैं। 8890
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

बूथ पर कब्ज़ा: मशीन कब बंद कीजिए

आपको पक्का है कि बूथ पर कब्ज़ा किया जा रहा है?

हाँ, पक्का है तुरंत कंट्रोल यूनिट का Close बटन दबाकर मशीन बंद कीजिए और बैलेट यूनिट कंट्रोल यूनिट से अलग कर दीजिए, ताकि आगे कोई वोट रिकॉर्ड न हो सके। 8889
सिर्फ़ आशंका या शक रिपोर्ट तभी कीजिए जब पक्का हो जाए: Close से एक बार बंद हुई कंट्रोल यूनिट आगे कोई वोट रिकॉर्ड नहीं करेगी, और मतदान स्थगित करना ही होगा। 8991
मशीन बंद करने के बाद जितनी जल्दी हो सके, पूरी बात रिटर्निंग अधिकारी को बताइए; मशीन और सारे कागज़ात उसी तरह सील करके सुरक्षित रखे जाएँगे, जैसे मतदान बंद होने पर। 91
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

मतदान में बाधा: स्थगन, बूथ कैप्चरिंग, मशीन या मतपेटी नष्ट, दोनों दिन एक PDF में

मतदान कब स्थगित हो और कौन करे, स्थगित मतदान और नए मतदान में क्या फ़र्क़ है, बूथ पर कब्ज़ा हो तो क्या करें, मशीन या मतपेटी छीन ली जाए या नष्ट हो जाए, या मतदान के तरीक़े में चूक हो जाए, तो रिपोर्ट किसे जाए और डायरी में क्या लिखें: मशीन वाले दिन (ज़िला परिषद, पंचायत समिति) और मतपेटी वाले दिन (पंच, सरपंच) का तरीका आमने-सामने, सब एक रंगीन PDF में, हर बात के साथ उसका स्रोत: 8890899192

सावधान: ये फ़ाइलें आयोग की बनाई या जारी की हुई नहीं हैं, सिर्फ़ पूरक प्रशिक्षण सामग्री हैं। अंतिम और मान्य स्रोत आयोग के मूल आदेश और नियम ही हैं।

पुस्तिकारंगीन PDFमतदान दलों और प्रशिक्षकों के लिए: WhatsApp पर भेजिए या रंगीन छापिए। हिंसा, बलवा या बाढ़-तूफ़ान में मतदान कब स्थगित, बूथ से किसे बाहर करें, बूथ कैप्चरिंग पर मशीन कब बंद, मशीन या मतपेटी छीनी या नष्ट हो जाए, मशीन में ख़राबी, प्रक्रिया में चूक: कौन क्या करे, रिपोर्ट किसे, फ़ैसला किसका (मतदान अधिकारी, RO, ज़िला निर्वाचन अधिकारी या आयोग) और डायरी में क्या लिखें; मशीन वाले दिन (ज़िला परिषद, पंचायत समिति) और मतपेटी वाले दिन (पंच, सरपंच) आमने-सामने, नियमों, मार्गदर्शिकाओं और आयोग के आदेशों के अनुसार; हर बात के साथ उसका स्रोत। पन्ना A4 से थोड़ा लम्बा है; A4 पर छापें तो 'Fit' चुनिए।PDF · 4 पेज · 0.4 MBखोलिएडाउनलोड

क़ानून और व्यवस्था

  • बूथ के 100 मीटर के अंदर चुनाव प्रचार करना अपराध है; ऐसा करने वाले को पुलिस बिना वारंट गिरफ़्तार कर सकती है। 9394
  • कोई भी व्यक्ति बूथ पर मोबाइल, कॉर्डलेस फ़ोन वगैरह नहीं ले जा सकता; इसकी सख़्त मनाही है। 95
  • मतदान के दिन आयुध अधिनियम 1959 में बताए किसी भी हथियार के साथ कोई बूथ के आस-पास नहीं जा सकता; छूट सिर्फ़ रिटर्निंग अधिकारी, मतदान अधिकारी, पुलिस अधिकारी और शांति-व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को है। 95
  • कोई वी.आई.पी. वोट देने आए, तो बूथ में उसे ख़ास अहमियत न दीजिए, और हाथ भी न मिलाइए। 93
  • मशीन वाला दिन: जो व्यक्ति ग़लत आचरण करे या आपके क़ानूनी निर्देश न माने, उसे आपके आदेश पर पुलिस अधिकारी, या आपका अधिकृत कोई व्यक्ति, बूथ से हटा सकता है (धारा 132)। 93

विस्तार से: मतदान के दौरान, निविदत्त मतपत्र पर मोहर, मशीन में ख़राबी, मतदान रोकना पड़े तो, क़ानून और व्यवस्था।

मतदान बंद, फिर क्या: Close, लेखा और सील

  • मतदान देर से शुरू हुआ हो, तब भी आयोग के तय समय पर बंद करना है। उस समय बूथ पर मौजूद सब मतदाता वोट देंगे, चाहे कुछ देर और लगे। 841562
  • लाइन में खड़े मतदाताओं को मतदान अधिकारी के अपने हस्ताक्षर वाली पर्चियाँ दी जाएँगी। 8449 पर्चियाँ लाइन के आख़िरी छोर से, एक से शुरू करके, आगे की ओर बाँटिए। 49
  • Close बटन एक बार दब गया, तो मशीन कोई और वोट नहीं लेगी। Close दबाने से पहले पक्का कर लीजिए कि तय समय पर मौजूद कोई मतदाता वोट देने से रह तो नहीं गया। 49
  • ज़िला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य का प्ररूप-14 अलग-अलग बनेगा। 50 कोई मौजूद मतदान अभिकर्ता लेखे की प्रति माँगे, तो उसे प्रमाणित करके प्रति दे दीजिए। 50
  • मतदान ख़त्म होने पर परिशिष्ट-7 में एक अतिरिक्त घोषणा लिखिए, उस पर ख़ुद हस्ताक्षर कीजिए, जो मतदान अभिकर्ता चाहें उनके हस्ताक्षर लीजिए, और जो मना करें उनके नाम उस पर लिखिए। 63
  • जिस प्ररूप में कोई जानकारी नहीं भरनी हो, उस पर 'शून्य' लिखकर हस्ताक्षर कीजिए और उसे भी तय लिफ़ाफ़े में बंद कीजिए। 85
  • मशीन सील करते समय पहले पावर स्विच बंद, फिर यूनिटें अलग। 5196 ज़िला परिषद की मशीन के बक्से पर पीले रंग का और पंचायत समिति वाले बक्से पर नीले रंग का एड्रेस टैग लगाइए। 97
कन्ट्रोल यूनिट सामने से: ऊपर डिस्प्ले और Busy बत्ती, बीच में परिणाम खंड पर Close बटन की कैप, नीचे Total और Ballot बटन

कन्ट्रोल यूनिट, सामने से। चित्र: MPSV अनुदेश पुस्तिका, चित्र 6। 98

'BUSY' LAMPClose तभी काम करता है जब Busy लैम्प बंद हो। 5149
CLOSE BUTTON CAPCLOSE बटन की प्लास्टिक या रबर की कैप हटाइए और CLOSE दबाइए; बाद में कैप वापस लगाइए। 5149
DISPLAY PANELयहाँ मतदान के अंत तक दर्ज वोटों की कुल संख्या आएगी; इसे तुरंत प्ररूप-14 के भाग I में लिखिए। 4951

मशीन वाला दिन: मतदान बंद से मशीन सील तक

लाइन तय समय पर लाइन में खड़े सब मतदाताओं को पर्ची; पर्ची वाले सब मतदाता वोट देंगे, फिर मतदान ख़त्म होने की विधिवत घोषणा। इसके बाद किसी भी हालत में किसी को वोट डालने न दीजिए। 49

Busy बत्ती बंद है? 5149

हाँ CLOSE बटन की कैप हटाइए और CLOSE दबाइए। 5149
नहीं, जली रह गई कन्ट्रोल यूनिट को बैलेट यूनिट से अलग करके पावर स्विच फिर चालू कीजिए: Busy बत्ती बुझ जाएगी और Close बटन काम करने लगेगा। 49
कुल वोट लिखिए डिस्प्ले पर मतदान के अंत तक मशीन में दर्ज वोटों की कुल संख्या आएगी। यह संख्या तुरंत प्ररूप-14 के भाग I में लिखिए। 4951
मिलान
मतदाता रजिस्टर (प्ररूप-12) के कॉलम 1 में दर्ज कुल मतदाता
−
गोपनीयता भंग करने पर जिन्हें वोट नहीं डालने दिया
=
मशीन में दर्ज कुल वोट
50
पावर स्विच बंद कन्ट्रोल यूनिट का पीछे का खंड खोलिए और पावर स्विच बंद (OFF) कीजिए। 51
यूनिटें अलग इंटरफ़ेस केबल की दोनों कुंडी दबाकर कन्ट्रोल यूनिट से बैलेट यूनिट अलग कीजिए, फिर पीछे का खंड बंद कीजिए। 51
सील यूनिटें अपने-अपने कैरिंग केस में; केस के दोनों ओर के छेदों से धागा निकालकर एड्रेस टैग के साथ सील, टैग पर बूथ का ब्योरा, मतदान अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर, और पोलिंग एजेंटों के हस्ताक्षर। 5150
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

विस्तार से: मतदान बंद कीजिए और मशीन सील कीजिए, MPSV वाला दल: मतदान बंद होने पर।

सामान जमा कराइए और रसीद लीजिए

  • मशीन वाला दिन: दोनों चुनावों के लिए चार तरह के 8 लिफ़ाफ़े परिशिष्ट-12 के अनुसार अलग-अलग सीलबंद करने हैं। नामावली की चिन्हित प्रति और मतदाताओं का रजिस्टर दोनों चुनावों में एक ही काम आए हैं, इसलिए इनके दो साझा लिफ़ाफ़े बनेंगे: चिन्हित प्रति का PE-42 और रजिस्टर का PE-43; ये भी अलग-अलग सीलबंद होंगे। 52
  • PE-42 से PE-51 तक के लिफ़ाफ़े चपड़ी से सीलबंद करने हैं। 99 P-2 और PE-52 से PE-57 तक के लिफ़ाफ़े सील नहीं करने हैं। 99
  • कोई सूचना शून्य हो, तब भी सब लिफ़ाफ़े तैयार करने हैं। 53 लिफ़ाफ़ों पर पृष्ठांकन करना न भूलिए। 99
  • सील की हुई मशीन और सारे कागज़ात लेने वाले अधिकारी को सौंपना और उसकी रसीद लेना आपकी अपनी ज़िम्मेदारी है। 2385 क़ानूनी ज़रूरतें पूरी हुईं या नहीं, इसके लिए चेक मेमो परिशिष्ट-15 में है; इसे आप ख़ुद भरिए। 23

मशीन वाला दिन: संग्रहण स्थल के काउंटर

सीधे संग्रहण स्थल मतदान ख़त्म होते ही कागज़ों के पैकेट बंद कीजिए, फिर बिना देर किए सीधे संग्रहण स्थल पहुँचिए; रास्ते में कहीं और न जाइए। 53
काउंटर 1 (स्ट्रॉन्ग रूम) ज़िला परिषद और पंचायत समिति का अलग-अलग: सील की हुई बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट, और बिना सील के PE-53, PE-54, PE-55, PE-56, PE-52 और P-2। 100
काउंटर 2 PE-42 से PE-51 तक सील करके एक अलग पैकेट में 100; यहीं PE-57, बिना सील। 10053
काउंटर 3 आपको दिया गया बाकी सारा सामान, मतदान अधिकारी की पीतल की मुहर से लेकर डमी बैलेट यूनिट तक। 53
रसीद हर काउंटर पर रसीद लेकर ही काउंटर छोड़िए। 53
हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

विस्तार से: लिफ़ाफ़े और संग्रहण स्थल, MPSV वाला दल: सामान जमा कराना।

दोहराइए: एक नज़र में

हर डिब्बा इस पेज के एक हिस्से की सबसे ज़रूरी बात है; "देखिए" दबाकर उस हिस्से पर पहुँचिए।

दोहराइए: मशीन वाला दिन (ज़िला परिषद + पंचायत समिति)

कौन-सा दिन हर चरण में पहले ज़िला परिषद और पंचायत समिति का मतदान होता है। 12 बालोतरा में मशीन ECIL की MPSV है। 3 देखिए
दल मतदान अधिकारी के साथ 3 सहायक मतदान अधिकारी। 139 देखिए
नियुक्ति आदेश में बूथ का नाम और नंबर, निर्वाचन क्षेत्र का क्रमांक, बूथ की सही जगह। 21 देखिए
सामान प्राप्ति के हस्ताक्षर देकर मशीन लीजिए; उस समय पक्का किया जाएगा कि मशीनों पर लगी सब सीलें सुरक्षित हैं। 26 देखिए
बूथ मतदान शुरू होने के तय समय से कम से कम एक घंटा पहले। 27 देखिए
मॉक पोल CLEAR से शून्य, अभिकर्ताओं के वोट, Close, RESULT-I, मिलान, फिर CLEAR। 3839404142 देखिए
मतदान BALLOT तभी, जब पहले वाला मतदाता वोट पूरा करके बाहर आ जाए; कक्ष में एक समय में एक ही मतदाता। 4748 देखिए
असली मतदाता बाद में मशीन पर नहीं, निविदत्त मतपत्र से वोट, और चिन्हित प्रति में 'टी'। 1567 देखिए
Close एक बार दब गया, तो मशीन कोई और वोट नहीं लेगी। 49 देखिए
जमा हर काउंटर पर रसीद लेकर ही काउंटर छोड़िए। 53 देखिए
दोहराने के लिए: इस पेज के मुख्य क़दम, उसी क्रम में। हर डिब्बे का स्रोत उसी डिब्बे में है।

ख़ुद करके देखिए

पढ़ने के बाद स्क्रीन पर यह काम ख़ुद करके देखिए। मतदान अधिकारी की टिक लगाने वाली जाँच-सूची अलग पेज पर है।

स्रोत

पाठ में लगी छोटी संख्या पर टैप कीजिए, उसका स्रोत वहीं दिख जाएगा। ↗ वाली कड़ी मूल PDF नए टैब में खोलती है।

  1. 1.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 9कखगघङचछज
  2. 2.आदेश 10090, दि. 06.10.2026, पृ. 1कखगघङचछ
  3. 3.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 3कखगघङ
  4. 4.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 5कखगघ
  5. 5.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 3कखग
  6. 6.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 106कखग
  7. 7.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 12 पाठ में
  8. 8.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 15कखगघङचछजझञट
  9. 9.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 29कखगघङचछजझञटठडढणत
  10. 10.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 26कखगघङचछजझञटठड
  11. 11.आदेश 9836, दि. 03.10.2026, पृ. 4 पाठ में
  12. 12.आदेश 9809, दि. 02.10.2026, पृ. 2 पाठ में
  13. 13.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 6कखग
  14. 14.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 2 पाठ में
  15. 15.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 113कखगघङचछ
  16. 16.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 25कखगघङचछ
  17. 17.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 95कखगघ
  18. 18.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 27कख
  19. 19.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 28कखग
  20. 20.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 30कख
  21. 21.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 110कखगघङचछजझ
  22. 22.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 10कखगघङ
  23. 23.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 13कखगघङ
  24. 24.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 14कखगघङ
  25. 25.आदेश 1134, दि. 29.01.2026, संकलन पृ. 223कख
  26. 26.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 315कखगघङच
  27. 27.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 111कखगघङचछ
  28. 28.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 16कखगघङ
  29. 29.आदेश 10385, दि. 12.10.2026, पृ. 2 पाठ में
  30. 30.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 10 पाठ में
  31. 31.आदेश 710, दि. 20.01.2026, संकलन पृ. 354 पाठ में
  32. 32.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 17कखगघङ
  33. 33.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 18कखगघङ
  34. 34.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 19कखगघ
  35. 35.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 20कखगघ
  36. 36.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 33कखगघङचछजझञट
  37. 37.आदेश 9508, दि. 28.09.2026, पृ. 1कखग
  38. 38.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 34कखगघङचछज
  39. 39.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 35कखगघङ
  40. 40.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 36कखगघङ
  41. 41.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 37कखगघ
  42. 42.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 37–38कखग
  43. 43.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 38कखगघङ
  44. 44.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 39कख
  45. 45.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 40कख
  46. 46.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 41कख
  47. 47.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 44कखगघङचछज
  48. 48.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 29–30कखगघङचछ
  49. 49.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 102कखगघङचछजझञटठड
  50. 50.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 103कखगघङ
  51. 51.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 45कखगघङचछजझञट
  52. 52.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 104कख
  53. 53.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 109कखगघङचछ
  54. 54.आदेश 49, दि. 01.01.2026, संकलन पृ. 282 पाठ में
  55. 55.आदेश 5468, दि. 04.08.2026, पृ. 1कख
  56. 56.आदेश 1161, दि. 30.01.2026, संकलन पृ. 278कखगघङ
  57. 57.आदेश 1161, दि. 30.01.2026, संकलन पृ. 280 पाठ में
  58. 58.आदेश 1161, दि. 30.01.2026, संकलन पृ. 279 पाठ में
  59. 59.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 112कख
  60. 60.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 43कखगघङ
  61. 61.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 11कखग
  62. 62.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 86कखग
  63. 63.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 87कखग
  64. 64.आदेश 5310, दि. 30.07.2026, पृ. 1कखग
  65. 65.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 90कखगघङच
  66. 66.आदेश 5310, दि. 30.07.2026, पृ. 2कखगघ
  67. 67.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 91कखगघङचछजझ
  68. 68.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 94कख
  69. 69.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 96कखगघङच
  70. 70.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 97 पाठ में
  71. 71.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 43–44 पाठ में
  72. 72.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 96–97कखग
  73. 73.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 11कख
  74. 74.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 5कखग
  75. 75.आदेश 1408, दि. 04.02.2026, संकलन पृ. 240कखगघङ
  76. 76.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 206 पाठ में
  77. 77.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 133 पाठ में
  78. 78.आदेश 2235, दि. 25.06.2019, संकलन पृ. 242 पाठ में
  79. 79.आदेश 2235, दि. 25.06.2019, संकलन पृ. 243कख
  80. 80.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 21कख
  81. 81.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 92कखगघङ
  82. 82.आदेश 6318, दि. 18.12.2009, संकलन पृ. 281 पाठ में
  83. 83.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 98 पाठ में
  84. 84.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 12कखग
  85. 85.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 22कखग
  86. 86.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 20 पाठ में
  87. 87.आदेश 1024, दि. 27.01.2026, संकलन पृ. 309 पाठ में
  88. 88.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 23कखगघङचछ
  89. 89.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 100कखगघ
  90. 90.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 99कखगघङ
  91. 91.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 101कखग
  92. 92.मतपेटी मार्गदर्शिका, पृ. 40 पाठ में
  93. 93.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 88कखग
  94. 94.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 106 पाठ में
  95. 95.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 89कख
  96. 96.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 28 पाठ में
  97. 97.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 114 पाठ में
  98. 98.MPSV अनुदेश पुस्तिका, पृ. 8 पाठ में
  99. 99.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 105कखग
  100. 100.ईवीएम मार्गदर्शिका, पृ. 108कखग